News

जीप ने बाइक को मारी टक्कर, चार घायल

sojat

एनएच 162 स्थित बागावास गांव सरहद में शनिवार दोपहर एक जीप ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया

एनएच 162 स्थित बागावास गांव सरहद में शनिवार दोपहर एक जीप ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपती के साथ उनकी बेटी व उसके साडू का लड़का भी बैठा था। इन दोनों के भी गहरी चोटें आने के कारण उन्हें घटना स्थल से सीधा ही पाली ले जाया गया। पाली के बांगड़ चिकित्सालय में उनका इलाज जारी है।



एएसआई मोहनलाल मीणा ने बताया कि जाडन निवासी दंपती भूंडाराम व उनकी प|ी पानकी देवी व बेटी संतोष व साडू का लड़का मोतीराम शनिवार को बेटी संतोष को उसके ससुराल सोजत बाइक पर छोड़ने आ रहे थे। इस दौरान बागावास गांव के पास एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने उन्हें चपेट में ले लिया। सड़क हादसे में चारों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को पाली के बांगड़ अस्पताल के लिए रवाना किया। जीप को पकड़ने के लिए नाकाबंदी भी करवा दी गई, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल पाया।

रामपुरा तिराहे के निकट पोल से टकराया बाइक चालक, घायल

सोजत से ज्यादा भवानीमंडी में मेहंदी के भाव

rajasthan-news-mehndi

सोजत से ज्यादा भवानीमंडी में मेहंदी के भाव

भवानीमंडी. बड़े व्यापारियों की प्रतिस्पर्द्धा और उनकी भवानीमंडी में खरीदी के चलते यहां पर द्वितीय श्रेणी की मेहंदी के भाव 7 से 8 हजार के बीच चल रहे है। व्यापारी विजय पोरवाल ने सोमवार को बताया कि इस मेहंदी के इतने भाव सोजत में भी नहीं है।



इसके चलते भवानीमंडी क्षेत्र में सीजन समाप्ति के बाद भी मेहंदी के रोज के 800 से 900 बोरों की आवक बनी हुई है। देश में दो बड़ी मेहंदी मंडियां हैं। पहली सोजत और दूसरी भवानीमंडी है।

सोजत में बिकने आए थे लव पाकिस्तान लिखे गुब्बारे, पुलिस ने जब्त किए

सोजत में बिकने आए थे लव पाकिस्तान लिखे गुब्बारे, पुलिस ने जब्त किए

सोजत | सोजत सिटी कस्बे के मरुधर केसरी रोड पर स्थित एक बैंक के बाहर दो बच्चों के पास लव पाकिस्तान लिखे गुब्बारे देख एक बारगी माहौल गरमा गया। दोनों बच्चे खानाबदोश परिवार से हैं, जिनका कहना है कि उनके पिता ने यह गुब्बारे उनको बेचने के लिए दिए थे। दोनों गुब्बारों के साथ बच्चों व उसके पिता को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। थाना प्रभारी राजेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि दोनों गुब्बारे जब्त कर लिए गए हैं, जबकि पदमचंद टांक की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मामले की जांच शुरू की गई है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि एक खानाबदोश परिवार यहां गुब्बारे बेचता है, जिसके मुखिया ने जाेधपुर के घंटाघर स्थित एक दुकान से गुब्बारे लाना बताया है। अब इसकी जांच के लिए टीम जोधपुर भेजी जाएगी।




पूर्व में पाली में भी पकड़े थे ऐसे गुब्बारे, वे भी जोधपुर से मिले : कुछ दिनों पूर्व पाली में भी एक व्यक्ति लव पाकिस्तान लिखे गुब्बारे बेचता पकड़ा गया। उसने भी पुलिस को बताया कि यह गुब्बारे उसने जोधपुर स्थित घंटाघर मार्केट से खरीदे थे। इस पर पुलिस ने जांच की तो गुब्बारों के कुछ पैकेट में इक्के-दुक्के गुब्बारे लव पाकिस्तान लिखे मिले थे।


सोजतवासियों की मांग पूरी, फोरलेन पर बनेंगे दो अंडरब्रिज, मंजूरी मिली

sojat news

सोजत में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 व 67 पर भी जल्द बनेगा ओवरब्रिज 

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर मंडली गांव के समीप राज्य राजमार्ग 67 के मिलने से बनने वाले तिराहे पर ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता बताई। इस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इसका निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ करवाने का आश्वास दिया।

सोजत

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री चौधरी ने पाली से सोजत के बीच लगभग 16 किमी के बाईपास निर्माण का अनुरोध करते हुए बताया कि इससे पाली में यातायात तो सुगम होगा ही साथ ही शहरी क्षेत्र में जाम एवं दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। इसके अलावा सोजत जाने वाले वाहनों को कम से कम 23 किमी कम यात्रा करनी होगी। इस अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सकारात्मक विचार करने की बात कही।


सोजत से किशोरी का अपहरण, रोहट के युवक पर संदेह जताया

sojat

सोजत से किशोरी का अपहरण, रोहट के युवक पर संदेह जताया

शहर के बिलाड़िया दरवाजा से 4 दिन पहले घर से लापता हुई किशोरी के बारे में पता चला है कि उसे रोहट का एक युवक शादी करने की नीयत से अपहरण कर ले गया। इस बारे में किशोरी के पिता ने सोजत थाने में रिपोर्ट दी है।



एक किशोरी का अपहरण हो गया। पुलिस के अनुसार बिलाड़िया दरवाजा रहने वाले एक व्यक्ति ने सोजत थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री अचानक घर से गायब हो गई थी। उसे अपने स्तर पर तलाशने के काफी प्रयास किए, मगर पता नहीं चल पाया। अब जानकारी मिली है कि उसकी पुत्री को रोहट में रहने वाला प्रकाश खटीक उसे शादी करने की नीयत से अपहरण कर ले गया है।