News

पैदल घर जा रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

छात्रों की समस्याआें को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

सोजत | एबीवीपीकी सोजत इकाई द्वारा गुरुवार को छात्र-छात्राआें की विभिन्न समस्याआें को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता ललित भाट की अगुवाई में सौंपे ज्ञापन में बताया कि पिछले लंबे समय से प्रथम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी फार्म भरने से वंचित हो रहे हैं तथा बार-बार सर्वर खराब होने के कारण यह समस्या आती है। इसके अलावा रामावि द्वारा 2017 की अंक तालिका विद्यार्थियों को प्राप्त नहीं हुई है, इससे छात्र परेशान है।

सोजत राजकीय कॉलेज में सामाजिक सदभाव को लेकर हुई संगोष्ठी

सोजत | राजकीयमहाविद्यालय सोजत में गुरुवार को सांप्रदायिक सदभावना सप्ताह के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके प्राचार्य पुखराज देपाल ने कहा कि देश की अखंडता के लिए सांप्रदायिक सौहार्द्र बहुत ही जरूरी है। इसके लिए युवा पीढ़ी को आपस में प्रेम भाव को बढ़ाना होगा।

सोजत-जोधपुर के बीच सीधी रोडवेज सेवा शुरू करने की मांग

सोजत | शहरके सभ्रांत नागरिकों ने परिवहन मंत्री युनूस खान को ज्ञापन भेजकर सोजत से जोधपुर के बीच सीधी रोडवेज सेवा शुरू करने की मांग की है।  परिवहन मंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि पिछले कई वर्षों से रोडवेज की आेर से सोजत जोधपुर के बीच सीधी रोड्रवेज सेवा नहीं है। ऐसे में नागरिकों को निजी बसों में अथवा पाली होकर बस बदल कर जोधपुर जाना पड़ता है। सोजत से जोधपुर की दूरी स्टेट हाईवे 58 मात्र 90 किमी है। ऐसे में सोजत से दर्जनों यात्री रोजाना पाली होकर जोधपुर जाते हैं। अगर सोजत से वाया पाली अथवा राजोला, चौपड़ा होते रोडवेज शुरू की जाए तो पर्याप्त मात्रा में यात्री मिल सकते हैं आेर नागरिकों को सुबह जोधपुर निकल कर शाम तक वापस सोजत पहुंचने की सुविधा मिल सकती है।

सोजत | अबसर्विस स्टेशन पर आने वाले वाहनों की प्रदूषण जांच भी होगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।…

 सोजत | अबसर्विस स्टेशन पर आने वाले वाहनों की प्रदूषण जांच भी होगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत कोई भी दुपहिया या चार पहिया वाहन सर्विस स्टेशन पर जाएगा तो उसकी प्रदूषण की भी जांच होगी। वाहन चालकों की लापरवाही से समय पर गाड़ियों का प्रदूषण जांच प्रमाण-पत्र नहीं लेने और इससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए ऐसा किया गया है।

इसके लिए संबंधित वाहन चालक को सर्विस स्टेशन पर पॉल्यूशन की जांच करवाना अनिवार्य किया है।

सर्विस में आने वाले वाहनों की प्रदूषण जांच होगी