News

महादेव मंदिर पर प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

शिवराजपुर महादेव मंदिर जीर्णोद्धार प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन शिवपुराण कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु

 सोजत रोड

समीपके सवराड़ गांव में आयोजित पांच दिवसीय शिवराजपुर महादेव मंदिर जीर्णोद्धार प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन शिवपुराण कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह का माहौल है। कथा वाचक समताराम महाराज पुष्कर ने शिव महिमा की व्याख्या करते हुए कहा कि भगवान शिव प्रार्थना को शीघ्र सुन लेते हैं।

हवनमें दी श्रद्धालुओं ने आहुति : ग्रामाचार्यकेवलचंद,सत्यप्रकाश,जगदीश उपाध्याय ने शनिवार को हवन में बैठने वाले श्रद्धालुओं से दैनिक पूजन संपन्न करवाया। ग्यारह कुंडीय यज्ञ में दर्जनों श्रद्धालु प्रतिदिन हवन में आहुति देकर धर्मलाभ उठा रहे हैं। यज्ञशाला में आचार्य पंडित दिव्यानंद शास्त्री बगड़ी नगर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न अनुष्ठान संपन्न करवा आहुति प्रदान करवाई।

भजनसंध्या में झूमे श्रद्धालु : शुक्रवाररात्रि आयोजित भजन संध्या में कलाकार शैतानसिंह दूदौड़ मुकेश नायक ने अपने भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भीलवाड़ा की भजन कलाकार ने नगर में जोगी आया भजन की प्रस्तुति दी तो श्रद्धालु उठकर नाचने लग गए।

प्रतिष्ठासमारोह कल : सवराड़शिवराजपुर महादेव मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को आयोजित होगा। सवेरे ध्वजा चढ़ाने कलश स्थापना के बाद मूर्तियों की प्रतिष्ठा की जाएगी। साथ ही यहां आयोजित ग्यारह कुंडीय यज्ञ में पूर्णाहुति दी जाएगी। पूर्णाहुति के बाद संत महात्माओं,अतिथियों भामाशाहों का सम्मान समारोह आयोजित होगा।

हेलिकाप्टरसे होगी पुष्पवर्षा : प्रतिष्ठाआयोजन के दौरान मंदिर सवराड़ गांव में हेलिकाप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार हेलिकाप्टर से पुष्पवर्षा नगर सेठ सुरेशचंद गुंदेचा र|ागिरी की तरफ से की गई है।

सोजत रोड. सवराड़ में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर हवन में आहुतियां देते यजमान।

पाली की 292 पंचायतों में 876 सहायकों की चयन सूची जारी, 29 में भर्ती रद्द

29 पंचायतों में रद्द की गई भर्ती को लेकर आरोप- चहेतों का चयन नहीं हुआ इसलिए निरस्त की

लंबेसमय से अटकी पंचायत सहायक भर्ती के परिणाम आखिर शनिवार को शिक्षा विभाग ने जारी कर ही दिए। इसी के साथ भर्ती प्रक्रिया पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। विद्यार्थी मित्रों सहित बड़ी संख्या में वंचित अभ्यर्थियों का दावा है कि यह प्रक्रिया वैधानिक नहीं है। वे न्यायालय की शरण लेंगे। गौरतलब है कि जिले में 321 ग्राम पंचायतों में 963 पदों पर पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। यानी एक पंचायत में तीन सहायकों की। शनिवार को जारी परिणाम में शिक्षा विभाग ने 321 में से 292 पंचायतों में ही परिणाम जारी किया। जिले की 29 पंचायतों में भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई। इसे लेकर भी आरोप लगाए गए हैं कि चयन प्रक्रिया से जुड़े लोगों के चहेतों का चयन नहीं होने के कारण ऐसा किया गया है। अधिकारी अपना बचाव करने के लिए उच्चाधिकारियों की गाइडलाइन का हवाला दे रहे हैं।

प्रदेश में ये भर्तियां पहले से ही विधिक प्रक्रिया में

यहपहली भर्ती नहीं है जिसकी चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश में हुई ज्यादातर बड़ी भर्तियों का यही हश्र है। जितने जोर-शोर से उसका विज्ञापन जारी किया जाता है या तो परीक्षा से पहले ही वह विवादों की भेंट चढ़ जाती है या परिणाम के बाद। ज्यादातर नौकरियां थर्ड सैकंड ग्रेड से जुड़ी हैं जिनमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हजारों रुपए खर्च कर बैठते हैं और कड़ी मेहनत के बाद चयन की उम्मीद रखते हैं। रीट, फर्स्ट ग्रेड स्कूल व्याख्याता, एसआई, एलडीसी ग्रामसेवक सहित लगभग 10 ज्यादा भर्तियों को लेकर विवाद चल रहा है।

