News

सोजत में चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों में तकरार, पुलिस ने की समझाइश

सोजत

शहरके गौरवा बेरा स्थित चबूतरे के निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस पर बोलचाल बढ़ जाने पर दोनों आेर से तकरार बढ़ने लगी। इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर सोजत सीआई सवाईसिंह सोढ़ा मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद मामला शांत करवाया। लेकिन दूसरे दिन सोमवार को एक पक्ष ने पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जुलूस निकाल कर एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। इसके बाद में आक्रोशित लोगों ने एसडीएम मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंप कर चबूतरा निर्माण में उनका प्रशासनिक सहयोग करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जवरीलाल, किशोरीलाल चांवरिया, संतोष रील, संजय जाजोट, घनश्याम वाल्मीकि, किशोर घारू, मदनलाल, आेमप्रकाश, लालाराम, जगदीश आदि उपस्थित थे।

विवादके बाद घटनास्थल पर लगाया पुलिस का पहरा

विवादकी शुरूआत रविवार सायं चबूतरा निर्माण को लेकर हुई थी। इस पर दोनों पक्षों में बात बढ़ गई। घटना की जानकारी मिलने पर कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद मामले को शांत करवाया। विवाद नहीं बढ़े इसके लिए पुलिस ने चबूतरे का निर्माण कार्य फिलहाल रूकवा दिया। इसके बाद माहौल शांत हो गया। लेकिन वापस विवाद हो इसकी आशंका के चलते पुलिस ने वहां पर जाब्ता तैनात कर दिया।

समझाइशसे सुलझा लेंगे विवाद

^चबूतरानिर्माण को लेकर जल्दी ही दोनो पक्षों के प्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा और आपसी सहमति से विवाद को निपटा दिया जाएगा। फिलहाल मौके पर शांति हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

दुकानों से चोरी के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

सोजत रोड | कस्बेके बगड़ी मार्ग स्थित बस स्टैंड पर शनिवार रात तीन दुकानों के ताले तोड़ नगदी चुरा कर ले जाने वाले आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गौरतलब है कि रात्रि में चाेरों ने बस स्टैंड पर स्थित खाद-बीज,किराणा मोबाइल की दुकान के ताले तोड़ नगदी चुरा कर ले गए थे। चोरों ने खाद बीज की दुकान चलाने वाले राजूराम सीरवी के गल्ले से 17 हजार 500 रुपए, मुकेश कुमार की मोबाइल की दुकान से ढाई हजार फुटकर सामग्री विक्रेता छोटूसिंह की दुकान से तीन हजार चोरी कर ले गए। वारदात का खुलासा करने रात्रिकालिन गश्त को बढ़ाने की मांग को लेकर कस्बे के किराणा व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष बच्छराज माहेश्वरी,मोबाइल एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद जेठवानी,भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप खाटेड़,उपाध्यक्ष अनिल शर्मा,ओमप्रकाश वैष्णव सहित व्यापारियों ने थानाधिकारी भूटाराम विश्नोई को ज्ञापन सुपुर्द किया।

अब करे घर बेठे ज्यूस ऑर्डर ऑनलाइन और पाए होम डिलीवरी 45 मिनट में  सोजत में कही भी …

अब करे घर बेठे ज्यूस ऑर्डर ऑनलाइन और पाए होम डिलीवरी 45 मिनट में
सोजत में कही भी …

Get more info..
9571266258
www.sojatonline.com

मेलावास के ग्रामीणों ने खुद ही मेहनत कर गांव सुधारा, अब मेहंदी से सजेंगे रोजगार के रंग

जिलेमें सोजत के पास स्थित और मेहंदी की खेती के लिए प्रसिद्ध गांव मेलावास को राजस्थान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की एक्सीलेंस डेवलपमेंट अवार्ड श्रेणी में दर्ज किया गया है। संस्था की ओर से ऑनलाइन ऐसे गांवों की जानकारी मांगी गई थी, जहां कम समय में जनसहभागिता से अच्छे विकास कार्य हुए हों। संस्था अध्यक्ष जोधपुर निवासी विकास चांडक ने बताया कि जानकारी आने के बाद उनकी टीम ने उन गांवों का भ्रमण कर तथ्य जांचे, रिपोर्ट तैयार की। उसके आधार पर मेलावास को अवार्ड श्रेणी में दर्ज किया गया।

सोलरएनर्जी, वाटर स्टोरेज आरओ प्लांट से बने आधुनिक, स्वच्छता पर भी जोर : सोलरएनर्जी के जरिए एलईडी लाइटों से जगमगाते इस गांव में अंडरग्राउंड वाटर स्टोरेज सिस्टम भी जन सहयोग से तैयार किया गया है, जिसमें एक माह तक का करीब 8 हजार लीटर पानी स्टोर किया जा सकता है। गांव के लोग आरओ प्लांट का पानी पीते हैं। यहां हर संस्थान, घर स्कूल के बाहर डस्टबिन रखे हैं। यानी गांव के लोग स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति भी जागरूक हैं। सड़कें भी सीमेंट-कंक्रीट की बनी हैं।

गांव का प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन दो घंटे गांव के विकास सौंदर्यीकरण के लिए देता है। इसके अलावा एक वर्ग राशि जुटाता है, तो दूसरा वर्ग टेक्नोलॉजी आधारित काम में सहयोग देता है। सभी के सहयोग से महज चार साल में गांव का कायापलट हो गया। गांव के रहवासी आईआरएस ऑफिसर सोनी ने बताया कि लंबे समय तक ग्रामीणों से समझाइश की गई कि गांव के मुद्दे-समस्याएं खुद ही सुलझाएं, यहीं रोजगार के साधन विकसित करें।

जिला कांग्रेस के वाट्स एप ग्रुप पर पार्टी सचिव ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ की पोस्ट, जिलाध्यक्ष ने दी हिदायत

जिलाकांग्रेस कमेटी के वाट्स एप ग्रुप में रविवार को पार्टी के जिला सचिव ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ पोस्ट डाल दी। उनकी इस पोस्ट के थोड़ी देर बाद ही पार्टी के अन्य नेताओं ने जिला सचिव की पोस्ट को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। दरअसल, सोजत के वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा जिला सचिव गौतमचंद सिंघाडिय़ा ने ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक फोटो जिला कांग्रेस के ग्रुप में पोस्ट कर दी। इसके बाद ग्रुप में शामिल अन्य पदाधिकारियों ने इसको लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की। इस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास को दखल देना पड़ा तथा उन्होंने सिंघाड़िया को भविष्य में इस तरह की पोस्ट ग्रुप में नहीं डालने की हिदायत दी।