News

सोजत गोट टैलेंट २ का ग्रैंड फाइनल 1 जुलाई को, श्री सिरे सिनेमा सोजत में

sojat goit talent 2 grand final

जिले भर में चले रहे हुनर के सबसे बड़े शो का ग्रैंड फाइनल 1 जुलाई 2018 को सोजत के श्री सिरे सिनेमा सोजत में आयोजित होगा जिसमे जिले भर से चुने गए 30 फाइनलिस्ट में से जिले हे शर्वश्रेस्ठ हुनर बाज को चुना जायेगा व् 1 st , 2nd, व्  3 rd  आने वाले प्रतियोगीयो को निर्धारित पुरुष्कार दिया जायेगा व् जिले का शर्वश्रेस्ठ हुनर बाज  नियुक्त किया जायेगा  जिसमे मुख्य जज राजस्थानी राजस्थानी सिंगर आशा जी वैष्णव व् डांस प्लस ३ से मुकेश चौधरी होंगे |

sojat goit talent 2 grand final

अब होगी हुनर की अग्नि परीक्षा….

सोजत गोट टैलेंट के होने वाले  ग्रैंड फाइनल,  फाइनलिस्ट के लिए  नहीं होगा आसान  क्योकि जिले भर से चुने गए ३० दिग्गज हुनर बाज किसी से कम नहीं। होंगे एक से बढ़कर एक धमाके  श्री सिरे सिनेमा सोजत में..  1 जुलाई 2018 .

 

sojat goit talent 2 grand final

सोजत शहर में कचरा संग्रहण के लिए तीन नए वाहन किए शुरू

सोजत शहर में कचरा संग्रहण के लिए तीन नए वाहन किए शुरू


सोजत |स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र से सटे विभिन्न बेरों पर कचरा संग्रहण के लिए सोजत नगर पालिका द्वारा तीन टैम्पो शुरू किए गए हैं। पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान ने बताया कि यह टैम्पो हरिजन बस्ती, रेतिया बेरा, गुंदावा, पीपलिया, मायलाआट, चोगानिया, निम्बडिय़ा, बादडली, कमेड़ाबाग, खजुरिया, मगरिया, केवड़ावाडी, बेरा पावटी मगरिया, बिजुडिया, कानावा, मेहंदी, बेरा नोकड़ा के साथ मोड भट्टा, नेहडा बेरे के समस्त बेरे, मालियो की बाडी, सम्पूर्ण नृसिंगपुरा कॉलोनी, शास्त्री नगर, सम्पूर्ण लोहार कॉलोनी, सरकारी कर्मचारी कॉलोनी से कचरा संग्रहण करेंगे।

[...]

read more

सोजत शहर की समस्याओं को लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

सोजत शहर की समस्याओं को लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक समिति सोजत के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों ने सोमवार को उपखण्ड अधिकारी के नाम तहसीलदार रोहित चौहान को सोजत की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। समिति के अध्यक्ष सुरेश आेझा ने बताया कि शहर की सूकड़ी नदी में शहर का सारा कचरा नगर पालिका द्वारा बेरोकटोक डाला जा रहा हैं, जिसे रोका जाए। वहीं शहर का सिटी टैंक रामेलाव तालाब भी गणपति विसर्जन व अन्य कारणों से गंदगी का केन्द्र बनता जा रहा हैं, इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। शहर की युवा पीढ़ी आज नशे की प्रवृति की और अग्रसर हो रही हैं, सोजत का कॉलेज ग्राउंड, चामुंडा माता भाखरी सहित कई जगहों पर शराब, अफीम, स्मैक आदि का नशा किया जा रहा हैं, जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं, अत इन जगहों को चिन्हित कर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।

सोजत गोट टैलेंट 2 का सेमी फिनाले रविवार को सोजत सिटी के बिरला इंटरनेशनल स्कूल में हुआ संपन्न ।

sojat got talent 2 semi final

सोजत गोट टैलेंट 2 का सेमी फिनाले रविवार को सोजत सिटी के बिरला इंटरनेशनल स्कूल में हुआ संपन्न ।

सोजत केबल नेटवर्क द्वारा आयोजित सोजत गोट टैलेंट 2 का सेमी फिनाले रविवार को सोजत सिटी के बिरला इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुए। जिसमे डांसर , सिंगर , एक्टर आदि अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया।ऑडिशन का संचालन होस्ट आमिर रजा ने किया। इन को जज करने मे अशोक चौहान,दिनेश राणा, मनीष हॉपर,ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य अथिति के रूप में डिआर सिधंल,अदिति परिहार,मनीष पालरिया,मोहन जाट,आनंद जी भाटी,विशाल कांकलिया, राकेश पंवार, अर्जुन गहलोत,भरत जी वैष्णव, हेमंत सिंघवी, दीपक पंवार,विमल भाटी मदन जी आदि ने अपनी उपस्थिति दी। साथ ही WDC ग्रुप मेंबर विनोद गहलोत लेखराज गहलोत हितेश सिंगाड़ियां,अनमोल,भरत,सो़टू गहलोत, सुरज गहलोत, दिनेश राणावत, आदि मौजूद थे। यह जानकारी कार्यक्रम आयोजक दिनेश राणा,मनीष हॉपर, महेंद्र जी पालरिया,अजय माली,सेल्फी बाईसा ने दी |

सोजत | सोजत गोट टैलेंट 2 का सेमी फिनाले आज, बिरला इंटरनेशनल स्कूल में सुबह 8 बजे से

सोजत गोट टैलेंट 2 का सेमी फिनाले आज, बिरला इंटरनेशनल स्कूल में सुबह 8 बजे से

सोजत केबल नेटवर्क द्वारा आयोजित सोजत गोट टैलेंट 2 का सेमी फिनाले आज  दिनांक 24 जून 2018 शनिवार सोजत सिटी में बिरला इंटरनेशनल स्कूल में सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 4 बजे तक चलेंगा। जिसमे डांसर , सिंगर , एक्टर आदि अपनी प्रतिभा का हुनर दिखा कर फाइनल के लिए सेलेक्ट किये जायेंगे।

जिसके बाद फाइनल सोजत के सिरे सिनेमा हॉल में होगा जिसमे मुख्य आकर्षक के रूप में राजस्थानी सिंगर आशा जी वैष्णव व् मुकेश चौधरी डांस प्लस 3 से होंगे | मंच का संचालन एंकर आमिर रजा करेंगे। राजतिलक फिल्म द्वारा खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद किया जाएगा।
हुनर को परखेंगे जज : अशोक चौहान, खुशबू चौहान,मनीष हॉपर।
यह जानकारी कार्यक्रम आयोजक दिनेश राणा, हॉपर, महेंद्र जी पालरिया,अजय माली,सेल्फी बाईसा,ने दी |