इन ग्राम पंचायतों में भर्ती रद्द, दुबारा शुरू होगी चयन प्रक्रिया

पंचायतसमिति – ग्राम पंचायत

1.सुमेरपुर – कोसेलाव, पालड़ी, खिमाड़ा,

2. सोजत – केलवाद, खोखरा, चंडावल स्टेशन

3. देसूरी – नाडोल, दादाई, डायलाना, ढालोप

4. बाली – लाटाड़ा

5. जैतारण – मोहराई, घोडावड़, बांजाकुडी

6. मारवाड़ – सिनला, भिमालिया, हिंगोला खुर्द

7. पाली – साकदड़ा, रुपावास, बोमादड़ा, बाणियावास, हेमावास

8. रानी – इटंतरा, सिवास, निपल , वणदार, निंबाडा

9. रोहट – वायद, कलाली

^पंचायत सहायकों की भर्ती को लेकर सरकार की और से मिले गाइडलाइन के अनुसार ही प्रक्रिया को अपनाया गया है। कुछ स्थानों पर भर्ती वापस की जाएगी। इसको लेकर उच्चाधिकारियों से गाइडलाइन मांगी है। गोरधनलालसुथार, डीईओ प्रारंभिक

1. भर्ती करने वाली एजेंसी पीईईओ – पीईईओएसडीएमसी के संविधान में कहीं भी भर्ती करने का उल्लेख नहीं। ऐसे भर्ती कैसे करवाई। इनको वेतन पंचायत देगी। काम भी उसी का। फिर भर्ती प्रक्रिया शिक्षा विभाग ने क्यों की।

2.17 फरवरी तक एसडीएमसी का कोरम ही नहीं था – 23सदस्यों से बनती है एसडीएमसी, लेकिन जिले के 90 प्रतिशत स्कूलों में भर्ती से एक दिन पहले तक पूरे सदस्य तक नहीं थे। ऐसे में कोरम भी पूरा नहीं था।

3.शिक्षा विभाग ने नहीं दिए नियम – भर्तीसे पहले तक शिक्षा विभाग ने पीईईओ को नियम तक नहीं दिए। एक भी ग्राम पंचायत में नियम भी नहीं बने। जिसको जो सही लगा उसको भर्ती कर दिया।

4.आरक्षणभी नहीं – इसभर्ती में किसी को आरक्षण भी नहीं दिया गया।

विवाद में दो परिवारों में खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत, 8 घायल

बगड़ीथाना क्षेत्र में बींजागुड़ा गांव के निकट पोकरियों की ढाणी में शुक्रवार रात दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष में खेतसिंह रावत (65) की मौत हो गई, जबकि उसकी प|ी, पुत्र पुत्री समेत पांच लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष के कालूसिंह रावत समेत तीन लोग भी घायल हैं।

पुलिस का कहना है खेतसिंह रावत का अपने पड़ोसी कालूसिंह रावत से काफी समय से विवाद चल रहा है, जिसके चलते दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। शुक्रवार को दिन में खेत में बकरियां चराने तथा पेड़ की टहनियां काटने की बात को लेकर भी विवाद हुआ था। इसके बाद रात 8 बजे दोनों पक्षों के लोग फिर से भिड़ गए, जिनमें लाठी-भाटा अन्य हथियारों का इस्तेमाल हुआ। मृतक का शनिवार शाम अंतिम संस्कार करवा दिया गया, जबकि घायलों का सोजत बगड़ी में पुलिस संरक्षण में उपचार चल रहा है। पुलिस ने हत्या के आरोप में कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है।

छोटी-छोटीबात पर अक्सर झगड़ते रहे दोनों परिवार

बगड़ी थाना प्रभारी बाघसिंह ने बताया कि पोकरियों की ढाणी (बींजा गुड़ा) में खेतसिंह रावत कालूसिंह रावत के मकान खेत भी आसपास में हैं। खेतसिंह के मकान की एक दीवार का निर्माण चल रहा है, जिसका भी कालूसिंह उसके परिवार के लोगों ने विरोध किया। शुक्रवार को दिन में खेतसिंह की बकरियां कालूसिंह के खेत में चली गई, जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इन दोनों के खेत की सीमा में बबूल का पेड़ खड़ा है, जिसकी टहनियां काटने की बात को लेकर भी शुक्रवार को उनमें कहासुनी हुई। शाम करीब 7 बजे घर आकर फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

