News

सोजत में 100वीं दीक्षा जयंती व अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव 16 से शुरू, तीन दिवसीय आयोजन

marudhar kesari jain mandir sojat

जैन गुरु सेवा समिति के प्रांगण में होगा महोत्सव

श्रमण सूर्य पूज्य गुरुदेव मिश्रीमल मसा का 100वां दीक्षा जयंती समारोह व जैन संत रूपमुनि मसा की 75 वीं दीक्षा जयंती व अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव 16 से 18 अप्रैल तक जैन गुरु सेवा समिति के प्रांगण में होगा महोत्सव में वर्षभर तपस्या व उपवास करने वाले 500 से अधिक अक्षय तृतीया के पारणे संपन्न होंगे। इस तीन दिवसीय आयोजन के तहत राजकीय महाविद्यालय परिसर में शामियाने सजाए जा रहे हैं। आयोजन में भाग लेने के लिए प्रवासी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधु पहुंचेंगे, इसके लिए बाकायदा बेंगलूरु से स्पेशल ट्रेन सोजत रोड आएगी।

MARUDHARI KESARI JAIN MANDIR

कवि सम्मेलन के साथ वरघोड़ा भी निकलेगा उप प्रवर्तक सुकनमुनि मसा, तपस्वी र| अमृत मुनि मसा, हितेश मुनि मसा आदि ठाणा 12 व विदुषी महासतियों के सान्निध्य में होने वाले आयोजन के तहत 16 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे प्रवचन होंगे। वहीं दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व रात्रि में भजन संध्या होगी। 17 अप्रैल को सुबह तपस्वियों का वरघोड़ा निकलेगा व मुख्य समारोह 18 अप्रैल को आयोजित होगा। जिसमें सुबह अक्षय तृतीया वर्षीतप के पारणे संपन्न होंगे।

सोजत | तहसील के बाहर खड़ी बाइक चोरी, शहर में नही रुक रही हैं चोरी की घटनाएं..

bike chori

शहर में नही रुक रही हैं चोरी की घटनाएं..

सोजत |शहर में नही रुक रही हैं चोरी की घटनाएं..  शहर के तहसील कार्यालय के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई पुलिस ने बताया कि सोजत निवासी नेमाराम पुत्र गमाराम घांची ने रिपोर्ट दी कि गत 3 अप्रैल को वह अपने काम से तहसील कार्यालय में आया था। इस दौरान उसने बाइक को परिसर के बाहर ही खड़ी कर दी। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो बाइक वहां से गायब मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोजत | जल्द नई बिल्डिंग में नज़र आएगा सोजत पुलिस थाना, सवा दो करोड़ रुपए की लागत से बनेगी नई बिल्डिंग .

sojat new police thana

जल्द नई बिल्डिंग में नज़र आएगा सोजत पुलिस थाना

शहर में पुरानी हो चुकी बिल्डिंग में चल रहे पुलिस थाना बहुत जल्द नई बिल्डिंग में नज़र आएगा और थाना बीच शहर से स्थानांतरित होकर शरह के बाहर निबली नाडी रोड पर बनेगा | इसके लिए प्रशासन ने जमीन भी चिन्हित क्र ली हैं , लगभग सवा दो करोड़ की लागत से बनेगा नया पुलिस थाना |अगले मई माह तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने उम्मीद है उसके बाद शुरू होगा निर्माण कार्य |

पुरानी  बिल्डिंग बन सकती हैं चोकी

वर्तमान समय में जहा पुलिस थाना चल रहा हैं | भविष्य में वह पुरानी  बिल्डिंग बन सकती हैं चोकी, क्योकि भविष्य में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यहा पर पुलिस चोकी बनने के सम्भावना हैं इसकी एक वजह यह भी हे की धानमंडी पुलिस चोकी की बिल्डिंग जर्जर हो गयी है जिसकी वजह से वह बंद पड़ी  हे |

दुर्घटना में घायल सोजत के युवक की मौत, गुरुवार रात्रि अज्ञात वाहन से हुई थी टक्कर

गुरुवार की रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए सोजत निवासी बाइक सवार.

सोजत | राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बागावास सरहद में बीते गुरुवार की रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए सोजत निवासी बाइक सवार की शुक्रवार को जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई | सोजत निवासी जुगलकिशोर पुत्र ताराचंद जीनगर बीते गुरुवार देर रात्रि हाईवे से बाइक पर जा रहा था। इस दौरान उसे किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में लिया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी व उसे पाली के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसको जोधपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक की शुक्रवार को जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा है।

सोजत में एक बार फिर चोरी, आईओसी कॉलोनी में बंद मकान से चोर ले गए जेवरात व नकदी

शहर में चोरियों की घटनाएं लगातार जारी है |

सोजत | शहर में चोरियों की घटनाएं लगातार जारी है, चोरों ने आईआेसी कॉलोनी में बंद मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात के साथ नकदी चोरी कर ले गए। घटना के दिन शुक्रवार को मकान मालिक अपने परिवार के सदस्य की आंखों की जांच करवाने के लिए जोधपुर गए हुए थे तथा पीछे से चोरों ने मकान के ताले तोड अंदर घुसे और अलमारी में से पांच तौला सोना व एक किलो चांदी के जेवरात सहित 20 हजार की नकदी चुरा ले गए मकान मालिक जब वापस सोजत पहुंचा तो उसको घर के ताले टूटे मिले।

सूचना मिलने पर सोजत पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि कंटालिया निवासी हाल आईआेसी कॉलोनी मोड भट्टा निवासी भवानीसिंह पुत्र रामसिंह ने रिपोर्ट दी की वह शुक्रवार को सुबह अपने परिवार के सदस्य की आंखों की जांच करवाने के लिए जोधपुर गए थे। पीछे से चोरों ने उसके मकान के ताले तोड़ अलमारी में रखे पांच तौले सोने के साथ एक किलो चांदी के जेवरात व 20 हजार नकद चुरा लिए|

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।