News

धाकड़ी मोड़ के पास कंटेनर की चपेट में आने से सोजत के युवक की मौत

सोजत | फोरलेनहाईवे स्थित सोजत से पाली की तरफ जाने वाले मार्ग पर रविवार सायं करीब 5 बजे धाकड़ी मोड़ पर सड़क को पार कर रहा सोजत निवासी व्यक्ति कंटेनर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पाली ले जाया गया, जिसकी बीच रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पाली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया हैं। सोजत थाने के सैकंड ऑफिसर अशोकसिंह चारण ने बताया कि सोजत के रामप्याऊ के पीछे रहने वाला हनुमान नाथ पुत्र छोगनाथ जो रविवार सायं धाकड़ी मोड़ पर फोर लेन हाईवे को पार कर रहा था, इस दौरान वह पाली से सोजत की तरफ रहे कंटेनर की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से घायल को उपचार के लिए पाली रवाना किया, जिसकी बीच रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर को जब्त किया हैं और घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

छात्रसंघ चुनावों को लेकर मतदाता सूचियों का प्रकाशन कल से

सोजत | राजकीयमहाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया के तहत 21 अगस्त से मतदाता सूचियों के प्रकाशन का काम शुरू होगा। कार्यवाहक प्राचार्य लक्ष्मण जोशी ने बताया कि 21 अगस्त को प्रकाशित मतदाता सूचियों पर 22 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। बाद में सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा। 23 को सुबह 10 से 3 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन किए जाएंगे 3 से 5 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच कर आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। महाविद्यालय के मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों के परिचय पत्र होना जरूरी है। इसलिए सभी विद्यार्थी शीघ्र परिचय पत्र बना ले।

सोजत के गणेश पार्क में किया पौधरोपण

सोजत के गणेश पार्क में किया पौधरोपण

सोजत.शहरके चांदपोल गेट स्थित गणेश पार्क में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पेड़ों की सुरक्षा का सभी ने संकल्प लिया।

हरियामाली गांव में लगाए 251 पौधे

पाली अरबन बैंक संचालक मंडल के चुनाव आज, वोट जुटाने के लिए लगे रहे दावेदार

पालीअरबन को-ऑपरेटिव बैंक के 11 संचालक पदों के लिए रविवार को मतदान होगा। कुल 10 हजार 961 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर बैंक प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को चुनाव अधिकारियों के साथ मतदान एजेंटों को चुनाव की आचार संहिता नियमों की जानकारी दी। चुनाव मैदान में 11 पदों के लिए कुल 34 उम्मीदवारों में मुकाबला होना है, मगर सीधी टक्कर पूर्व सांसद पुष्प जैन के भाई जिनेंद्र जैन तथा वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन कवाड़ के पैनल के बीच ही मानी जा रही है। कई उम्मीदवार इन दोनों पैनलों के दावेदारों की गणित भी बिगाड़ सकते हैं। 5 साल बाद हो रहे चुनाव को लेकर मतदान के एक दिन पहले देर रात तक उम्मीदवारों ने शेयर होल्डरों का समर्थन अपने पक्ष में जुटाने के लिए जनसंपर्क करते रहे। दोनों पैनलों में शामिल उम्मीदवारों के साथ ही अधिकांश उम्मीदवार भाजपा की पृष्ठभूमि वाले ही है। इसके चलते पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी अपने समर्थित उम्मीदवारों के लिए जन संपर्क करते हुए नजर आए।

जैन तथा कवाड़ ग्रुप की चुनावी कमान भी भाजपा नेता ही संभाल रहे हैं।

इन दो पैनल में होगी कड़ी टक्कर

भूमि विकास बैंक भाजपा के युवा नेता भी मैदान में, किसी पैनल के साथ नहीं

बांगड़ स्कूल में अरबन को ऑपरेटिव चुनाव काे लेकर लगाई गई टेबलें।

स्कूलों में लगाई अक्षय पेटियां, कर सकेंगे दान

सोजत | कस्बेके राउप्रावि नंंबर 2 में भामाशाहों के सहयोग द्वारा विद्यालय से उन्हें जोड़ने के लिए स्कूल में स्थापित होने वाली अक्षय पेटिका का शुक्रवार को प्रधान गिरिजा राठौड़ के आवास पर उसमें आर्थिक सहयोग राशि डालकर शुभांरभ किया गया। इस अवसर पर प्रधान राठौड़ ने कहा कि यह पेटिका लोगों को विद्यालय से जोड़ेगी और जब लोग जुड़ेंगे तो नए विचार सामने आएंगे। इससे विद्यालय की स्थिति में सुधार आएगा और बच्चों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिलेगी। इस मौके भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरवरसिंह राठौड़ ने कहा कि अक्षय पेटिका को शुरू करने का मुख्य कारण एक ही है कि आज लोग सरकारी विद्यालयों से दूर होते जा रहे हैं।