News

पाली । जिले में बनने लगे है बाढ़ के हालात दो तालाब फूटने से पूरे गाव में 8 से 10 फिट पानी भरा

पाली । जिले में बनने लगे है बाढ़ के हालात पाली जिले का ढोला गाव निकट के दो तालाब फूटने से पूरे गाव में 8 से 10 फिट पानी भरा जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव तीन नावो और बचाव दल के साथ ढोला पहुचा । गाव के बीच में बना फोरलेन ब्रिज आफत बना । फोरलेन तोड़ कर पानी निकालने की तैयारी । विधायक मदन राठौड़ ने लोगो की मदद से गाव को करवाया खाली जयपुर से पाली के लिए हुए रवाना पाली ढोला गांव में पानी भरा, डूबने से एक की मौत,
तेज बरसात के चलते ढोला गांव की निचली बस्तियों में पानी भरा। तीन मकान भी ढह गए। एक के पानी में डूबने से मौत हो गई है। पानी इतना भरा हुआ है कि पुलिस प्रशासन भी नहीं पहुंच पा रहा मोके पर। सांडेराव थाना एरिये की घटना। पाली ढोला गांव अपडेट ढोला गांव में अनसीदेवी (70) पत्नी चुना राम मीणा की मकान गिरने से मलबे में दब जाने से हुई मौत।पुलिस प्रशासन मौके तक नहीं पहुंच पाए हैं। पानी चार- पांच फीट बह रहा है। हेलीकाप्टर द्वरा लोगो को बाहर निकला जा रहा हे |

सोजत में बारिश की कामना को लेकर निकाला जुलूस

मोटरवाहन एसोसिएशन सोजत द्वारा रविवार को बारिश की कामना को लेकर शहर में जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। जुलूस में हाथी, घोड़ा गेर नृत्य मुख्य आकर्षक का केंद्र रहा। जुलूस स्थानीय काला गोरा भैरवनाथ मंदिर से रवाना हुआ जो विभिन्न मार्गों से होकर मां चामुंडा की भाखरी पर जाकर विसर्जित हुआ। इस मौके पर सब्जी मंडी में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की ओर से मोटर वाहन एसोसिएशन का स्वागत किया गया।

सोजत | शहरके में रविवार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही

ऐसे हालात कि मासूम को बचाने मां को तिरपाल ढंककर बचाव करना पड़ा

बारिश के हालात को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित करने के निर्देश किए जारी

जिलेभरमें 24 घंटे से लगातार हो बारिश हो रही है। इस बारिश के बाद एक दिन में 14 बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। जिले में नदी-नाले उफान पर होने के कारण 200 से अधिक गांवों का एक-दूसरे से संपर्क कट गया है। तेज बारिश होने के कारण रोहट-जालोर, सांडेराव-आहोर तथा फालना-सादड़ी मेगा हार्इवे बंद हो गया है। बारिश के कारण 100 से अधिक गांवों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। नदियों में तेज बहाव के कारण नाणा, दूदनी, गुंदोज, जीवंदकला में 9 लोग फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया। वहीं अभी तक दो लोगों भी सुरक्षित स्थान पर है, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू टीम ने काम बंद कर दिया। जिले में हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक एनडीआरएफ तथा एक एसडीआरएफ की टीम को बुलाया है। अरावली की पर्वतमाला में तेज बारिश होने और सेई बांध से तेजी से आवक होने से जवाई बांध में एक ही दिन में करीब 10 फीट पानी की आवक हुई है। देर रात तक बांध का जलस्तर 48.60 फीट तक पहुंच गया है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए सोमवार को स्कूलों की छुट्टी की घोषणा भी की है। साथ ही जिले के सभी नोडल अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने के साथ अलर्ट रहने के निर्देश भी जारी किए है। वहीं रोहट क्षेत्र के जैतपुर, कुलथाना, वायद, गढ़वाड़ा में भारी बारिश हुई। गढ़वाड़ा नदी पुलिया के नीचे से चल रही है।

सोजत शहर में एक इंच बरसा पानी

सोजत | शहरके में रविवार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही। शाम 5 बजे तक 21 एमएम बारिश दर्ज की गई। आसपास के गांवों में भी अच्छी बारिश होने से सोजत की लीलड़ी नदी में पानी बहना शुरू हो गया है।

