News

सोजत में छात्रवृत्ति के प्रकरणों का निस्तारण के लिए शिविर 1 को

सोजत | राजकीयमहाविद्यालय सोजत में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा देय सत्र 2016-17 की उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के प्रकरणों के निस्तारण के लिए 1 अगस्त को महाविद्यालय में निस्तारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्या डॉ. रतन शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के जिन विद्यार्थियों को उनके मोबाइल पर छात्रवृति के लिए आॅबजेक्शन का मैसेज प्राप्त हुआ है। ऐसे विद्यार्थी अपने छात्रवृति आवेदन पत्रों की कमी पूर्ति, सत्यापन आेर अन्य समस्याआें के लिए मूल दस्तावेज प्रमाण पत्र, फीस रसीदें, जाति प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र, एसएसआे आईडी पासवर्ड लेकर शिविर में उपस्थित हो।

52.80 फीट हो गया जवाई बांध, सुबह 11 बजे तक का अपडेट, जवाई नदी में आया पानी

जवाई के जलग्रहण क्षेत्र में तेज बारिश हुई जिससे जलग्रहण क्षेत्र में स्थित नदी नालों में जलप्रवाह शुरू हो गया। बेड़ा नदी पुलिया के ऊपर बहने लगी और जवाई बांध में जलआवक बढ़ गई। इससे जवाई के जलस्तर में तेजी से सुधार हुआ। 11 बजे जवाई का जलस्तर5280 फीट हो गया था। अभी बांध में जलग्रहण क्षेत्र व सेई भी जलआवक जारी है। रविवार सवेरे आठ बजे जवाई बांध का जलस्तर 41 फीट था। कुल भराव क्षमता 6125 के मुकाबले 530000 एमसीएफटी जल उपलब्धता के साथ 5280 फीट हो गया। एक दिन में 12 फीट से अधिक आवक हुई है और यह लगातार जारी है। सेई बांध ओवरफ्लो जवाई के भराव का मुख्य स्रोत और उदयपुर का सेई बांध ओवरफ्लो हो गया है।

सोजत रोड | कस्बेके रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-पोरबंदर ट्रेन शाम को साढ़े सात बजे पहुंची। यहां पर रेलवे ने घोषणा कर दी कि…

सोजत रोड | कस्बेके रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-पोरबंदर ट्रेन शाम को साढ़े सात बजे पहुंची। यहां पर रेलवे ने घोषणा कर दी कि इस गाड़ी को यहीं पर रद्द किया जाता है। इस पर यात्रियों में रोष छा गया। करीब साढ़े पांच सौ यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया। इस पर आरपीएफ, जीआरपीएफ पुलिस तैनात रही।

बाद में समझाइश कर देर रात साढ़े बारह बजे ट्रेन को अजमेर के लिए रवाना किया गया।

वहीं रिफंड वापस करने की घोषणा के बावजूद यात्री नहीं माने। इस पर यात्रियों को अजमेर के लिए रवाना किया गया।

ट्रेन रद्द करने पर सोजत रोड पर यात्रियों का हंगामा

गोरमघाट झरने में फंसे 5 युवक, पर्यटकों ने बाहर निकाला

ढोला में बाढ़ के हालात, फंसे ग्रामीणों को बाहर निकाला 3 लोग बहे, मलबे में दबी महिला, तखतगढ़ भी पानी से घिरा

पाली जिले में आफत की बारिश

हेमावास लोर्डिया बांध का पानी डायवर्ट किया शहर में घुसने से रोका, पुलिस का पहरा लगाया

गुड़ा सोनगरा में दो दिन पेड़ पर बैठा रहा किसान

तखतगढ़ में टीले पर तीन युवक फंसे, एनडीआरएफ टीम ने सुरक्षित निकाला

पाली | तखतगढ़सहित आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से तखतगढ़ की कई बस्तियां जलमग्न हो गई। तखतगढ़ तालाब लबालब होने से निकासी नहीं होने के कारण महावीर बस्ती सहित कई इलाकों में पानी घुस गया। लोगों ने नए बस स्टेंड में शरण ली। इसी प्रकार रामकावा बास, खेडावास, गोगरा रोड, राजपुरा रोड

केघरों में पानी घुसने से नगर पालिका प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। तखतगढ़ के संपर्क सड़क मार्ग दिनभर बंद रहे। बिजली पिछले 24 घंटों से बंद रही। वहीं तालाब के बीच स्थित एक टीले पर करीब द्वारा में फंसे एक महिला तीन लोगों को एसडीआरएफ टीम ने बाहर निकाल लिया। इस दौरान थानाधिकारी भगाराम मीणा, ईओ जगदीश बारोलिया आदि मौजूद थे।

