सोजत | पाराशरब्राह्मण समाज के प्रमुख आराध्य संत वैद व्यास जी महाराज की पुण्य तिथि रविवार रात्रि स्थानीय चारभुजा मन्दिर में पूर्ण श्रद्घा एवं विश्वास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाराशर की अगुवाई में वैद व्यास जी महाराज की विशेष पूजा अर्चना के साथ उन्हें पुष्पाहार अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा आयोजन के दौरान सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई समाज के बच्चों को वैदिक अनुष्ठान की शिक्षा-दीक्षा दिलाने के बारे में विचार विमर्श किया गया।
सोजत | भाजपानेता सोजत विधायक श्रीमती संजना आगरी के पति स्व. कानाराम आगरी की प्रथम पुण्य तिथि पर मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय में प्रात: 9 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। रक्तदान शिविर के बाद भाजपा के सभी पदाधिकारियों के द्वारा श्रद्घांजलि सभा का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया जायेगा।
वनमहोत्सव के तहत स्थानीय चामुंड़ा माता भाखरी पर नगर पालिका द्वारा वन महोत्सव आयोजन किया गया। जिसमें पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान की अगुवाई में पौध रोपण किया गया। इस दौरान पार्षदों की उपस्थिति में भाखरी पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगा कर उनके रख-रखाव की जिम्मेदारी ली गई।
सोजत | समीपवर्तीग्राम सांडिया में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पट्टा वितरण कैम्प के तहत ग्रामीणों को क्षेत्रीय विधायक श्रीमती संजना आगरी के द्वारा 49 जनों को पट्टों का वितरण किया गया। ग्रुप सचिव महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि
जवाली|रानीपंचायत समिति की नादाना भाटान ग्राम पंचायत में सोमवार को विकास अधिकारी रविंद्र प्रकाश आचार्य की अध्यक्षता में पट्टा वितरण शिविर आयोजित हुआ।
जिसमें 51 पट्टे निशुल्क वितरित किए गए। इस मौके सरपंच हनवतसिंह राठौड़, ग्रुप सचिव सत्यनारायणसिंह राजपुरोहित, जबरसिंह राजपुरोहित, विक्रमसिंह राणावत आदि मौजूद थे। जवाली तथा ढारिया में बुधवार को शिविर होगा।
बाली. निकट के ग्राम पंचायत भीटवाड़ा में आयोजित शिविर में 20 पट्टे वितरित किए गए। इस मौके सरपंच गिरिजा राजावत, पीईओ हँसमुख टेलर, उपसरपंच प्रतापसिंह राजावत, ग्राम सेवक भरत ओझा, धनसिंह, टीपू देवी, राजाराम रंगलाल, दलवीरसिंह आदि मौजूद थे।
पिपलिया कलां में हटाया अतिक्रमण
पिपलिया कलां. स्थानीय अटल सेवा केंद्र पर सोमवार को शिविर आयोजित हुआ। इसमें ग्रामीणों को 410 पट्टे वितरित किए गए। शिविर में जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी, सोजत विधायक संजना आगरी, रायपुर तहसीलदार अशोक, सरपंच गंगासिंह पंवार, उप सरपंच मांगीलाल सरगरा राजस्व अधिकारियों द्वारा आम रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया। गांव में तीन जगह और अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
कोसेलाव. स्थानीय गांव के अटल सेवा केंद्र पर सोमवार को राजस्व लोक अदालत के तहत शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों के राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण किया गया। उपखंड अधिकारी विनोद कुमार मल्होत्रा, तहसीलदार बसंतसिंह मीणा, आरआई मूलसिंह देवड़ा, पटवारी हितेष कुमार जाट, सरपंच नारायणसिंह, उप सरपंच ओम प्रकाश मदेरणा, ग्राम सेवक झालमसिंह देवड़ा की उपस्थिति में राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण किया गया।
