News

युवतियों को वितरित की राज्य सरकार द्वारा प्रदत राशि

सोजत रोड | समीपके केलवाद स्थित श्रीयादेवी मंदिर में शुक्रवार को समाज की बैठक संपन्न हुई। बैठक में केलवाद में संपन्न हुए समाज के सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को राज्य सरकार द्वारा प्रदत पंद्रह हजार रुपए के चेक डी.डी. प्रदान किए गए। प्रत्येक विवाहित युवती को दस हजार की एफडी पांच हजार रुपए की डीडी प्रदान की गई। साथ ही प्रति जोड़े को संस्था की तरफ से तीन हजार की राशि प्रदान की गई। बैठक में समय-समय पर समाज के सामूहिक विवाह आयोजन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज सुधार पर चर्चा की गई। बैठक में समाज के चालीस गांवों के समाज के बंधुआें ने भाग लिया

सोजत की सीएलजी बैठक में रात्रि गश्त बढ़ाने का मुद्दा छाया रहा

सोजत | स्थानीयपुलिस थाने में सामुदायिक संपर्क समूह की बैठक शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित की गई। जिसमें शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श के साथ किसी भी विवाद से बचने के लिए समय पर पुलिस को सूचना देने शहर की शांति एवं कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने पर विचार-विमर्श किया गया। सीआई सवाईसिंह सोढ़ा की अध्यक्षता पालिका उपाध्यक्ष जुगलकिशोर निकुम, नवनियुक्त उपनिरीक्षक अशोक सिंह चारण के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सीएलजी बैठक में कांग्रेस सेवादल के रतन प्रकाश ईचरशा ने अस्पताल में हो रही चोरियों के साथ रात्रि के समय वहां पर असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीकर आए दिन लोगों से झगड़ा करने का मुद्दा उठाया। इस पर सभी सदस्यों ने रात्रि के समय वहां पर पुलिस का पहरा लगाने की बात कहीं। सीआई सोढ़ा ने आश्वस्त किया कि पुलिस द्वारा अस्पताल पर पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है। रात्रि के समय नियमित गश्त होती है। अगर जाब्ता उपलब्ध रहता है तो वहां पर रात्रि के समय होमगार्ड लगाए जाएंगे। महिला सदस्या उर्मिला मुणोत ने शहर में विभिन्न जगहों पर घूम रहे बेसहारा मवेशियों के झुंडों को शहर से बाहर ले जाने के लिए नगर पालिका को पाबंद करने की बात कहीं। मुख्य बाजार में बिगड़ती यातायात व्यवस्था का भी मुद्दा चर्चा का विषय रहा।

सोजत | वरिष्ठनागरिक समिति के गठन को लेकर शहर के

सोजत | वरिष्ठनागरिक समिति के गठन को लेकर शहर के वरिष्ठ नागरिकों की बैठक 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी। समिति के संयोजक सुरेश आेझा ने बताया कि समिति के गठन को लेकर आगामी रविवार सुबह 11 बजे मोतीचंद सेठिया आदर्श स्कूल में बैठक संपन्न होगी।

वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक 23 जुलाई को

खेत में काम करते समय तेज गर्मी से तबीयत बिगड़ी, दो लोगों की मौत

सोजत में रेंदडी मार्ग पर अत्यधिक शराब पीने से एक युवक की मौत

आनंदपुरकालू थाना क्षेत्र के केसाजी की ढाणी तथा रास थाना क्षेत्र के भूंबलिया गांव में दिन में अत्यधिक गर्मी से खेतों में काम कर रहे दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनकी बाद में मौत हो गई। उधर, सोजत में रेंदडी मार्ग पर अत्यधिक शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार कालू थाना क्षेत्र के केसाजी ढाणी निवासी मंगलाराम (52) पुत्र लूंबाराम माली गुरुवार को अपने खेत में काम कर रहा था। दिन में तेज गर्मी से अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसे परिजनों ने लांबिया के अस्पताल में पहुंचाया। यहां से उसे जैतारण रेफर कर दिया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रास थाना क्षेत्र के भूंबलिया गांव में पप्पूसिंह (40) पुत्र मोहनसिंह रावणा राजपूत मंगलवार को अपने खेत मे काम कर रहा था, जिसकी गर्मी से तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे पहले लांबिया जैतारण और बाद में जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
अत्यधिकशराब पीने से युवक की मौत

सोजतके रेंदडी मार्ग पर झाडिय़ों के बीच गुरुवार को एक युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त सवाईसिंह (35) पुत्र सोहनसिंह रावणा राजपूत निवासी देवली कलां हाल सोजत के रूप में हुई। मृतक मजदूरी करता था, जो शराब पीने का आदि था। दो-तीन दिन पहने वह बिना बताए घर से निकला था। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला है कि दो दिन पहले ही शराब पीकर वह रेंदडी मार्ग पर नशे में सो गया होगा। अत्यधिक गर्मी में रात को पानी नहीं पीने से संभवत: तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट भी नहीं है। ऐसे में युवक की मौत स्वभाविक ही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

बेसहारा गौवंश को पकड़ने की मांग

सोजत | शहरमें पिछले कई दिनो से बढ़ रहे बेसहारा गौवंश के उत्पात से नागरिक परेशान है। आए दिन कोई कोई नागरिक इनकी चपेट में आकर चोटिल हो रहा है। स्थिति की जानकारी दिए जाने के बाद भी नगर पालिका द्वारा बेसहारा गौवंश की उचित व्यवस्था को लेकर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से नागरिकों में रोष व्याप्त है। नागरिकों ने शुक्रवार को एसडीएम मुकेश चौधरी को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप कर अपनी नाराजगी प्रकट की है। ज्ञापन में बताया कि गोरपुरा मोहल्ला, राजपोल गेट, बस स्टैंड, चिकित्सालय के सामने, चांदपोल गेट के बाहर, जोधपुरिया गेट, पाली दरवाजा सहित शहर के मुख्य बाजार, सब्जी मंडी मोहल्लों में बेसहारा गौवंश फिरते रहते हैं। इससे प्रतिदिन कोई कोई नागरिक घायल हो जाता है। उन्होंने अविलम्ब बेसहारा गौवंश को लेकर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।