आधे घंटे तक चला संघर्ष, पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप

शाम 7 बजे खेतसिंह के घर पर कालूसिंह रावत उसके परिवार के लोगों ने धावा बोल दिया। इस पर खेतसिंह के परिवार के लोगों ने भी पत्थर फेंके। दोनों पक्षों के बीच करीब आधा घंटा लाठी-भाटा हथियारों से जंग चली, जिसमें खेतसिंह रावत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच झगड़े की सूचना देने के आधा घंटा बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी बाघसिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके के लिए रवाना हो गए थे, लेकिन बगड़ी थाने से पोकरियों की ढाणी की दूरी 25 से 27 किमी है। यह इलाका पहाडिय़ों के बीच स्थित है, फिर भी पुलिस दल आधा घंटे बाद ही मौके पर पहुंच गया।

मृतक की प|ी समेत पांच लोग गंभीर घायल

हमले में पोकरियों की ढाणी (बींजा गुड़ा) निवासी मृतक खेतसिंह रावत की प|ी गंगा (55), पुत्र पदमसिंह (27), ढगलसिंह (24) पुत्री नर्बदा (17) तथा सीता (26) प|ी जेठूसिंह रावत गंभीर घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए सोजत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपियों से पूछताछ

सोजत अस्पताल में भर्ती घायलों के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट में पोकरियों की ढाणी (बींजा गुड़ा) निवासी घीसूसिंह, कालूसिंह, राजूसिंह, बुद्धेसिंह, शैतानसिंह, सम्पतसिंह, पन्नेसिंह, मनोहरसिंह, विजयसिंह, बहादूरसिंह, मांगूसिंह, जितेंद्रसिंह, गीता, रेखा, लक्ष्मी, पतासी, गगारादेवी सहित 17 से अधिक लोगों द्वारा धारदार हथियार, लाठी लोहे के सरियों से जान से मारने की नीयत से हमला करना बताया।

बगड़ी नगर. अस्पताल के बाहर जमा भीड़।

अब पेट्रोल पंपों पर मिलेगी एलईडी बल्ब ट्यूबलाइट

सोजत | अबशीघ्र ही लोग पेट्रोल पंपों पर ऊर्जा कुशल एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और छत के पंखे सस्ते दामों पर खरीद पाएंगे। उपभोक्ताओं को इन स्थानों पर 65 रुपए में एलईडी, 230 रुपए में ट्यूबलाइट और 1150 रुपए में छत के पंखे मिलेंगे। विपणन कंपनियों और ईईएसएल के बीच जल्द ही करार होगा।

हत्या के जुर्म में पिता-पुत्र समेत परिवार के 5 सदस्यों को उम्रकैद

सोजत के बूटेलाव में गत 14 जुलाई, 2015 को ग्याराराम बावरी की हत्या के मामला

सोजत| अपरएवं सेशन न्यायालय सोजत के न्यायाधीश दलपतसिंह राजपुरोहित (आरजेएस) ने सोजत के निकट बूटेलाव गांव में ग्याराराम बावरी की हत्या के मामले की सुनवाई पूरी करते हुए शुक्रवार को फैसला सुनाया। न्यायाधीश ने हत्या के जुर्म में बूटेलाव निवासी वचनाराम बावरी, उसके पुत्र श्रवण पिंटू उर्फ पिंटिया तथा भाई कानाराम बावरी भतीजे बक्साराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इन सभी मुजरिमों को पांच-पांच हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। जुर्माना राशि अदा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास इन सभी मुजरिमों को भुगतना पड़ेगा।

अपर लोक अभियोजक ताराचंद टाक ने बताया कि 14 जुलाई की रात 10.30 बजे बूटेलाव गांव में ग्याराराम बावरी अपने पिता लाबूराम को खाना देने खेत की ओर जा रहा था। इस दौरान रंजिश के चलते रास्ते में घात लगाकर बैठे वचनाराम बावरी ने अपने पुत्र श्रवण बावरी, पिंटू उर्फ पिन्टूराम, भाई कानाराम बावरी भतीजे बक्शाराम पुत्र कानाराम के साथ लाठियों से ग्याराराम पर हमला कर दिया। बीच बचाव में आई ग्याराराम की माता पर भी आरोपियों ने हमला किया।

हमलेमें ग्याराराम बावरी की मौत हो गई, जिस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने हत्या के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया। अपर एवं सेशन न्यायालय सोजत के जज दलपतसिंह राजपुरोहित ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद शुक्रवार को हत्या के पांचों आरोपियों को मुजरिम करार देते हुए सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई।