News

तीन तलाक पर होगी तीन साल की सजा, मोदी सरकार बनाएगी सख्त कानून

तीन तलाक पर मोदी सरकार इसी शीतकालीन सत्र में कानून बना सकती है. इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान रखा जाएगा. सरकार ने इसी आशय से विधेयक का मसौदा आज राज्य सरकारों को उनकी राय के लिए भेजा है. साथ ही कहा है कि इस मामले में अपनी राय जल्द से जल्द केंद्र सरकार को भेजें.

सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक तीन तलाक खत्म करने के लिए सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में कानून लाएगी. सरकार ‘द मुस्लिम वीमेन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स इन मैरिज एक्ट’ नाम से इस विधेयक को लाएगी. ये कानून सिर्फ तीन तलाक (INSTANT TALAQ, यानि तलाक-ए-बिद्दत) पर ही लागू होगा. इस कानून के बाद कोई भी मुस्लिम पति अगर पत्नी को तीन तलाक देगा तो वो गैर-कानूनी होगा.

इसके बाद से किसी भी स्वरूप में दिया गया तीन तलाक वह चाहें मौखिक हो, लिखित और यो मैसेज में, वह अवैध होगा. जो भी तीन तलाक देगा, उसको तीन साल की सजा और जुर्माना हो सकता है. यानि तीन तलाक देना गैर-जमानती और संज्ञेय ( Cognizable) अपराध होगा. इसमें मजिस्ट्रेट तय करेगा कि कितना जुर्माना होगा.

अगर किसी महिला को तीन तलाक दिया जाता है तो वह महिला खुद अपने और अपने नाबालिग बच्चों के लिए मजिस्ट्रेट से भरण-पोषण और गुजारा भत्ता की मांग कर सकती है. कितना गुजारा भत्ता देना है, उसका अमाउंट मजिस्ट्रेट तय करेगा. महिला अपने नाबालिग बच्चों की कस्टडी के लिए भी मजिस्ट्रेट से गुहार लगा सकती है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक पर कानून बनाने के लिए एक मंत्री समूह बनाया था, जिसमें राजनाथ सिंह, अरुण जेटली,  सुषमा स्वराज, रविशंकर प्रसाद, पीपी चौधरी और जितेंद्र सिंह शामिल थे.

सरकार के सूत्रों का कहना है कि 1986 के शाहबानो केस के बाद बना कानून तलाक के बाद के लिए था जबकि इस नए कानून से सरकार तीन तलाक को रोकना चाहती है और पीड़ित महिलाओं को न्याय देना चाहती है. सूत्रों का कहना है ये कानून संसद से पारित होने के बाद अस्तित्व में आएगा पर संसद चाहे तो इसे रेट्रोस्पेक्टिवली भी लागू कर सकती है.

चेलावास के युवक की गला काट हत्या, हाथों की नस काटी तो पेट में भी किए वार

सोजत | मारवाड़ जंक्शन

मारवाड़जंक्शन के आऊवा मार्ग पर रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर गुरुवार सुबह चेलावास निवासी जीवाराम सीरवी पुत्र नगाराम का शव पड़ा मिला। मृतक का गला रेता हुआ था, जबकि मुंह पर भी धारदार हथियार के निशान थे। उसके हाथ की नस कटी हुई है और पेट में भी चार-पांच घाव मिले।

घटनास्थल पर शव के पास ही बाइक पड़ी हुई मिली और कपड़े की थैली भी पाई गई है, जो मृतक की ही थी। घटनास्थल और शव की हालत से पुलिस मान रही है कि किसी ने धारदार हथियार से युवक का गला काट हत्या की। हत्यारों ने ही मृतक के हाथ की नस काटी और पेट में भी ताबड़तोड़ वार किए। ऐसे हालात से माना रहा है कि हत्या करने वाले आरोपी मृतक से रंजिश पाले हुए थे। क्योंकि लूट चोरी की मंशा से कत्ल किया गया होता तो आरोपी मृतक की बाइक थैली भी साथ ले जाते। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है, जिसका पोस्टमार्टम सूरत में रहने वाले उसके बड़े भाई के आने के बाद कराया जाएगा। सीओ सोजत भोमाराम के निर्देशन में एसएचओ पोलाराम बेनीवाल की टीम हत्यारों का पता लगाने में जुटी है।

