News

सोजत में मनाया संक्रांति कार्यक्रम, बच्चों ने दी प्रस्तुति

शहरके शांति वर्धमान जैन ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को आराधना भवन में जैन साध्वी प्रफुल्ल प्रभा साध्वी वैराग्य पूर्णा मसा के सान्निध्य में संक्रांति पर्व का आयोजन किया गया। प्रारंभ में गुरु वल्लभ की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन कर समारोह शुरू किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने धार्मिक पोशाकों के द्वारा अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।

गोवंश की चपेट में आने से उपसरपंच की पत्नी की मौत

चंडावल | कस्बेमें बेसहारा गोवंश की चपेट में आने से उपसरपंच की प|ी की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार उप सरपंच किशनसिंह अपनी प|ी कमलाकंवर के साथ घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बेसहारा गोवंश ने शुक्रवार को चपेट में ले लिया। इससे दोनों के चोटें लगी। रात में उनकी प|ी की तबीयत बिगड़ने पर सोजत लेकर आए। शनिवार को यहां से अजमेर अस्पताल लेकर आए। वहां रविवार को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

सोजत अस्पताल में चोरी हुए 8 मोबाइलों का नहीं लगा सुराग

चारदिन पूर्व जिले के दूसरे बड़े सोजत अस्पताल में मरीजों उनके परिजनों के मोबाइल चोरी के बारे में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई। चार दिन पहले अस्पताल में रात्रि के समय चोरों ने मरीजों के आठ मोबाइल चुरा लिए थे, जिस पर उन्होंने दिनभर अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। आखिरकार सभी परिजन एकत्रित होकर उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी के पास पहुंचे और अपने साथ हुए घटनाक्रम की आपबीती सुनाई।

इस पर एसडीएम ने एसएचआे सवाईसिंह सोढ़ा से फोन पर वार्ता की और तत्काल चोरों को पकड़ने के निर्देश प्रदान किए, लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। उन्होंने प्रशासन से यह भी मांग की कि अस्पताल में रात्रि के समय होमगार्ड के जवानों की तैनातगी जरूरी है। इसके अलावा पुलिस की गश्त भी नियमित रूप से होनी चाहिए।

^अस्पतालमें मोबाइलों चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद रात्रि के समय पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। उम्मीद है चोर जल्दी ही पकड़ में जाएंगे। -सवाईसिंहसोढ़ा,थानाप्रभारी, सोजत

अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की उदयपुर में हुई बैठक में युवा कार्यकर्ता खुशवीरसिंह राजपुरोहित को परिषद का…

सोजत | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की उदयपुर में हुई बैठक में युवा कार्यकर्ता खुशवीरसिंह राजपुरोहित को परिषद का पाली जिला सहसंयोजक मनोनीत किया गया है। राजपुरोहित का रविवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताआें ने माल्यार्पण कर स्वागत किया

मोटर वाहन एसोसिएशन का जुलूस 23 को

सोजत | शहरमें मोटर वाहन एसोसिएशन के तत्वावधान में 23 जुलाई को जुलूस निकाला जाएगा। इस अवसर पर चामुंडा माता भाखरी के नीचे भजन गायक प्रकाश माली के सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष मदनलाल गहलोत उपाध्यक्ष मदनगोपाल सांखला ने बताया कि मोटर वाहन एसोसिएशन द्वारा 14वीं बार चामुंडा माता भाखरी पर मेले के साथ भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। इससे पूर्व जैतारणिया गेट स्थित काला गौरा भैरवनाथ मंदिर से जुलूस रवाना होगा।