News

31 जुलाई तक जमा हो सकेगी कॉलेज में प्रवेश के लिए शुल्क

सोजत | राजकीयमहाविद्यालय सोजत में कला, वाणिज्य विज्ञान संकाय सत्र 2017-18 में अध्ययनरत द्वितीय तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई हैं। प्राचार्य रतन शर्मा ने बताया कि इस तिथि तक शुल्क जमा नहीं करवाने वाले विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हो जाएंगे।

जीएसटी हटाने को लेकर मुख्यमंत्री से मिले सोजत के मेहंदी दलाल

 
सोजत | मेहंदीपत्तों पर जीएसटी लगाने के विरोध में सोजत के मेहंदी दलाल विधायक संजना आगरी की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिले और उन्होंने मेहंदी पत्तों से पांच प्रतिशत जीएसटी हटाने की मांग की। पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान देवाराम नाथलकुंडी की अगुवाई में मिले दलालों के प्रतिनिधि मंडल ने मेहंदी की फसल को प्राकृतिक फसल बताते हुए उसे मौसम वर्षा पर आधारित बताया। मेहंदी सोजत की आर्थिक जीवन रेखा है और इससे हजारों परिवारों की रोजी रोटी चलती है। इस पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली में वित्त विभाग के अधिकारियों मंत्रियों के साथ वार्ता कर इस मामले में कुछ सकारात्मक हल निकालने का आश्वासन दिया

सोजत में बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर नागरिकों में रोष, सौंपा ज्ञापन

डिस्कॉमद्वारा बिजली बिलों में दो-दो, तीन-तीन साल के बिलों की राशि औसत रूप से जोड़ कर बड़ी राशि का बिल उपभोक्ताआें को वितरण करने पर बुधवार को नागरिकों का गुस्सा फूट गया। इसके लिए उन्होंने सोजत तहसीलदार सत्यनारायण वर्मा को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सोजत ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक रतन प्रकाश ईचरशा अधिवक्ता दिनेश पालरिया की अगुवाई में तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि डिस्कॉम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बिजली बिलों में दो-दो, तीन-तीन साल के बिलों को एक साथ जोड़कर हजारों रुपए का बिल उपभोक्ताआें को भेजा जा रहा है। इतनी बड़ी राशि का बिल भरना हरेक के बस की बात नहीं है। इसको लेकर जब डिस्कॉम के अधिकारियों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि आपका मीटर खराब है। इसलिए यह पुरानी रिकवरी निकाली गई है। जब मीटर खराब था तो रीडिंग लेने वाले कर्मचारी को उपभोक्ता को इसकी जानकारी देनी थी, लेकिन उन्होंने एेसी कोई जानकारी नहीं दी। नागरिकों ने मांग की कि डिस्कॉम के कर्मचारी इस मामले में परेशान उपभोक्ताआें के बिल की राशि को कम करें।

पिछलेदिनों डिस्कॉम के बिलों की इन्टिरियल ऑडिट हुई थी, जिसमें उन्होंने उपभोक्ताआें की बकाया राशि निकाली गई थी। इसको लेकर पहले सभी को नोटिस जारी कर अपना अंकेक्षण पर कोई आपत्ति हैं तो दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखने को कहा था, लेकिन इस पर किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई तो मजबूरीवश बिलों में बकाया अंकेक्षण राशि जोड़ कर भेजी गई है। फिर भी अगर किसी के पास राशि को लेकर एतराज हैं तो वो कार्यालय में आकर वार्ता कर सकता है। जिसमें अगर जांच के दौरान राशि में कुछ छूट दी जा सकती है तो जरूर दी जाएगी। -अमृतलालमीणा, सहायक अभियंता, डिस्कॉम, सोजत

बिजली बिल

सोजत में पालिकाध्यक्ष चौहान ने किया पट्टों का वितरण

सोजत | सोजतनगर पालिका द्वारा मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर के अंतर्गत विचाराधीन पत्रावलियों में 8 पत्रावलियों का निस्तारण करते हुए अभ्यर्थियों को पट्टे वितरित किए गए। वरिष्ठ लेखाकार विजयराज मोहिल ने बताया कि बुधवार को पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान अधिशाषी अधिकारी सोम मिश्रा ने कृषि भूमि के पांच स्टेट ग्रांट के तीन पट्टों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक वासूदेव भार्गव, दलपतसिंह भाटी सहित कई पालिकाकर्मी उपस्थित थे।

आईआईटी में प्रवेश पर 50 हजार की प्रोत्साहन राशि

सोजत| सरकारअब अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन राशि दे रही है। इसमें आईआईटी, एम्स और भारतीय विज्ञान संस्थान में प्रवेश पर 50 हजार, कैट की परीक्षा पास करने पर 25 हजार, राजकीय मेडिकल या इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश पर दस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।