News

पाले से बचने का तरीका जिलेमें इस सीजन में दूसरी बार रात का पारा 6 डिग्री पर पहुंचा है। शाम से रात तक गलन भरी सर्दी

जिलेमें इस सीजन में दूसरी बार रात का पारा 6 डिग्री पर पहुंचा है। शाम से रात तक गलन भरी सर्दी का असर है। खुले में रात काटना भारी पड़ रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसका असर दिन के तापमान पर भी आया है। दिन भर धूप खिलने के बाद दिन का तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। अधिकतम पारा 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में 24 फीसदी नमी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले कुछ दिनों में सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है।

6 जनवरी 9.225.8

7जनवरी 7.023.0

8जनवरी 6.024.0

तापमानडिग्री सेल्सियस में

खेतों में खड़ी फसल पर जमी ओस की बूंदें।

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक किसान शीतलहर पाले की संभावना को देखते हुए फसल को बचाने के लिए रात के समय खेत की मेढ़ पर कचरा खरपतवार जलाएं। उत्तर-पश्चिम छोर से धुआं करें, जिससे धुएं की परत फसलों पर छा जाए। इस प्रकार तापमान के असर को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। शुष्क क्षेत्र वाली भूमि में पाला पड़ने का जोखिम अधिक रहता है।

अगले तीन-चार दिन तक और ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। तापमान इसी तरह बना रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी और उत्तर-पूर्व से रही बर्फीली हवा के कारण पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

गेहूं, जौ और सरसो ठंड को सहन करने वाली फसलें हैं। ठंड ज्यादा पड़ेगी तो फसल चक्र का समय कुछ बढ़ जाएगा और इससे दाना बढ़ने में सहायता मिलेगी।

लगातार तापमान में गिरावट आती है और हवाएं रुक जाती है तो पाला पड़ने की संभावना बन जाएगी। इससे जीरा, इसबगोल, चना, मटर टमाटर को नुकसान पहुंचेगा।

पानी की समस्या को लेकर नगर पालिका के बाहर दिया धरना

शहरके शास्त्री कॉलोनी के नागरिकों ने पेयजल के लिए पाइप लाइन नहीं डालने के विरोध में जुलूस निकाला। नागरिकों ने पहले उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर नगर पालिका प्रशासन पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम मुकेश चौधरी ने उन्हें दो दिन बाद में अपने ऑफिस में आने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका के मुख्य दरवाजे के बाहर बैठ कर नई पाइपलाइन डलवाने के लिए धरना दे दिया। वहां पर भी उन्होंने काफी देर तक नारेबाजी की।

सोजत में इतिहास संकलन समिति की बैठक संपन्न

सोजत| अखिलभारतीय इतिहास संकलन समिति की बैठक रविवार को कृषि मंडी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें सोजत के इतिहास यहां की ऐेतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इससे पूर्व फेस्टिवल ऑफ एज्युकेशन का बेस्ट अवार्ड जीतने वाले शिक्षक आेमसिंह भाटी का भी बहुमान किया गया। साथ ही  सोजत के इतिहास को भविष्य में संरक्षित रखने के लिए एक पुस्तक में लिपिबद्घ करने की आवश्यकता बताई।

सोजत रोड में प्लेटफॉर्म नंबर दो पर व्हील चेयर लॉरी ले जाने के लिए नहीं है रास्ता

सोजतरोड में प्लेटफॉर्म नंबर दो पर व्हील चेयर लॉरी ले जाने के लिए नहीं है रास्ता

सोजत रोड | रेलवेलाइन के दोहरीकरण के बाद अजमेर से मारवाड़ जंक्शन की तरफ जाने वाली सभी यात्री ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रही है। प्लेटफॉर्म नंबर एक से दो पर दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हील चेयर लगेज लॉरी लाने ले जाने के लिए रेलवे ने स्टेशन के दाई तरफ प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर पर रेलवे पटरियों के बीच ब्लॉक लगा कर रास्ता बनाया था। लेकिन कुछ समय पूर्व इस रास्ते में पटरियों के बीच लगे ब्लॉक को हटा दिया गया है

पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का सितम, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें

पहाड़ों पर जितनी बर्फ, मैदानी इलाकों में उतनी ठंडी लहर. इसी शीतलहर से पूरा उत्तर भारत कांप रहा है. जनवरी का पहला हफ्ता पूरा होते-होते जमा देने वाला जाड़ा भी अपने पूरे तेवर में आ चुका है. राजधानी दिल्ली के साथ ही उत्तर भारत के दूसरे शहर भी शीतलहर से कांप रहे हैं. लखनऊ से लेकर पटना तक, जयपुर से लेकर हिसार तक ठंडी हवाओं ने पारा लुढ़का दिया है. कई इलाकों में ये जाड़ा जानलेवा भी साबित हो रहा है. मौसम विभाग ने अगले 2 दिन में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.

देश की राजधानी दिल्ली में शीतलहरी और लगातार गिरते पारे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं, तो कोहरा भी परेशान कर रहा है. पूरे उत्तर भारत का करीब-करीब यही हाल है. राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. झुंझूनू से लेकर फतेहपुर शेखावटी और बीकानेर तक तापमान एक से दो डिग्री के बीच गोते लगा रहा है.

पंजाब और हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड है. शीतलहरी के बीच लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है. लोग या तो घरों में दुबके हैं या फिर अलाव के सहारे हैं. बच्चों को सुबह स्कूल जाने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बर्दवान और आसनसोल में भी पारा 9 डिग्री तक पहुंच गया है.

हिमाचल के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है. बद्रीनाथ के ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी के कारण तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सिक्किम में मौसम की पहली बर्फबारी के साथ तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

उत्तर भारत में शीतलहरी के साथ कोहरे ने रेल मुसाफिरों को बेहाल कर रखा है. ज्यादातर ट्रेनें घंटों देर से चल रही हैं. रविवार सुबह 6 बजे तक मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली आने वाली 36 ट्रेनें लेट, दिल्ली से रवाना होने वाली 9 ट्रेनों के समय में बदलाव और 28 ट्रेनों को रद्द किया गया.

पटना राजधानी 1 घंटे, डिब्रूगढ़ राजधानी 2 घंटे, रांची राजधानी 2 घंटे, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 6 घंटे और 14723 कालंदी एक्सप्रेस 8 घंटे लेट बताई जा रही हैं.