News

DOSTI KI DEAL OFFER सोजत ऑनलाइन दे रहा हैं ऑनलाइन ऑर्डर करने पर 20 रूपये का डिस्काउंट

FRIENDSHIP DAY  पर सोजत ऑनलाइन दे रहा हे ऑनलाइन फ़ूड आर्डर करने पर २० रूपये का डिस्काउंट APPLY  करे कूपन

FRIEND20 और पाए 20 रूपये का डिस्काउंट साथ ही होम डिलीवरी अधिकतम समय 45 मिनट में CASH ON DELIVERY

Offer केवल आज के लिए

विधायक आगरी ने की जनसुनवाई

सोजत | क्षेत्रीयविधायक संजना आगरी ने शुक्रवार को विधायक निवास पर जनसुनवाई कर बारिश की अतिवृष्टि से हुए फसल नुकसान की किसानों से जानकारी लेकर गिरदावरी करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सरपंचों पंसस ने आगरी को अवगत कराया कि गांवों में कई जगह बारिश के कारण फसलें चौपट हुई हैं जिनका मुआवजा दिलवाया जाना जरूरी हैं। इसके अलावा बारिश के कारण कई गांवों में कीचड़ अभी तक फैला हुआ हैं, ऐसे रास्तों पर पक्की रोड़ बनाना जरूरी हैं।

सोजत स्कूल की बालिकाओं को 5 साल से नहीं मिल रही छात्रवृत्ति

पाली. राआबाउमा विद्यालय सोजत की छात्राओं को विगत 5 सालों से छात्रवृति नहीं मिल रही है। सोजत ब्लॉक कांग्रेस सेवादल पूर्व ब्लॉक मुख्य संगठक रतनप्रकाश ईचरशा ने बताया कि सभी छात्राओं द्वारा सभी दस्तावेज देने के बाद भी उनको छात्रवृति का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके चलते आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

शिक्षक संघ राष्ट्रीय पाली में आज सौंपेगा कलेक्टर को ज्ञापन

सोजत | अध्यापकोको नवीन पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने सातवें वेतनमान की सिफारिशों को लागू करने के साथ राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा आयोग का गठन करने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय शुक्रवार को जिला मुख्यालय पाली पर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। उपशाखा अध्यक्ष भंवरसिंह जैतावत ने बताया कि जिलाध्यक्ष अमरजीतसिंह राठौड़ के नेतृत्व में शुक्रवार को शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

सवराड़ गांव में बाबा रामदेव की 151 दीपक से की महाआरती

निकटवर्तीसवराड़ गांव में गुरुवार को बाबा रामदेव का 133वां मेला धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मेले में शिरकत करने आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेक मन्नत मांगी। मेले में भाग लेने के लिए दूर दराज के क्षेत्र से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले में भाग लेने आए श्रद्धालुओं ने दिनभर मेले का लुत्फ उठाया, तो महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीदारी की। साथ ही बड़े और बच्चों ने तरह-तरह के व्यंजन खाने का आनंद लिया। मंदिर के पुजारी माणकलाल प्रजापति ने बताया कि इस मौके पर गांव में बाबा रामदेव का वरघोड़ा निकाला गया। साथ ही मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। साथ ही एक सौ इक्यावन दीपक की महाआरती की गई। मेले की पूर्व संध्या मंदिर में भजन संध्या आयोजित की गई। इसमें भजन कलाकार हेमराज गोयल ने कर्णप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी।