News

विधायक आगरी ने दी सांत्वना

सोजत रोड | गतदिनों सूकड़ी नदी में डूबने से मौत हुई कस्बे के बालक हिम्मतसिंह रावत के घर पहुंच विधायक आगरी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढ़स बंधाया। विधायक आगरी ने परिजनों को 11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी। साथ ही गेंहू अन्य खाद्य सामग्री भी देते हुए सरकार से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को बस किराया मिलेगा

सोजत| ग्रामीणक्षेत्रों में स्कूलों की दूरी ज्यादा होने के कारण पढ़ाई से वंचित रहने वाली छात्राओं को राज्य सरकार अब ट्रांसपोर्ट वाउचर देगी जिससे कि वो बसों में निशुल्क यात्रा कर स्कूल जा सके। बीकानेर निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से 17 अगस्त तक ऐसी छात्राओं की सूची मांगी है जो स्कूल दूर होने से पढ़ाई छोड़ चुकी हैं। कक्षा 6 से 8वीं में 2 किमी और 9वीं से 12वीं में 5 किमी दूर से स्कूल आने वाली छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

सांडिया ग्राम से आभूषण 50 हजार रुपए चोरी

सोजत | गांवमें चोरों ने मंगलवार दिनदहाड़े बंद मकान के ताले तोड़कर 50 हजार नकद करीब ढाई किलो चांदी के आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने बताया कि भीयाराम देवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई कूपाराम मंगलवार को घरवालों के साथ खेत पर कार्य कर रहा था। इस दौरान चोरों ने मौका देखते हुए मकान के ताले तोड़ अंदर घुसे। उन्होंने मकान में रखे करीब ढाई किलो चांदी के जेवरात 50 हजार नकद चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पूर्व मंत्री दवे के फार्म हाऊस से सोलर बैटरियां चोरी

सोजत | पूर्वकाबिना मंत्री भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दवे के चंडावल ग्राम स्थित फार्म हाउस पर चोरो ने सेंध लगाते हुए वहां लगी 6 सोलर प्लेट चोरी कर ले गए। पुलिस ने बताया कि वहां पर कार्य करने वाले रमेश माली ने रिपोर्ट दी कि वह 11 12 अगस्त को फार्म हाउस पर किसी काम से नहीं गया था, लेकिन 13 अगस्त को जब वह फार्म हाऊस पर गया तो वहां का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखने पर फार्म हाऊस संख्या 3 से 6 सोलर बैटरियां स्टेर्डड गायब मिले। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बाइक स्लिप होने से युवक घायल

सोजत | सोजतरोड मार्ग पर बुधवार सायं बाइक स्लिप होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए पास में गुजर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताआें ने राजकीय चिकित्सालय में पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोजत निवासी दौलतराम केवलचंद सिंधी किसी कामवश बुधवार सायं सोजत रोड मार्ग की तरफ बाइक से जा रहा था। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाने से बाइक स्लिप हो गई और वह हादसे में गंभीर घायल हो गया।