News

जिले में सर्दी की पहली धुंध, दिनभर चली ठंडी हवा, तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम, तापमान 12 डिग्री पर

27 लोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली, जिससे ठिठुरन बढ़ गई।

30 किमी विजिबिलिटी रही। विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।

8  प्रतिशत वातावरण में आर्द्रता रही। वातावरण में नमी अधिक होने से सर्दी का असर बढ़ा।

15.1  डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा पाली शहर का।

सोजत/जैतारण .कश्मीर में बर्फबारी और उत्तरी हवाएं चलने से जिलेभर में गुरुवार को अचानक सर्दी बढ़ गई। जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुमेरपुर समेत पूरे जिले में दिनभर धुंध का असर रहा। शहर में धुंध के साथ बादल छाए हुए थे और ठिठुरन बढ़ गई। इस सीजन में पहली बार धुंध छाई। इससे सुबह वाहन चालकों को हैडलाइट जलानी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में बर्फबारी होने के बाद उत्तरी हवाओं से ठिठुरन और बढ़ने की संभावना है। सर्दी की वजह से सवेरे लोगों की दिनचर्या भी देरी से शुरू और शाम को जल्दी ही खत्म हो गई। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए ऊनी कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। धुंध की वजह से वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार आमदिनों से धीमी रही।

सोजत में प्रतिभा खोज महोत्सव को लेकर एसडीएम ने ली बैठक

सोजत | आगामी12 जनवरी को आयोजित युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव की पूर्व तैयारियों के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम मुकेश चौधरी ने कमेटी के अधिकारियों के साथ चर्चा कर उनसे सुझाव मांगे। जिसमें आपसी चर्चा के बाद तय किया गया कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं इस महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा भाग ले। इसके लिए पंचायत समिति के विकास अधिकारी अपने कार्मिकों के माध्यम से इस महोत्सव के बारे में ज्यादा से ज्यादा युवाआें को बताएंगे आयोजन का प्रचार-प्रसार भी करेंगे। शहरी क्षेत्र में यह काम नगर पालिका द्वारा किया जाएगा, जिसकी मॉनिटरिंग अधिशासी अधिकारी सोजत करेंगे। इसके अलावा प्रतियोगिता में निर्धारित आयु 15 से 29 वर्ष वर्ग के युवा भाग लेने के लिए अपने आवेदन पत्र 23 नवंबर तक प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत में जमा करा सकते हैं।

सोजत में नागरिकों को दी कानूनी जानकारी

सोजत में नागरिकों को दी कानूनी जानकारी

सोजत | राष्ट्रीयविधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन को विधिक सहायता कानून की बेसिक जानकारी के लिए चलाए जा रहे कनेक्टिंग टू सर्व अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पैनल अधिवक्ता आनंद भाटी पैरालीगल वॉलिंटियर हरिकिशन चौहान ने नागरिकों को वृद्घावस्था पेंशन, निराश्रित पेंशन, विधवा पेंशन, भामाशाह कार्ड के संबंध में जिन लोगों की समस्या थी, उन्हें औपचारिकता पूरी करवा कर सहायता की गई। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को किस प्रकार कानून सलाह निशुल्क मिले। इसके प्रावधानों के बारे में बताया गया।

अगले 24 घंटों में कश्मीर में बर्फबारी की संभावना, पाली में भी बढ़ेगी सर्दी


हवाओंका रुख उत्तरी उत्तर-पूर्वी होने और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पाकिस्तान, अफगानिस्तान ओमान से नमी बादल देश के उत्तरी क्षेत्र में पहुंचने लगेे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इससे अगले दो दिन में कश्मीर सहित देश के उत्तरी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे पाली में भी ठिठुरन बढ़ेगी। पिछले चार दिनों में शहर के न्यूनतम अधिकतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी चुकी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार 11 नवंबर को जोधपुर का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री था।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे अगले 24-48 घंटों में उत्तरी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। इसका असर मारवाड़ पर भी पड़ेगा, जिससे पाली में एक-दो दिन में सर्दी का असर बढ़ेगा।

मौसम में बदलाव

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल नमी जम्मू कश्मीर की तरफ बढ़ रहे है। जहां बर्फबारी होगी।

हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी होने और कश्मीर अथवा हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने से वहां से ठंडी हवाएं पाली की तरफ आती हैं।

हवाओंका रुख अब उत्तरी हो गया है। बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं राजस्थान की तरफ बढ़ेंगी और ठंड का असर बढेगा।

शनिधाम ने मनाया 5 हजार बेटियों का जन्मोत्सव, 14 बेटियों को हवाई यात्रा का तोहफा

बालदिवस पर बेटियों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया।
शनिधामट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार को टाउन हाॅल में बेटी जन्मोत्सव मनाया गया। दाती मदन राजस्थानी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक ज्ञानचंद पारख, सोजत विधायक संजना आगरी, कलेक्टर सुधीर शर्मा, एसपी दीपक भार्गव सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर 12 बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर शनिधाम ट्रस्ट की ओर से हवाई यात्रा पर रवाना होने वाली जिले की 14 होनहार बेटियों का स्वागत किया गया। दाती महाराज ने 14 बालिकाओं को माल्यार्पण 11 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। उन्होंने सैकड़ों परिवार तोड़ने से बचाने वाली गजेंद्र कंवर को भी 51 हजार का चेक प्रदान किया। इसके अलावा देसूरी, जाणुंदा, दूदनी, बिजोवा, मालंदा की सभी महिला ग्रामसेवकों को बेटी बचाओ कार्यक्रम में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 2100 रुपए अलग-अलग प्रदान किए।

विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि हमारे समाज का लिंगानुपात में प्रयासों से सुधार हुआ है तथा हमारा जिला इसमें देश के अग्रणी रूप से बढ़ रहा है। हम टाॅप 10 में है। अब हमें पहले नंबर तक पहुंचना है। कन्या भ्रूण हत्या कहीं नहीं हो इसमें सरकार के प्रयास सार्थक हुए हैं। विधायक संजना आगरी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में जन्मोत्सव मनाया जाना प्रेरक कदम है। नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा ने कहा कि बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम के बाद निश्चित रूप से लिंगानुपात बढ़ा है तथा उसमें बेटियों के जन्म में बढ़ोतरी सुखद है। कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि खुशी की बात है कि पाली जिला लिंगानुपात में हमेशा राज्य की औसत दर से आगे रहा है। एसपी दीपक भार्गव ने कहा कि मिशन पूर्णशक्ति कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण, साक्षरता दर में बढ़ोतरी, लिंगानुपात आदि प्रबल आयामों में बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वयंसेवी संस्थाओं का प्रबल योगदान है। जिला विधिक प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव शरद कुमार व्यास ने कहा कि किसी भी सामाजिक समस्या को सुलझाने के लिए समाज का हर अंग महत्वपूर्ण है।

पायलट प्रोजेक्ट नहीं, मेरी आत्मा है : दाती महाराज

दातीमदन महाराज ने कहा कि मिशन पूर्णशक्ति पायलट प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि मेरी आत्मा है। राष्ट्र ही मेरा जीवन की संपूर्ण आराधना है। राष्ट्र की सेवा करना ही मेरा परम धर्म है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को मैं 22 साल से आगे बढ़ा रहा हूं। आज 800 बच्चियों का पिता हूं। नारी को देवता से भी अधिक पूजनीय मानने वाले राष्ट्र में अद्भुत कार्य हो रहे हैं। जिले में लिंगानुपात में एक हजार बेटियों का ज्यादा जन्म सार्थक योजनाओं का ही परिणाम है।