आऊवा में बारिश ने तोड़ा 20 वर्ष का रिकार्ड

आऊवा| स्थानीय गांव में रात 2 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के दौर रविवार को दिनभर जारी रहा, जिसने 20 वर्ष का रिकार्ड तोड़ा। बारिश से क्षेत्र में जगह-जगह पानी भर गया। क्षेत्र की लीलकी एवं गोगी एवं बड़े नाले उफान पर है। गोगी नदी ने वर्षों बाद अपने पुराना मार्ग से बही। बारिश से क्षेत्र में बने मकानों एवं बस स्टैंड, निचली बस्तियों में पानी भर गया। वहीं, गांव का चारों तरफ नदियों में पानी बहने से संपर्क टूट गया और यातायात बाधित रहा। गोगी नदी का पानी सत्याग्रह उद्यान में घुस गया।

गायत्री नगर

सभापति निवास

आदर्श नगर

पाली. रविवार को दिनभर हुई बारिश के चलते बचाव को लेकर कई तरीके अपनाए। लाेर्डियां तालाब पर बच्चे त्रिपाल के नीचे बैठकर बारिश से बचाव किया। फोटो| भास्कर

{ सूरजपोल से कॉलेज की तरफ जाने वाले मार्ग पर घुटनों तक पानी जमा होने से इस मार्ग से दोपहर 4 बजे तक आवाजाही बंद रही। बारिश कम होने के बाद सड़क का पानी कम होने के बाद मार्ग बहाल हुआ।

{ भटवाड़ा पेट्रोल पंप के निकट रीको का नाला अवरुद्ध होने के कारण जोधपुर रोड पर गंदा पानी जमा हो गया, यहां तक कि कच्ची बस्ती भटवाड़ा की कई कॉलोनियों के घरों में पानी जमा हो गया।

{ औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों का रंगीन पानी नालों में प्रवाहित होने के कारण नाले ओवरफ्लो हो गए। साथ ही रंगीन पानी सड़कों पर फैल गया।

{ शहर के नया गांव क्षेत्र की सूर्या कॉलोनी, रजत नगर, सुंदर नगर में भी पानी जमा होने से कीचड़ फैल गया। इन कॉलोनियों में वाहनों के फंसने से वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

{ जंगीवाड़ा, पठान कॉलोनी, रामदेव रोड पर भी घुटनों तक पानी का जमाव रहा। यहां तक कि कई घरों में पानी घुसने से लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की।

{ पैकेज कॉलोनी में रहने वाली दिव्यांग महिला प्रीति के घर में पानी घुस गया। दिव्यांग महिला वहां अपनी पुत्री प्रियंका के साथ रहती हैं। महिला ने पार्षद किशोर सोमनानी को फोन पर उन्हें घर से निकालने के लिए मदद मांगी। इस पर पार्षद सोमनानी ने नगर परिषद एईएन सुखदेव चौधरी के साथ मौके पर पहुंचकर महिला को घर से बाहर निकाला। इसके बाद महिला उसकी पुत्री को सूरजपोल स्थित धर्मशाला पहुंचाया। साथ ही उनके खाने-पीने की व्यवस्था की।

{ बांडी नदी में तेज बहाव के कारण नगर परिषद ने माइक घूमाकर नदी के निकट बसी कॉलोनियों के लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आकेली ओटे की कच्ची नहर के निकट रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है।

चिकित्सा शिविर में की 100 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच

सोजत रोड | समीपके सिसरवादा स्थित केसरिया कंवर मंदिर में रविवार को एंजन कंवर एवं कप्तान कुंदनसिंह राठौड़ की स्मृति में नि:शुल्क बाल एवं शिशु रोग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. राजेंद्रसिंह राठौड़ ने सौ बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार परामर्श दिया।

मोटर वाहन एसोसिएशन का जुलूस

सोजत | सोजतमें मोटर वाहन एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को जुलूस निकाला जाएगा। एसोसिएशन के मदनलाल गहलोत श्याम टांक ने बताया कि आयोजन के तहत रविवार सुबह 9 बजे जैतारणिया दरवाजा स्थित काला गौरा भैरवनाथ मंदिर से बारिश की कामना को लेकर झांकियों के साथ जुलूस रवाना होगा, जो चामुंडा माता मंदिर जाकर विसर्जित होगा। रात्रि में भजन संध्या होगी, जिसमें प्रकाश माली अन्य कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।