सोजत | शहरके चारभुजा मंदिर में सोमवार से एक माह के लिए रामायण के पाठ का सामूहिक वाचन किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के प्रहलाददास अग्रवाल पुजारी ओमनारायण पाराशर ने बताया कि सोमवार से प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक मास परायण के लिए सामूहिक रूप से रामायण का पाठ किया जाएगा।
सोजत | बारिशकी कामना को लेकर घांची समाज की महिलाओं ने गाजे-बाजे से बस स्टैंड स्थित बालाजी महाराज को अखंड ज्योत अर्पण की। पुजारी हरिकिशन शर्मा वरुण शर्मा ने बताया कि अच्छी बारिश की कामनाओं के लिए महिलाएं बालाजी के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंची, जहां बालाजी को ज्योत अर्पण कर रोट का भोग लगाया। इस मौके पर बालाजी की विशेष आंगी सजाई गई।
अपनीविभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ पाली उपशाखा सोजत के सदस्यों ने दूसरे दिन भी विरोध स्वरूप धरना दिया। उन्होंने रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा में किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं कर उसके बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कहा कि सरकार ने अभी तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ड्रेस भत्ता हाई पॉवर कमेटी के अनुसार शेठ्ठी कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार देने की मांग की।
शहरमें शुक्रवार को मौसम ने दिनभर तपाने तथा खूब पसीना निकालने के बाद मेहरबान हुए मानसून ने एक घंटे तक मूसलाधार बारिश की झड़ी लगा दी। तेज बरसात से शहर तर-ब-तर हो गया तथा सड़कों पर पानी बहने लगा। कई बस्तियों में तो जलजमाव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। देर रात तक रुक-रूककर बरसात का क्रम जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक घंटे तक पाली में 46 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई है। बरसात से मौसम सुहावना हो गया। इसके चलते झिरमिर बरसात का नागरिक आनंद उठाते रहे। इधर, जिलेभर में बारिश के अच्छे दौर से शुक्रवार को रणकपुर बांध छलक गया। लगातार चाैथे साल बांध पर चादर चली है। बीते 21 साल में यह 13वां मौका है जब बांध ओवरफ्लो हुआ है। वहीं जवाई में भी पानी की आवक जारी रही।
जिले में लगातार दो दिन से हो रही बरसात के बाद भी उमस कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को सुबह से ही गर्मी के साथ ही उमस ने शहरवासियों को खूब परेशानी किया। शाम 4.30 बजे अचानक मौसम में आए बदलाव के साथ ही बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। एक घंटे तक शहर में मूसलाधार बरसात होने से चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। सड़कों पर कई फीट तक पानी बहने के साथ ही कई बस्तियों के घरों में भी पानी घुस गया।
इससेइन मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से मुख्य बाजार में भी सड़कों पर पानी बहता रहा। शाम तक कई बार रुक-रूककर रिमझिम बारिश होती रही, जिसका शहरवासी आनंद उठाते रहे। बच्चों ने भी बरसात में भीगने के दौरान खूब मस्ती की।
सोजत रोड | सोजतरोड पुलिस ने शराब पीकर कस्बे के झोपड़िया में उत्पात मचा रहे चार जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गनी खां,मोहम्मद सत्तार दोनों पुत्र नजीर खां,नियामत अली पुत्र जहूर खां चंपालाल पुत्र भागीरथ बलई शराब पीकर आपस में झगड़ रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच चारों को गिरफ्तार किया।