देररात तक बस स्टैंड पर बैठे रहे बाढ़ प्रभावित लोग : यहांमहावीर बस्ती में बाढ़ में फंसे करीब तीन दर्जन परिवार के सदस्य को घरों में पानी घुसने से पालिका पुलिस प्रशासन के वैकल्पिक रूप से नए बस स्टैंड पर शिफ्ट किया।

24 बांध ओवरफ्लो, जवाई का गेज 54 फीट के पार

बरसातसे जिले के 24 बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। साथ ही 150 से अधिक नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं। अरावली पर्वतमाला से सटे गांवों में हालात ज्यादा विकट हो रहे हैं। जवाई में लगातार पानी की आवक होने से बांध का गेज बढ़कर 54 फीट तक पहुंच गया। यह बांध भी छलक सकता है।

ढोला जलमग्न, 300 को सुरक्षित निकाला

अहमदाबाद-पालीफोरलेन पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी ढोला गांव मेें घुस गया, जिससे समूचा गांव 8 से 10 फीट पानी में डूब गया। प्रशासन ने सेना का हेलीकॉप्टर बुलाया, मगर ग्रामीणों ने हेलिकाप्टर में चढ़ने से इनकार कर दिया। इस पर 300 लोगों को एनडीआरएफ टीम ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

10 साल बाद जुलाई महीने में हुई तेज बरसात से लगभग आधे जिले में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। सोमवार को अटाटिया, सांवलता कलां, ढोला तथा चिताड़ गांव में 3 लोग बह गए। एक महिला की मकान गिरने से मलबे में दबने से मौत हो गई। 300 से अधिक गांवों का एक-दूसरे से संपर्क कट गया है।

शहर में सोमवार को बारिश का दौर थमने के बाद भी बांडी नदी पूरे वेग से बहती रही। हेमावास बांध ओवरफ्लो होने से बांडी की रपट पूरे उफान पर बह रही है।

गुंदोज. दो दिनों से पेड़ पर फंसे व्यक्ति को ग्रामीणों ने बाहर निकाला।

शिक्षक समेत 3 लोग बहे, दो का सुराग नहीं, महिला की मौत

देसूरीथाना क्षेत्र के अटाटिया गांव की नदी में एक युवक बह गया, जिसका देर शाम तक पता नहीं लगा है। बहने वाले युवक का नाम भंवरलाल देवासी पुत्र रूपाराम बताया जाता है। रानी थाना क्षेत्र के सांवलता गांव में भी सोमवार सुबह शिक्षक चुन्नीलाल मेघवाल पुत्र रामलाल नदी में बह गया, जिसकी भी तलाश के लिए एनडीआरएफ की ओर से देर शाम तक रेस्क्यू किया जा रहा है। इसी प्रकार चिताड़ गांव में स्कूली छात्र अब्दुल मजीद की नाडी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई, जबकि ढोला में कच्चा मकान गिरने से अणचीदेवी की मलबे में दबने से मौत हो गई।

सोजत में गोष्ठी में दिया स्वदेशी वस्तुआें के प्रयोग का संदेश

आरएसएसके सम्पर्क विभाग के अंतर्गत तकनीकी एवं व्यवसायिक वर्ग से जुड़े नागरिकों की बैठक सोमवार को आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित की गई। इस मौेके जिला संघ चालक डॉ. श्रीलाल ने कहा कि क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई, स्वदेशी वस्तुआें के माध्यम से लड़ी। उन्होंने 1905 में बंगाल विभाजन के विरोध में लाल,बाल और पाल के नेतृत्व में गंगा नदी के तट पर एक लाख लोगों के साथ एकत्रित होकर विदेशी वस्तुआें का बहिष्कार किया। विदेशी वस्तुआें के प्रयोग से हमारे देश की अमूल्य निधि दूसरों के पास जाती है। इसलिए हमें हमारे देश में वस्तुआें का उपयोग करना होगा। इस मौके दीपसिंह राजावत ने कहा कि सरकार की मेक इन इंडिया योजना में भारत विदेशी तकनीकी निवेश से देश में रोजगार सृजित कर रहा है। इसके तहत हमें भी बच्चों में कौशल के माध्यम से रोजगार परक प्रशिक्षण दिलाना है