News

सोजत रोड में बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत

सोजत रोड | गुरुवारको बाइक से नीचे गिर कर घायल हुई महिला की सोजत चिकित्सालय में उपचार के दोरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ममता प|ी मनोहरलाल सरगरा निवासी बाली बाइक पर पीछे बैठ कर जा रही थी। सवराड़ से रिसाणिया के बीच वो असंतुलित होकर नीचे गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल महिला को उपचार के लिए सोजत चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

सोजत में अज्ञात युवक का शव मिला

सोजत | शहरके इंडस्ट्रीज एरिया में शराब ठेके के पास अज्ञात शव मिला है। सीआई राजेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को शव की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा।

सोजत सड़क पर आए अचानक गड्डे से टुटा कार का पहिया

u

कल शाम चाँद पोल  गेट की और आ रही एक कार का पहिया टूट गया जिस से कार वही रुक गयी और  कोई हादसा नही हुआ

कार का पहिया टूटने की वजह श्री मोतीचंद सेठिया आदर्श विध्यामन्दिर स्कूल के पास सड़क पर बना  गड्डा हैं जो की स्पीड ब्रेकर के हटाने से बना हुआ हैं  एवं कई दिनों से इसी प्रकार पड़ा हैं

आए दिन अनजान लोगो अपनी गाड़ी स्पीड से इस गड्डे से निकाल लेते या अचानक ब्रैक लगाते हैं जिस से कोई भी हादसा हो सकता हे

 

सोजत तालाब में बीते 2 दिन से कुत्ता मरा पड़ा है कई बार शिकायत करने के बाद भी नही सुनवाई

सोजत तालाब में बीते 2 दिन से कुत्ता मरा पड़ा है कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई social media  पर यह न्यूज़ आउट होने के बाद अभी कुत्ते को बाहर निकला गया |

वही तालाब का पानी सोजत के हर घर में पेयजल के रूप में आता हैं

सोजत हुआ ऑनलाइन शुरू हुई कई ऑनलाइन सेवाए

मेहंदी नगरी सोजत को अब मिलेगी नई पहचान सोजत में शुरू हो गयी हे कई ऑनलाइन सेवाए सोजत की वेबसाइट www.sojatonline.com  पर  मिलेगी सोजत की  हर प्रकार की जानकारी

सोजत की इस वेबसाइट से मिलने वाली सेवाए

कोई भी व्यक्ति अपने व्यापार को सोजत ऑनलाइन पर Sign Up कर अपने व्यापार को कर सकता हैं ऑनलाइन

सोजत की हर प्रकार की जानकारी मिलेगी ऑनलाइन

मिलेगी हर व्यापार की जानकारी  ऑनलाइन

सोजत की हर खबर मिलेगी ऑनलाइन

मिलेगी शिक्षा के क्षेत्र  की हर  जानकारी

10th , 12th  परीक्षा परिणाम

कर सकेंगे ऑनलाइन शोपिंग

इस प्रकार की कई सेवाए जो सोजत  को दिलाएगी एक  नई पहचान  |