सोजत | राजस्थानसरकार भारतीय चिकित्सा विभाग की योजना के तहत रोग अधिभार को कम करने के लिए गुरुवार से दो दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर स्थानीय मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भवन मे आयोजित होंगे।यह जानकारी ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने दी है।
सोजत | पालीसे गुजरात सीमा तक जालोर, सिरोही बाड़मेर में फैली अरावली पर्वत श्रृंखला में खनिज संपदा तलाशने के लिए मंगलवार से हवाई सर्वे शुरू हुआ। न्यूजीलैंड से आए तीन विमानों में से एक ने उड़ान भरी। दो विमान बुधवार से उड़ान भरेंगे। सिस्टम इंजीनियर ऑपरेशन हैड ओमप्रकाश लोधी ने बताया कि भारत सरकार की ओर से क्षेत्र में खनिजों की खोज के लिए मैक्फार इंटरनेशनल कंपनी को कार्य दिया गया है। इसके तहत अलग से पैक 750 तीन विमान सोजत हवाई पट्टी पर उतरे थे। प्रतिदिन ये विमान 6 से 7 घंटे तक उड़ान भर सर्वे का कार्य करेंगे। विमानों को देखने के लिए हवाई पट्टी पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। हवाई पट्टी पर प्रवेश पर रोक लगाई गई है तथा सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
जिलेका सोजतरोड कस्बा डेंगू बुखार के मामले में हाईरिस्क जोन बन गया है। कस्बे में दो युवकों की डेंगू से मौत होने के बाद अब एक ही मोहल्ले में 7 बच्चे तेज बुखार से तप रहे हैं। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान इन बच्चों को डेंगू बताया जा रहा है, मगर सरकारी डॉक्टर इसे मानने को तैयार ही नहीं है। शुक्रवार को दो बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उनको उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार भैरूसिंह जी की गली में निवासी दिनेश (17) पुत्र सुरेश कुमार और सुभाष मार्ग निवासी कोकून बंगाली को पिछले चार-पांच दिनों से बुखार की शिकायत थी। दोनों काे स्थानीय अस्पताल में भी दिखाया गया लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने के बाद दोनों के परिजन जोधपुर ले गए। जहां अलग-अलग निजी अस्पतालों की ओर से डेंगू की पुष्टि की और उपचार शुरू किया।
बुखार के मरीज सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग ने कराया सर्वे और फोगिंग
कस्बेमें बुखार के मरीज सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग भी हरकत में गया है। शुक्रवार को आलावास मार्ग पर सर्वे किया गया। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में फोगिंग करवाई गई। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार सर्वे के दौरान मौसमी बीमारियों के गंभीर मरीजों को चिंहित कर उनकी जांच करवाई जा रही है।
चिकित्सा विभाग नहीं मानता कार्ड टेस्ट, आंकड़ों में केवल तीन मरीज
इधर,चिकित्सा विभाग का कहना है कि कार्ड टेस्ट से डेंगू की पुष्टि नहीं होती और वह भी यदि निजी अस्पताल में हो तो। इतना ही नहीं चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से लेकर अब तक केवल तीन मरीजों में ही डेंगू की पुष्टि हो पाई है। वहीं निजी अस्पताल का आंकड़ा इनसे कहीं ज्यादा है।
^सामान्य बुखार में भी प्लेटलेट्स कम हो जाती है और पुराना बुखार होतो कार्ड टेस्ट में आईजीजी पॉजिटीव जाता है। जिसमें डेंगू नहीं मानते हैं। यह पुराना बुखार है। क्षेत्र में सर्वे और फोगिंग का कार्य करवाया जा रहा है। -डॉ.एनके विजयवर्गीय, चिकित्सा प्रभारी, सोजत रोड
इसलिए कार्ड टेस्ट नहीं मानता चिकित्सा विभाग
दरअसल,डेंगू के लिए एलाइजा टेस्ट ही मान्य है जो जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पताल में उपलब्ध है। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के अनुसार कार्ड टेस्ट केवल स्क्रीनिंग तक ही सीमित है, मरीज में कौनसा बुखार है इसकी जानकारी नहीं मिलती। डेंगू की पुष्टि एलाइजा टेस्ट में ही हो पाती है।
एक ही मोहल्ले के सात बच्चे पहले बुखार से ग्रसित, फिर डेंगू की पुष्टि
गौरतलबहै कि निजी अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार भैरू सिंह जी गली से पंद्रह दिनों में 7 बच्चे बुखार के सामने आए थे, जिनका उपचार अजमेर और जोधपुर के निजी अस्पताल में किया गया, वहां पर सभी में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें मोहल्ले के अमन (12) पुत्र गोविंद सिंह, मुकेश पुत्र राजेश माली, दीपक, खुशी (16), कुलदीप (14), गौरव सिंह पुत्र पप्पू सिंह मरीज में डेंगू की पुष्टि अजमेर और जोधपुर के निजी अस्पताल की ओर से की गई।
सोजतके निकट बिलाड़ा-मंडला मोड़ पर फ्लाईओवर के निकट शुक्रवार शाम को टेम्पो कार की टक्कर में 11 लोग घायल हो गए। घायलों में कार सवार बड़ौदा निवासी डॉक्टर तथा उनके परिवार के चार लोग शामिल है। टेम्पो में सवार महिलाएं मेहंदी की फसल कटाई कर घर लौट रही थी। घायलों में टेम्पो चालक के साथ दो महिलाओं का उपचार चल रहा है, जबकि बाकी के घायल प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी लेकर रवाना हो गए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को बासना गांव में मेहंदी की कटाई करने वाली महिलाओं को लेकर चालक राकेश जोशी टेम्पो में बैठा कर सोजत की ओर जा रहा था। बिलाड़ा-मंडला मोड़ पर फ्लाईओवर के निकट पीछे से रही कार ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार बड़ौदा निवासी डॉक्टर हरीश यादव, उसकी प|ी कीर्ति यादव रिश्तेदार करण यादव तथा मुकुल यादव घायल हो गए। टेम्पो में सवार सुगना देवी घांची, धनकी देवी घांची, गीता घांची, शांति देवी, लाली देवी मुकेश भी घायल हो गए। सूचना पाकर सोजत थाना प्रभारी सवाईसिंह सोढ़ा पुलिस दल इमरजेंसी 108 की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सोजत के अस्पताल में पहुंचाया। हादसे में घायल सुगना देवी, टेम्पो चालक राकेश जोशी धनकी देवी का उपचार चल रहा है, जबकि बाकी लोगों को छुट्टी दे दी गई।
सोजत | पीओएसमशीन से शत-प्रतिशत राशन वितरित होने की वजह से राशन सामग्री कम उठ रही है। इससे सरकार को करीब एक करोड़ रुपए से अधिक की बचत हुई है। इसके अलावा कालाबाजारी पर भी रोक लगी है। रसद विभाग ने सभी दुकानदारों को पीओएस मशीन से ही राशन सामग्री वितरित करने के निर्देश दे रखे हैं। मैनुअल सामग्री वितरण पर पूरी तरह से रोक लागू है।