News

स्कूल से लौट रही छात्राओं से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

सोजत | सोजतथाना क्षेत्र के मंडला गांव के दो युवकों द्वारा स्कूल आते-जाते समय बच्चियों से छेड़छाड़ तंग करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार को स्कूल से लौटते वक्त आरोपियों ने स्कूटी गिरा कर छात्राओं से मारपीट की। पुलिस ने मंडला गांव के आरोपी धर्माराम देवासी चैनाराम देवासी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीडि़त छात्राओं के परिजन गुरुवार रात को थाने पहुंचे और इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में रिपोर्ट भी दी है। पुलिस के अनुसार धंधेड़ी गांव की बच्चियां मंडला स्थित उच्च माध्यमिक स्कूल में

पढ़नेके लिए रोजाना आती-जाती है। रास्ते में मंडला निवासी धर्माराम देवासी पुत्र गोकलराम चैनाराम देवासी पुत्र ओगडऱाम देवासी स्कूली छात्राओं को अक्सर परेशान तंग करते हैं और धमकियां देते हैं। डरी सहमी बच्चियों ने आरोपियों की धमकियों के बारे में परिजनों को नहीं बताया। मगर गुरुवार को स्कूल से छुट्टी होने पर घर लौटते समय रास्ते में घात लगा कर खड़े दोनों आरोपियों ने एक स्कूटी पर सवार बच्चियों को नीचे गिरा कर मारपीट भी की। वहां मौजूद अन्य बच्चियों ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पाकर सोजत से पुलिस दल मौके पर पहुंचा और दोनों आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। देर रात को पीडि़त बच्चियों के परिजन सोजत थाने में पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी।

एटीवीएम से यात्री एमएसटी भी कर सकेंगे रिन्यू

सोजत| एटीवीएमसे यात्री एमएसटी भी रिन्यू कर सकेंगे। एमएसटी रिन्यू करने के लिए यात्री को एटीवीएम मशीन पर स्मार्ट कार्ड लगाकर टिकट का यूटीएस नंबर डालना पड़ेगा। मशीन पर मिले ऑप्शन के बाद यात्री किसी भी समय के लिए टिकट बुक करा सकेगा। स्मार्ट कार्ड बुकिंग ऑफिस की एक नंबर विंडो पर बनना शुरू हो गए हैं।

स्मार्ट कार्ड 100 रु. से लेकर 9 हजार 500 रु. तक से रिचार्ज करा सकते हैं। स्मार्ट कार्ड बनवाने पर 50 रुपए सिक्योरिटी काटी जाएगी। एटीवीएम मशीन से प्लेटफार्म टिकट लिया जा सकेगा। एटीवीएम से टिकट कराने पर यात्री को टिकट 5 % सस्ता पड़ेगा।

31 अगस्त तक कराना ही होना पैन-आधार लिंक

सोजत| शहरके ऐसे आयकरदाता जिनके पैन कार्ड आधार से अभी लिंक नहीं हुए हैं उनके रिटर्न तो फाइल हो रहे हैं, लेकिन इन्हें सीबीडीटी द्वारा प्रोसेस में नहीं गिना जा रहा है। इस कारण इन्हें 31 अगस्त से पहले पैन कार्ड आधार से लिंक कराना ही होगा।

ऐसा नहीं कराने पर इन्हें दिक्कत हो सकती है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड(सीबीडीटी) ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की ड्यू डेट 5 अगस्त कर दी है। यदि ऐसे आयकरदाता 31 अगस्त से पहले अपना आधार नंबर लिंक करा लेंगे, उनके रिटर्न प्रोसेस में ले लिए जाएंगे। 

सोजत भाजपा शहर मण्डल की कार्यकारिणी का गठन

सोजत | भाजपाजिलाध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक संजना आगरी की अनुशंषा पर सोजत भाजपा शहर मण्डल की कार्यकारिणी का गठन किया गया हैं।

सोजत के माली समाज की कार्यकारिणी का गठन

स्थानीयजैतारणिया दरवाजा स्थित माली समाज भवन में माली समाज सोजत की बैठक अध्यक्ष चुतराराम गहलोत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें समाज की नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक में अध्यक्ष चुतराराम गहलोत ने माली समाज के नाम से अपनी तरफ से एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की।