शहर से गुजर रहे फोरलेन हाईवे पर पेट्रोल पम्प के पास अंडरपास के अभाव में हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है |अंडरपास के अभाव में लोग करीब दो किलोमीटर के चक्कर से बचने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर अवैध कट के जरिए फोरलेन हाईवे को पार करते है |
इस समस्या को देखते हुए सांसद व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता की तो करीब दो वर्ष पूर्व दो अंडरपास स्वीकृत होने की घोषणा की थी |जिसमे पहला बासनी तिलवाडिया मार्ग व दूसरा निम्बली नाडी रोड पर बनना प्रस्तावित था , लेकिन यह घोषणा आज तक मूर्त रूप नही ले पाई |
जल्द ही जिले के जैतारण सादड़ी व सुमेरपुर के अस्पताल भी जुड़ेंगे टेलीमेडिसिन सेवा से
राज्य मे मरीजो को कम समय और कम खर्च मे विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवाए उपलब्ध करवाने के लिए पाली के बाद अब सोजत अस्पताल मे टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की गयी हैं | जल्द ही जिले के सादड़ी , सुमेरपुर व जैतारण के अस्पतालों मे भी मरीजो को चिकित्सा मे बेहतर सुविधा मिलेगी |
यातायातपुलिस की ढीली कार्यप्रणाली के कारण मुख्य बाजार में जाम लगना आम बात हो गई हैं। बाजार में दुकानदारों के साथ आने वाले लोगों द्वारा बेतरतीब ढंग से बाइकें खड़ी कर देने के कारण बाजार संकरा हो जाता हैं और बड़ी मुश्किल से तीन पहिये वाले वाहन निकल पाते हैं। मुख्य बाजार में खड़ी आडी-तिरछी बाइकों के कारण पैदल यात्रियों का आवागमन दिनो-दिन परेशानी से युक्त हो रहा हैं। शुक्रवार को भी बाजार में एसबीआई बैंक के बाहर कोई कार पार्किंग करके चला गया, जो 10 मिनट तक वापस आया ही नहीं इससे बाजार में राजपोल गेट, पुलिस थाना रोड, मैन बाजार के साथ धनलक्ष्मी मार्केट का सारा ट्रेफिक इक्ट्ठा हो गया ओर करीब 15 मिनट तक जाम के कारण चारों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। जानकारी मिलते ही यातायात प्रभारी तेजाराम सीरवी तुरंत मौके पर पहुंचे और अव्यवस्थित बैंक के दरवाजे पर खड़ी कार को पुलिस कर्मियों की सहायता से हटाया गया। तब जाकर जाम खुला। इससे स्थिति यह हो गई कि पैदल यात्रियों को दुकानों की चबूतरियों पर चढ़ना पड़ा।
नो-एंट्रीके बावजूद बेरोक-टोक गुजरते हैं चार पहिया वाहन: मुख्यबाजार में सुगम आवागमन के लिए यातायात पुलिस ने सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक चार पहिया वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगा रखी हैं। लेकिन फिर भी लोग बिना किसी की परवाह किए चार पहिया वाहनों को मुख्य बाजार में ले जाते हैं और सड़क पर ही पार्क करके चले जाते हैं। सिनेमा हॉल के बाद बाजार संकरा होने के कारण जब चार पहिया दुपहिया वाहन पार्क होने पर रास्ता बिल्कुल संकरा हो जाता हैं और आए दिन जाम की स्थिति बनती हैं। इस समस्या के कारण बुजुर्ग़ पैदल यात्रियों को कई देर तक भीड़ में खड़ा रहना पड़ता हैं और कई बार जगह छोटी होने के कारण वाहन टक्कर मार कर चले जाते हैं।
स्थिति में करेंगे सुधार
^यातायातपुलिस द्वारा मुख्य बाजार में सुचारू टैªफिक पर पूरा ध्यान रखा जाता हैं, शुक्रवार को एसबीआई बैंक के बाहर कोई लापरवाही पूर्वक कार को खड़ा करके चला गया, इस घटना क्रम के दौरान यातायात पुलिस बस स्टैंड और काका चौराहे पर टैªफिक को देख रही थी, जैसे ही सूचना मिली तो कार को हटा कर वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया गया। दिन में अगर नो-एंट्री के समय चार पहिया वाहन बाजार में जाते हैं तो नियमानुसार उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। साथ ही जो व्यक्ति मुख्य बाजार में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करता हैं तो उस पर भी नियमानुसार जुर्माना लगाया जायेगा। -तेजाराम सीरवी, यातायात प्रभारी, सोजत
जाडन टोलनाका पर मोटर साइकिल चालको को हेलमेट पहनने की समझाईस करने व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाहीं करने हेतु श्री भगवान सिंह मु.आ. 270 को मय जाब्ता के तेनात किया गया था ..|
दिनाकं 14.07.2017 को इस बात की जानकारी मिली की श्री भगवान सिंह मु.आ. 270 पुलिस लाइन पाली व श्री नरेश कुमार कानी.443 यातायात शाखा पाली द्वारा जाडन टोलनाका पर ड्यूटी के दोरान अवैध वसूली करने का विडियो क्लिप वाट्स-एप्प पर वायरल हुआ |
इस जानकारी के मिलने पर तत्काल श्री भगवान सिंह मु.आ. 270 पुलिस लाइन पाली व श्री नरेश कुमार कानी.443 यातायात शाखा पाली को तुरंत प्रभाव से निलम्बित किया गया , तथा मामले की प्राथमिक जाँच करवाई जा रही है….!
जिलेभर में चल रही बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न गांवों कस्बों में कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश से मौसम सुहावना रहा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। जिला मुख्यालय पर दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन उमस गर्मी से शहरवासियों को परेशान होना पड़ा। हल्की बूंदाबांदी होने से कई जगहों पर कीचड़ फैल गया। वहीं जिले में कई जगहों पर अच्छी बारिश होने से मौसम में ठंडक भी घुल गई। बीते 24 घंटों की बात करें तो जिला के मारवाड़ जंक्शन में सर्वाधिक 85 एमएम तो सबसे कम बाली में 1 एमएम बारिश दर्ज हुई। कई गांवों में अच्छी बारिश होने से तालाब नाडिय़ों में पानी की आवक रही। इधर, जिलेभर में पिछले दो दिन से हो रही अच्छी बारिश के चलते किसान खेतों में नजर आने लगे है। किसानों ने भी खेतों की खड़ाई भी शुरू कर दी है।
वहीं सोजत तहसील में 34 एमएम, देसूरी में 30 एमएम, जैतारण में 30 एमएम, रायपुर में 28 एमएम, रोहट में 20 एमएम, पाली में 13 एमएम, रानी में 5 एमएम एवं बाली तहसील क्षेत्र में 1 एमएम बारिश दर्ज की गई।
सोजत|शहर में सुखद वर्षा का दौर शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा, दिनभर की भारी उमस के बाद दोपहर तीन बजे आसमान में काले बादल मंडराने लगे और अचानक झमाझम बरसात शुरू हो गई, करीब 20 मिनट तक तेज बारिश हुई, उसके बाद आधा घंटे रुक-रुक कर बारिश होती रही। राजपोल गेट, अस्पताल के सामने, महावीर सर्किल और पाली रोड़ पर पानी बहना शुरू हो गया।