News

जिले में 10 दिन से रोज 21 घंटे सर्दी, 3 घंटे ही राहत

winter-sojat

1 दिन में गिरा 4 डिग्री पारा  पिछले दो दिनों का पारा 

पहाड़ों में बर्फबारी होने व मौसम शुष्क होने के कारण जिलेवासी 10 दिन से कंपकंपाने वाली सर्दी से परेशान हैं। 24 घंटे में से केवल 3 घंटे दोपहर में धूप निकलने से सर्दी से राहत मिल रही है। इसके बाद सर्द हवा चलने से लोग ठिठुरते हुए नजर आते हैं।



 

कड़ाके की सर्दी में लाेगों की दिनचर्या बदल गई है। जिले में लगातार दूसरे दिन सवेरे हल्का कोहरा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर रहेगा। वहीं दिन व रात के पारे में चार गुणा का अंतर है।

सर्दी से मिली राहत, एक ही दिन में बढ़ा 5 डिग्री पारा

sojat city

सर्दी से मिली राहत, एक ही दिन में बढ़ा 5 डिग्री पारा

रविवार को आखिरकार जिलेवासियों को सर्दी से राहत मिली है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को 5.2 डिग्री से तापमान बढ़कर 10 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान जरूर 29.6 डिग्री से गिरकर 26 पर दर्ज किया गया। ज्ञात रहे कि जिले में पिछले 9 दिनों से तापमान 6 डिग्री से नीचे चल रहा था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा तथा आसमान साफ रहेगा।



दो दिनों का पारा

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

22 दिसंबर 29.6 5.2

23 दिसंबर 26.0 10.0


सोजत | ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के बाद प्रियंका चोपड़ा की शादी में भी सोजत से गई थी मेहंदी

आपको बता दें की सोजत शहर की उत्पत्ति और उत्पादित भारत की सबसे बड़ी मेहंदी मंडी है। इस क्षेत्र में उत्पादित मेहंदी को दुनिया भर में “राजस्थानी हिना” के रूप में लोकप्रियता मिली है। यह हाथों और पैरों पर अमीर अंधेरे लाल रंग का दाग प्रदान करता है और बाल के लिए एक अच्छा प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में भी कार्य करता है। इसकी अनुकूल जलवायु परिस्थितियों और मिट्टी सोजत भारत में एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां मेहंदी का उत्पादन होता हैं और दुनिया भर में निर्यात किया जाता है|


इस क्षेत्र में उत्पादित लगभग 90% मेहंदी को लगभग 130 देशों में निर्यात किया जाता है।

सोजत शहर जिसे  हिना सिटी के नाम से भी जाना जाता है, बॉलीवुड से लेकर दुनिया भर में  सोजत से मेहंदी निर्यात की जाती हैं लेकिन साथ ही दुनिया भर में होने वाली VIP कार्यक्रम व् शादियों में मुख्य रूप से सोजत से ही बेहद खास किस्‍म की मेहंदी मंगवाई जाती हैं |

प्रियंका चोपड़ा के हाथों में भी रची थी सोजत की मेहंदी

प्रियंका चोपड़ा की शादी में  मेहंदी की रस्‍म के लिए खासतौर पर  सोजत से ही 5.5 किलो मेहंदी मंगवाई गई थी जो की बहुत ज्‍यादा रचती व् खास थी | सोजत  राजस्‍थान के पाली जिले में  स्थित हैं जहा भारत की सबसे बड़ी मेहंदी मंडी है व्  90% मेहंदी को लगभग 130 देशों में निर्यात किया जाता हैं |

 ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की शादी में भी सोजत  की मेहंदी गई थी।




सोजत मारवाड़ | कड़ाके की सर्दी में खुले में सोने को मजबूर जरूरतमंद

marwar

कड़ाके की सर्दी में खुले में सोने को मजबूर जरूरतमंद।

मारवाड़ जंक्शन. कस्बे में रैन बसेरा नहीं होने से रेलवे स्टेशन पर कड़ाके की सर्दी में खुले में सोने को मजबूर है जरूरतमंद।



बर्फबारी ने बढ़ाई गलन

पहाड़ी राज्यों में बढ़ती बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है, जिसके कारण इस वक्त पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में हैं, उधर सर्दी बढ़ने के साथ ही कई स्थानों पर हल्की धुंध भी रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी सर्दी का प्रकोप यूं ही जारी रहेगा। इसलिए मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।



शीतलहर का रहेगा असर

कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जम्मू-कश्मीर में आज भी कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी होगा। विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को जिले में शीतलहर चलेगी।