News

सोजत | सावन का पहला सोमवार, देश भर के शिव मंदिरों में गूंज रहे हैं भोलेनाथ के जयकारे

सोजत : बस स्टैंड पर स्थित श्री मल्केश्वर महादेव मंदिर भी बहुत सुन्दर सजाया गया एवं भोले के भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी भगवान शिव की आराधना का महीना सावन आज से शुरू हो गया है. आज सावन का पहला सोमवार है, जो देवाधिदेव महादेव की पूजा आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है. आज से कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई और देश भर के शिव मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारे गूंज रहे हैं.

भगवान शिव की आराधना का महीना सावन आज से शुरू हो गया है. हरिद्वार में हजारों की तादाद में शिव भक्त कांवड़ लेने पहुंचे हैं. इस साल सावन सोमवार से शुरू हुआ है और सात अगस्त को सोमवार के दिन ही खत्म होगा.

 

 

निजी अस्पतालों की तर्ज पर पाली और सोजत के सरकारी अस्पताल में मरीजों को एक्स-रे के साथ मिलेगी रिपोर्ट

निजीअस्पतालों की तर्ज पर अब जिले के दो सरकारी अस्पतालों में एक्स-रे के साथ मरीजों को उसकी सारी रिपोर्ट भी मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश 50 जिला, उपजिला सेटेलाइट अस्पतालों में टेली रेडियोलोजी प्रोजेक्ट के तहत एक्स रे रिपोर्टिंग की सुविधा पीपीपी मोड पर शुरू की जा रही है। इसके तहत पाली के बांगड़ अस्पताल और सोजत के अस्पताल का भी चयन किया गया है। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार दोनों अस्पतालों में यह सुविधा इसी महीने से शुरू हो जाएगी। इसमें मरीजों को डिजिटल एक्स-रे के साथ बीमारी की पूरी रिपोर्ट भी मिलेगी।

जयपुरमें होगा केंद्रीय कार्यालय, स्कैन कर भेजी जाएगी रिपोर्ट : अधिकारियोंके अनुसार इसका केंद्रीय कार्यालय जयपुर में होगा। यहां इंटरनेट और कंपनी के विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से मरीज का डिजिटल एक्सरे स्कैन कर जयपुर भेजा जाएगा। वहां बैठे विशेषज्ञ एक्स रे देख मरीज की सारी रिपोर्ट यहां बैठे विशेषज्ञों को ऑनलाइन साझा करेंगे।

सेवाप्रदाता कंपनी के अधिकारियों ने किया निरीक्षण : पीपीपीमोड पर संचालित इस सुविधा को शुरू करने के लिए सेवा प्रदाता कंपनी के पदाधिकारियों की ओर से बांगड़ अस्पताल का निरीक्षण किया गया। शेष|पेज13

कंपनीके पदाधिकारियों ने बताया कि टेलीरेडियालॉजी को लेकर अधिकांश काम पूरा हो चुका है। जल्द ही सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर यह सुविधा शुरू की जाएगी।

योजनाके तहत निशुल्क सेवा भी मिलेगी मरीजों को : टेलीरेडियोलॉजी के तहत एक्स-रे रिपोर्टिंग की सुविधा मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीजों को पूर्व की भांति मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना का फायदा मिलेगा।

^ यह सुविधा डिजिटल एक्स-रे के तहत की मिलेगी। सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से अधिकांश काम पूरा कर लिया गया है। निजी अस्पतालों में अब तक यह सुविधा थी, लेकिन अब बांगड़ अस्पताल में भी मरीजों को टेली रेडियोलॉजी के तहत एक्स रे रिपोर्टिंग की सुविधा मिलेगी। इसमें सोजत का अस्पताल भी शामिल है। -डॉ.एमएस राजपुरोहित, पीएमओ, बांगड़ अस्पताल

अब : यहसुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को डिजिटल एक्स-रे कराने के बाद उन्हें एक्स-रे की कॉपी के साथ ही उसकी पूरी रिपोर्ट मिलेगी। इसमें बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी लिखी होगी।

पहले यही सुविधा थी {अस्पताल में आने वाले मरीजों को एक्स-रे कराने के बाद केवल एक्स-रे की कॉपी ही मिलती थी। इसमें मरीजों को रिपोर्ट नहीं मिलती थी।

सुविधा

सोजत में गूंजे लिखमीदास जी महाराज के जयकारे

मालीसमाज के प्रमुख आराध्य संत लिखमीदास जी महाराज की 267 वीं जयंती समाज भवन में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर संत लिखमीदास जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी पूजा अर्चना की गई। इसके बाद पुष्पांजलि के साथ धूपदीप का आयोजन किया गया। सभी समाज बंधुओं ने संत चरणों में शीश नवाकर जीवन में भक्ति और श्रद्घा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं ताराचंद टांक ने संत लिखमीदास जी के जीवन प्रसंगों को सुनाकर युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कहीं।

 

स्थापना दिवस पर एबीवीपी ने किया पौधरोपण

शहरमे अखिल भारतीय विधार्थी परिषद का 68 वां स्थापना प्रदेश सदस्य सूरज पंवार की मौजूदगी मे मनाया गया। संगठन के सदस्यों ने चिकित्सालय मे मरीजों को फल वितरित कर संगठन के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण किया गया। साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर विचार विमर्श कर दायित्व सौंपे गये।

सोजत| छात्रसंगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 68 वें स्थापना दिवस पर परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा फूलनारायण आश्रम में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर उन्‍होंने आश्रम परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर उनकी सार संभाल करने की जिम्मेदारी ली।

सोजत क्षेत्र के निजी विद्यालय भी होनहारों को देंगे लेपटॉप

सरकारीस्कूलों की तर्ज पर कक्षा 10वीं 12 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निजी शिक्षण संस्थान संगठन सोजत की आेर से उन्हें लेपटॉप इनाम के रूप में दिए जाएंगे यह निर्णय संगठन की बैठक में पदाधिकारियों द्वारा लिया गया। इसके पीछे मुख्य कारण यह हैं कि निजी विद्यालय अभी तक 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले को डिजिटल रूप से अपडेट रहने के लिए इनाम नहीं दे रहे थे। इस पुरस्कार की वजह से बच्चे आेर ज्यादा मेहनत करेंगे और इनाम में मिले लेपटॉप से वे कम्प्यूटर शिक्षा से भी रूबरू होंगे। प्राईवेट स्कूल के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का रखा प्रस्ताव

बैठक में बगड़ी डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता मांगीलाल सीरवी ने सिक्यू के तहत निजी विद्यालय के शिक्षकों को भी प्रशिक्षण देने की बात कहीं। इस प्रशिक्षण से अध्यापक शिक्षण अधिगम को प्रभावी बना सकता हैं। जिसका सीधा फायदा पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। इस प्रशिक्षण में बच्चों को सरलता के साथ कठिन से कठिन प्रश्नों को हल करना सिखाया जाता हैं। इसके अलावा कक्षा-कक्ष के वातावरण को सौहार्द पूर्ण रोचक बनाकर छात्रों की रूचि अध्ययन के प्रति बढ़ाई जाती हैं। इसके लिए भी संचालकों ने गंभीरता से विचार करने की बात कहीं। बैठक के दौरान कुछ प्राथमिक स्तर तक फीस निर्धारण करने के लिए ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सोजत द्वारा जारी प्रारूप के संबंध में तुरंत प्रभाव से प्रारूप को भरकर कार्यालय में भेजने पर भी विचार हुआ, ताकि विद्यालय की वस्तु स्थिति से विभाग अपडेट रह सके। संगठन के अध्यक्ष वासूदेव सांखला ने विद्यालय में 10 अधिक कर्मचारियों के लिए ईएसआई की अनिवार्य योजना पर प्रकाश डाला।

सोजत. बैठक में चर्चा करते निजी विद्यालयों के संचालक।