News

गर्भवती महिलाओं की होगी निशुल्क जांच

पाली| प्रधानमंत्रीसुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया जाएगा। इसमें 24 निजी चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। सीएमएचओ डॉ. एसएस शेखावत ने बताया कि निशुल्क जांच के तहत बांगड़ अस्पताल और सोजत उपजिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी और पीएचसी पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें गर्भवती महिलाओं की जांच कर गंभीर महिलाओं को उच्च संस्थानों में रैफर किया जाएगा।

दहेजके लिए परेशान कर वधु को घर से निकालने वाले फरार चल रहे सास, ससुर तथा देवर की गिरफ्तारी की मांग की है। बापू नगर…

दहेजके लिए परेशान कर वधु को घर से निकालने वाले फरार चल रहे सास, ससुर तथा देवर की गिरफ्तारी की मांग की है। बापू नगर निवासी कैलाश ने इसको लेकर एसपी दीपक भार्गव को ज्ञापन भी दिया है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि सोजत सिटी निवासी रतनचंद्र पुत्र दमाराम घांची देवर नगर पाडी में व्यवसाय करते है। उनकी पुत्र कविता का विवाह उन्होंने 2000 में राजेश राठौड़ पुत्र गणपतलाल राठौड़ जाति घांची निवासी घांचियों का बास जैतारण हाल एमकेबी नगर चेन्नई के साथ हुआ था। पिछले काफी वर्षों से ससुराल वाले कविता को दहेज के लिए परेशान कर रहे है। समझाइश पर भी नहीं माने तो कविता के परिजनों ने कोराटूर पुलिस थाना चेन्नई में मुकदमा दर्ज कराया। कोराटूर पुलिस ने कविता के पति राजेश को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन कविता के ससुर गणपतलाल राठौड़, सासु बायादेवी राठौड़ तथा देवर विनोद राठौड फरार हो गए। उन्होंने फरार आरोपियों के जैतारण में छिपे होने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सोजत | रूपावास ग्राम के लोग बेठे अनशन पर २ दिन बाद हुई मांगे पूरी

सोजत | रूपावास ग्राम के उपसरपंच कृपाल सिंह एवं ग्राम वासीयो ने सोजत SDM ऑफिस  के सामने कुछ मांगो  को लेकर  किया अनशन

ये अनशन 7 जुलाई शुक्रवार से शुरु हुआ जिसमे रूपवास उपसरपंच कुर्पल सिंह जी ने बिना कुछ खाए अपनी मांगो को रखा

मांगे  ग्राम में लाइन मेंन  , स्कूल टीचर इस प्रकार की कुछ मांगे थी जो की २ दिन बाद मान ली गयी

जिसके बाद ग्राम वासियों ने उपसरपंच कृपाल सिंह जी को ज्यूस   पिला कर अनशन को समाप्त किया .|

दुनिया कभी भी आपके लाख अच्छे कार्यों को एप्रीशिएट (Appreciate) नहीं करेगी, परन्तु आपके द्वारा की गई एक गलती को क्रिटिसाइज (Criticize) जरूर करेगी।*

स्कूल टीचर ने बोर्ड पर लिखा:*
9×1=9
9×2=18
9×3=27
9×4=36
9×5=45
9×6=54
9×7=63
9×8=72
9×9=81
*9×10=89*

*लिखने के बाद बच्चों को देखा तो बच्चे शिक्षक पर हंस रहे थे, क्योंकि आखिरी लाइन गलत थी।*

*फिर शिक्षक ने कहा:*
*”मैंने आखिरी लाइन किसी उद्देश्य से गलत लिखी है क्यूंकि मैं तुम सभी को कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण सिखाना चाहता हूं।*

*दुनिया तुम्हारे साथ ऐसा ही व्यवहार करेगी..!*
*तुम देख सकते हो कि मैंने ऊपर 9 बार सही लिखा है पर किसी ने भी मेरी तारीफ नहीं की..??*

*पर मेरी सिर्फ एक ही गलती पर तुम लोग हंसे और मुझे क्रिटिसाइज भी किया।”*

*तो यही नसीहत है 😗
*दुनिया कभी भी आपके लाख अच्छे कार्यों को एप्रीशिएट (Appreciate) नहीं करेगी, परन्तु आपके द्वारा की गई एक गलती को क्रिटिसाइज (Criticize) जरूर करेगी।*

*- ये एक कटु सत्य है*
🙏 🙏

 

 

जैन साध्वियों ने सोजत में किया नगर प्रवेश

सोजत | जैनसाध्वी प्रफुल्ल प्रभा जी महाराज का सोजत में चातुर्मासिक नगर प्रवेश धूमधाम के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री शांति वर्धमान जैन ट्रस्ट के तत्वावधान में साध्वियों का बैण्ड बाजों के साथ नगर प्रवेश करवाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह तोरण द्वार सजाए गए। बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने मंगलगान के बीच जैन साध्वियों का भाव भीना अभिनंदन करते हुए जयकारों के बीच स्वागत किया। स्वागत जुलूस बस स्टैंड, मुख्य बाजार, सिनेमा हॉल तिराहा, सब्जी मण्डी, धान मण्डी होते आराधना भवन पहुंचा।