News

पांच साल में पहली बार 15 नवंबर के बाद भी नहीं गिर रहा तापमान

जिलेमें पिछले कुछ दिनों से बादल छाए रहने से ठिठुरन बढ़ गई थी, लेकिन पिछले दो दिनों से दिन रात का तापमान स्थिर बना रहा। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और सर्द हवाओं के बावजूद जिले में सर्दी पूरी तरह पैर पसार नहीं रही। पाली में यह पांच साल में पहला मौका है, जब 15 नवंबर के बाद भी रात का तापमान 11 डिग्री से ऊपर बरकरार है। हालांकि पिछले दो दिनों में रात का पारा गिरा है, लेकिन यह गिरावट एक से दो डिग्री के आसपास ही है। मौसम विभाग विशेषज्ञों के अनुसार पूरे जिले में बादलों का डेरा है, हल्का कोहरा छाया हुआ है, ऐसे में आसमान खुल नहीं रहा और तापमान में गिरावट नहीं हो रही। अगले कुछ दिनों में बादल छंटने और मौसम साफ होने की उम्मीद है, उसके बाद तापमान में भारी गिरावट आएगी।

जिले में पिछले पांच साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि आधा नवंबर बीतने के बावजूद दिन का तापमान 25 और रात का पारा 11 डिग्री के नीचे नहीं रहा। अब तक नवंबर महीने में 10 से 15 तारीख के बीच ही न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री के आसपास पहुंच गया था और हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ गई थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। बूंदाबांदी का असर मौसम पर पड़ेगा और अब सर्दी की शुरूआत हो जाएगी।

{10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली, जिससे ठिठुरन बढ़ गई।

{14.2 किलोमीटर विजिबिलिटी रही। विजिबिलिटी कम होने वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।

{26 प्रतिशत वातावरण में आर्द्रता रही। वातावरण में नमी अधिक होने से सर्दी का असर बढ़ा।

{25 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जिले का।

जिलेभर में दिन रात का तापमान स्थिर रहा है। वहीं सुबह हल्की धुंध छाई रही।

इस बार- 17 नवंबर को 12.0 डिग्री, 18 नवंबर को 12.0 और 19 नवंबर 11.0 डिग्री 20 नवंबर को 11 डिग्री रहा।

2012 16नवंबर 8.90

201317नवंबर 9.4

201418नवंबर 9.8

201519नवंबर 9.5

201620नवंबर 11.0

सीएस एग्जाम : ऑनलाइन कर सकेंगे प्रैक्टिस

 

 

सोजत |इंस्टीट्यूटऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने फाउंडेशन प्रोग्राम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए वेबसाइट पर सुविधा दी है। दिसंबर एग्जाम में शामिल होने वाले प्रतिभागी ऑनलाइन प्रैक्टिस टेस्ट दे सकते हैं। इसके लिए प्रतिभागियों को वेबसाइट www.icsi.edu पर क्लिक करना होगा।

इसमें स्टूडेंट्स सेक्शन में यह सुविधा दी गई है। इसमें एक पेपर की प्रैक्टिस के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा।

गौमाता सेवा धांम अस्पताल सोजत 11000 के 23सदस्य बन गये हे 177सदस्य बनने बाकी निवेदन सभी समर्थन

गौमाता सेवा धांम अस्पताल सोजत 11000 के 23सदस्य बन गये हे 177सदस्य बनने बाकी निवेदन सभी समर्थन करे-9549470009
#शेयर_करे_सभी_पोस्ट
जय गौमाता

लक्ष्मी जयंती पर हुई कई प्रतियोगिताएं

एबीवीपीकी सोजत इकाई द्वारा रानी लक्ष्मी बाई जयंती के अवसर पर सोजत ईकाई द्वारा नगर के विभिन्न विद्यालयों में निबंध कविता गायन प्रतियोगिताआें का आयोजन किया गया।

जिले में बजरी की कालाबाजारी शुरू, रोक के बावजूद अवैध खनन, दुगुनी हुए ट्रॉली के दाम

इधर, अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर जब्त

बजरीखनन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद खनन क्षेत्रों में ठेकेदारों ने काम बंद तो कर दिया, लेकिन बाजार में बजरी की कालाबाजारी शुरू हो गई। चोरी छिपे नदी-नालों से खनन कर बजरी अब दुगुने दामों में बेची जा रही हैं। बजरी से भरा ट्रैक्टर जहां पहले 900 रुपए में मिल रहा था, वह अब एकाएक 1800 रुपए में मिलने लगा है। एक दिन में ही दाम इतने अधिक बढ़ने से लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बिना पर्यावरण स्वीकृति लिए बजरी के खनन पर रोक लगा दी है। जैतारण में पहले से ही बजरी खनन पर रोक है। पर्यावरण विभाग ने अभी तक राजस्थान के अन्य जिलों की तरह पाली में भी पर्यावरण स्वीकृति जारी नहीं की। इससे यहां भी खनन रोकना पड़ा। लेकिन, इन जगहों से अब लोग चोरी छिपे खनन कर बजरी को ऊंचे दामों में बेच रहे हैं। प्रशासन ने अभी तक इस कालाबाजारी को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है।

अधिकमूल्य अवैध स्टॉक पर कार्रवाई नहीं : बजरीखनन पर रोक लगने के बाद भी प्रशासन ने कोई तैयारी नहीं रखी। इसका सीधा सा नुकसान आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। प्रशासन ने तो बजरी के अधिक मूल्य पर बेचान पर कोई कार्रवाई नहीं करवाई और ही अवैध स्टॉक पर कार्रवाई हो पाई।

इसके चलते लोग एक ओर जहां धड़ल्ले से अवैध स्टॉक करते गए। वहीं दूसरी ओर मनमानी दर पर बजरी लोगों को उपलब्ध हो पाई।

अवैध खनन को लेकर कई बार प्रशासन को चेताया

आसरलाईसहित अन्य गांवों में हो रहे बजरी पत्थरों के अवैध खनन को लेकर दैनिक भास्कर द्वारा लगातार सिलसिलेवार खबरों का प्रकाशन कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करवाया गया। शनिवार को जैतारण पुलिस द्वारा इनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

जैतारण. निमाज चौकी में खड़े अवैध बजरी का परिवहन करते पकड़े गए ट्रैक्टर।

^अवैध खनन माफिया के खिलाफ शनिवार रात्रि में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। जिसमें आसरलाई गांव के पास नदी में 5 ट्रैक्टर ट्राॅली को जब्त कर कार्रवाई कर खनिज विभाग को सूचना दी।-छगनलाल डांगी,उपनिरीक्षक, पुलिस थाना, जैतारण

3. अवैधखनन और कालाबाजारी

पहलेसे ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे खनिज विभाग के सामने अब बजरी के अवैध खनन को रोकने का एक और बड़ा काम गया है। ऐसे में विभाग के लिए यह काम भी चुनौती भरा रहेगा। जगह-जगह अब बजरी के अवैध खनन होंगे।

2. सरकारको होगा राजस्व का नुकसान

बजरीखनन से सरकार को लाखों रुपए की रायल्टी हर साल मिलती है, लेकिन अब खनन बंद करने के बाद सरकार को हर साल लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान होगा।

1. घरबनाना होगा महंगा

बजरीखनन पर रोक लगते ही एकाएक बजरी की कालाबाजारी शुरू हो गई। इसके चलते लोगों का घर बनाना महंगा हो जाएगा। यदि कोई एक हजार स्क्वायर फीट पर मकान का निर्माण करवाता है तो उसके 35 ट्रॉली बजरी लगती है। रविवार तक जहां एक हजार स्क्वायर फीट मकान निर्माण में 70 हजार की बजरी के दाम रहे। वहीं अब बढ़कर 35 ट्रॉली बजरी के दाम 1 लाख 40 हजार रुपए हो गए। यानी घर बनाने में बजरी के दुगुने रुपए लगेंगे।