News

सोजत में शुरू होगी माध्यमिक संस्था प्रधानों की वाकपीठ

सोजत. शहर के बिड़ला इंटरनेशनल सीनियर सैकंडरी स्कूल में सोजत, जैतारण, रायपुर मारवाड़ जंक्शन तहसील के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक निजी एवं सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधानों की दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ कल से प्रारंभ होगी। संस्थान निदेशक मदन गहलोत ने यह जानकारी दी।

रायसीना में अब राम’राज’, 14वें राष्ट्रपति के तौर पर 25 को शपथ लेंगे कोविंद

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद की जीत हुई है. कोविंद को यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार से करीब दोगुने वोट मिले हैं. वैसे तो कोविंद की जीत शुरू से ही पक्की मानी जा रही थी, लेकिन अब ये तय हो गया है कि कोविंद ही देश के अगले राष्ट्रपति होंगे. 25 जुलाई को वे देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे. जीत के बाद कोविंद को बधाई देने वालों का तांता लग गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दस अकबर रोड जाकर रामनाथ कोविद का अभिनंदन किया.

रामनाथ कोविंद को कुल वोट 10,98903 में से 702044 मिले हैं जबकि मीरा कुमार को 367314 वोट मिले. राष्ट्रपति बनने के लिए कोविंद को 5,52,243 वोट चाहिए थे. कई राज्यों में क्रॉस वोटिंग के कारण कोविंद की जीत का आंकड़ा बढ़ गया.

पीएम मोदी ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

रामनाथ कोविंद की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने पहुंचे. पीएम ने मिठाई खिलाकर देश के अगले महामहिम को जीत की बधाई दी. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहे. इसके अलावा बीजेपी नेताओं ने 10 अकबर रोड पहुंचकर कोविंद को बधाई दी, लेकिन विपक्ष का कोई नेता उनसे मिलने और बधाई देने नहीं गया. हालांकि विपक्ष के तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिये या बयान जारी कर बधाई जरूर दी.

रामनाथ कोविंद होंगे देश के 14वें राष्ट्रपति, मीरा कुमार को भारी अंतर से हराया

रायसीना हिल्स की रेस उम्मीद के मुताबिक रामनाथ कोविंद जीत गए हैं। एनडीए उम्मीदवार कोविंद 65.65 फीसदी वोट के साथ देश के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को कुल 34.35 फीसदी वोट मिले। कोविंद 25 जुलाई को शपथ ग्रहण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने जीत के बाद रामनाथ कोविंद को बधाई दी है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में रामनाथ कोविंद को कुल 7,02,044 वोट मिले, वहीं मीरा कुमार को 3,67,314 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। गौरतलब है कि 2012 के राष्ट्रपति चुनाव में प्रणव मुखर्जी को 7,13,763 और विपक्षी उम्मीदवार पीए संगमा को 3,15,987 वोट मिले थे।

अब सोजत ऑनलाइन पर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे शेक

आज सोजत ऑनलाइन द्वरा ऑनलाइन आर्डर हेतु शेक अपडेट किये गये जिस से अब आप ऑनलाइन फ़ूड व् ज्यूस के साथ शेक भी आर्डर कर सकेंगे जिसकी होम डिलीवरी सोजत ऑनलाइन द्वारा अधिकतम समय 45 मिनट में करवाई जाएगी |

आप WWW.SOJATONLINE.COM पर जा कर आर्डर कर सकते हे

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करे :

9571266258 | info@sojatonline.com

 

ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कांग्रेस के जिला सचिव को हटाया

जिलाकांग्रेस के वाट्स एप ग्रुप पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव गौतमचंद सिंघाडिय़ा को कांग्रेस ने पद से हटा दिया है। सोजत निवासी सिंघाडिय़ा रिटायर बैंक अधिकारी हैं, जिन्होंने चार दिन पहले ब्राह्मण समाज को लेकर जिला कांग्रेस के वाट्स एप ग्रुप पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका जोरदार विरोध हुआ था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सिंघाडिय़ा को जिला कांग्रेस के सचिव पद से पदमुक्त किया गया है। इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जब्बरसिंह राजपुरोहित ने दलित वर्ग पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर बुधवार को सफाई देते हुए कहा कि उनका मोबाइल खो गया था, जिससे शरारती तत्वों ने साजिश के तहत दलित वर्ग के खिलाफ मेरे नाम से सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर दी। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी से इंकार करते हुए मैंने अपने जीवन में सदैव सभी जाति, धर्म वर्ग का सम्मान किया है। उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव गौतम सिंघाडिय़ा की ओर से ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक मैसेज वाट्स एप पर पोस्ट किया था। सिंघाडिय़ा की इस पोस्ट को लेकर कांग्रेस में बवाल थमा नहीं था कि सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष जब्बरसिंह राजपुरोहित ने दलित वर्ग पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट कर दी।