News

कॉलेज में सीटें नहीं बढ़ी तो छात्र करेंगे भूख हड़ताल

सोजत| उपखंडक्षेत्र के एकमात्र सरकारी महाविद्यालय में कम सीटों के कारण प्रवेश से वंचित रह रहे छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्राचार्य को ज्ञापन देकर 7 दिन बाद भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। छात्र उगमराज सांखला विकास गहलोत ने प्राचार्या डॉ. रतन शर्मा को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि यह महाविद्यालय समूचे उपखंड क्षेत्र का एकमात्र महाविद्यालय है, जिसमें कम सीटों के कारण 60 प्रतिशत तक के विद्यार्थियों का यहां पर प्रवेश के लिए चयन नहीं हो पाता है। इसके अलावा जो छात्र आर्थिक रूप से कमजोर है, वे प्राइवेट कॉलेजों की फीस का खर्च नहीं उठा सकते। ऐसे में मजबूरीवश उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए महाविद्यालय की सीटो में कम से कम 20 प्रतिशत वृद्धि करना जरूरी हैं। अगर सात दिन में महाविद्यालय में सीटें नहीं बढ़ाई गई तो विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय में हीं भूख हड़ताल की जाएगी।

भाजपा नेता आगरी की पुण्यतिथि पर हुआ 26 यूनिट रक्तदान

भाजपा वरिष्ठ नेता व्  विधायक संजना आगरी के पति कानाराम आगरी की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगवार को राजकीय चिकित्सालय में |रक्तदान शिवर आयोजन किया गया | जिसमे कार्यकर्ताओ ने 26 यूनिट रक्तदान किया |

सोजत में चोर गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार , कई वारदाते खुलेगी

सोजत थाना पुलिस ने कसबे के नरसिहपुरा इलाके में गत दिनों एक मकान का ताला तोड़ कर सोने -चांदी के जेवरात, नकदी , लेपटोप गैस सिलेंडर व् अन्य सामान चुराने वाली वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया जो निवासी सोजत छोटू खान पुत्र सदीक खान , समीर खान पुत्र बाबूखान तथा  मोहम्मद शाकिर उर्फ़ राजू पुत्र अब्दुल समद को गिरफ्तार किया आरोपियों से सोजत समेत आसपास में हुई अन्य वारदात के बारे में भी पूछताछ की जा रही हे |आरोपियों से पूछताछ कर चोरी का सामान बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं |

रामदेव सेवा समिति द्वारा राम रसोड़ा का आयोजन 3 अगस्त से

राजेश जी बोरना ने बताया की रामदेव सेवा समिति द्वारा रुनिचा धाम पैदल यात्रियों के लिए हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी राम रसोड़ा का आयोजन गुरुवार 3 अगस्त 2017 से होगा सभी शहर वासी पधारकर बाबा के यात्रियो की सेवा का लाभ लेवे रामदेव सेवा समिति मोड़ भट्टा क्रषि मंडी रोड सोजत

विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल सोजत द्वारा फुका आतंकवाद का पुतला व सोपा ज्ञापन

विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल सोजत
द्वारा अमरनाथ यात्रियों पर किये गये
हमले के विरोध में आतंकवाद का पुतला  फुका व एसडीएम साहब को राष्टीयपति के नाम का सोपा ज्ञापन।