जिलेके दूसरे बड़े अस्पताल में एक बार फिर रविवार रात्रि चोरों ने अस्पताल में सेंध लगाते हुए भर्ती मरीजों उनके परिजनों के मोबाइल चुरा लिए। परिजनों ने दिनभर चोरों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद सभी परिजन एकत्रित होकर सोमवार को उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी के पास पहुंचे और ज्ञापन के माध्यम से अपनी आपबीती सुनाई। इस पर एसडीएम ने फोन पर पुलिस के अधिकारियों के साथ फोन पर वार्ता कर चोरों का पता लगाने तथा रात्रि के समय होमगार्ड के जवानों को तैनात करने के निर्देश प्रदान किए।
150बेड का अस्पताल लेकिन मरीजों की सुरक्षा के लिए कुछ भी व्यवस्था नहीं : परिजनोंने एसडीएम से ज्ञापन के जरिए गुहार लगाई कि सोजत का चिकित्सालय जिले का दूसरा बड़ा चिकित्सालय हैं, जहां पर 150 बेड मरीजों की क्षमता हैं। इतने बड़े अस्पताल में रात्रि के समय मरीजों उनके सामान की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं हैं। यहां पर तो पुलिस अथवा अन्य किसी गार्ड की व्यवस्था हैं ही रात्रि के समय कोई गश्त रहती हैं। इसी का फायदा उठा कर चोर प्रवेश कर जाते हैं और रात्रि में मरीजों के गहरी नींद में होने का फायदा उठाते हुए उनके सामान की चोरी कर ले जाते हैं। रविवार रात्रि भी चोरों ने एकबार फिर लचर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अस्पताल में भर्ती 8 मरीजों के मोबाइल चुरा लिए। इतना ही नहीं कुछ समय पहले भी अस्पताल से चोरों ने मोबाइल के साथ उनके सामान चुरा लिए थे, जिसका आजतक कोई पता नहीं चल पाया।
अस्पताल में पुलिस चौकी के लिए दर्जनों बार उठाई मांग, लेकिन आज तक बदहाल व्यवस्था कायम
अस्पतालमें रात्रि के समय शराबियों आेर असामाजिक तत्वों द्वारा आए दिन शराब पीकर मरीजों के साथ उलझने की कई बार शिकायते सामने चुकी हैं, इसके अलावा मरीजों की सुरक्षा के लिए थाने में होने वाली शांति समिति की बैठकों में लगातार अस्पताल में पुलिस चौकी स्थापित करने रात्रि के समय होमगार्ड के जवानों की तैनातगी के लिए कई बार मुद्दा उठाया जाता हैं, इसके अलावा यहां पर सीसी टीवी कैमरे लगाने को लेकर भी कई बार लोग कह चुके हैं। लेकिन तो यहां पर पुलिस की नियमित गश्त होती हैं आेर नहीं स्थाई रूप से रात्रि के समय सुरक्षा बलों को तैनात किया जाता हैं जिससे आए दिन यहां पर विवाद की स्थिति सामने आती हैं, फिर भी इस बात को लेकर पुलिस आेर प्रशासन रतिभर गंभीर नहीं हैं। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल रतनप्रकाश ईचरश, लक्ष्मण, जवरीलाल टांक, गोविंद नारायण, जुगराज, पेमाराम, चम्पालाल, हुक्माराम सहित कई नागरिक उपस्थित थे।
नियमित गश्त के लिए किया हैं निर्देशित
^ज्ञापनमें राजकीय चिकित्सालय में मरीजों के मोबाइल चोरी होने की बात सामने आने पर स्थानीय पुलिस को रात्रि के समय होमगार्ड के जवानों की तैनातगी लगाने के निर्देश दिए हैं। मैं भी इस मामले में पर पूरी नजर रखूंगा अस्पताल में मरीजों के साथ उनके सामान की सुरक्षा करना सर्वोपरी हैं। मुकेशचौधरी, उपखण्ड अधिकारी सोजत
^अस्पतालमें मरीजों के मोबाइल चोरी होने की कोई भी शिकायत अथवा रिपोर्ट मेरे पास नहीं आई हैं, अगर वहां पर ऐसा कुछ हो रहा हैं तो रात्रि के समय पुलिस जवानों की तैनातगी कर दी जायेगी और नियमित गश्त पर भी विशेष फोकस दिया जायेगा। श्रवणरामविश्नोई, उपनिरीक्षक, पुलिस थाना सोजत