अक्सरबाहर ही घूमता था मृतक, कल ही ऊंझा से आया था

पुलिसकी छानबीन में पता चला कि चेलावास के निकट बेरा हेमा अरट निवासी जीवाराम सीरवी अक्सर बाहर ही घूमता-फिरता था। उसने बाइक पर ले रखी थी। मृतक की जेब में 29 नवंबर को ऊंझा से मारवाड़ जंक्शन तक का टिकट मिला है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि मृतक ऊंझा में एक धामिक स्थल पर फेरी लगाने के लिए गया था, जो 29 नवंबर को सुबह 10.51 बजे मारवाड़ जंक्शन उतरा था।

प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करने का अंदेशा

हालांकिसाफ तौर पर तो हत्या की वजह का खुलासा हत्या करने वाले आरोपियों के पकड़ में आने के बाद ही होगा। मगर घटनास्थल शव की स्थिति से माना जा रहा हैं कि किसी ने रंजिश के चलते युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या की। युवक का किसी महिला से प्रसंग की चर्चाएं इलाके के लोग कर रहे हैं। इसलिए पुलिस हत्या की वजह प्रेम प्रसंग भी मान रही हैं। इस पहलू से भी पुलिस छानबीन कर रही है।

सोजत के बालाजी मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, 111 किलो लड्‌डुओं का भोग लगाया

शहरके बस स्टैंड पर स्थित वीर हनुमान मंदिर पर गुरुवार को श्रद्घालुआें द्वारा बालाजी महाराज को 111 किलो के लड्डुओं का भोग लगाया गया। पुजारी हरिकिशन शर्मा वरूण शर्मा ने बताया कि नागरिकों ने बजरंग बली को महाभोग के रूप में गुरुवार को 111 किलो लड्डू तैयार कर उन्हें अर्पण किए गए। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

मंदिर में बंदरों ने चखा प्रसाद

सोजत.बसस्टैंड बालाजी मंदिर पर गुरुवार दोपहर को अचानक बंदरों की टोली बालाजी की प्रतिमा के पास पहुंच गई और उन्होंने बालाजी के मुंह में रखे पेड़े के प्रसाद को खाना शुरू कर दिया। पुजारी हरिकिशन शर्मा ने बताया कि दोपहर को तीन बंदरों की टोली अचानक मंदिर में गई और छलांग लगाते हुए मंदिर में प्रवेश कर दिया। इस दौरान वानरों ने पहले तो निकट के प्रसाद को खाना शुरू किया। इसके थोड़ी देर बाद चले गए।

सोजत | ट्रेनमें यात्रा के दौरान खानपान सामग्री का स्वाइप मशीन से भुगतान करने पर मिलेगी 5% छूट

 

सोजत | ट्रेनमें यात्रा के दौरान खानपान सामग्री का स्वाइप मशीन पर कार्ड से भुगतान करने वाले यात्रियों को रेलवे पांच प्रतिशत की छूट देगा। इस योजना के लिए रेलवे ने वाणिज्य विभाग को आदेश जारी कर योजना पर अमल करने के निर्देश दिए हैं। मेल, एक्सप्रेस ट्रेन में क्रेडिट डेबिट कार्ड से यात्री को भुगतान करने पर बिल की राशि पर पांच प्रतिशत छूट दी जाएगी।

रेलवे बोर्ड के आदेश में डिजिटल एंड कैश लेस ट्रांजेक्शन करने पर कैटरिंग सर्विस मुहैया कराने वालों को बिल की कॉपी भी देनी होगी।

ट्रेन में स्वाइप मशीन से भुगतान करने पर मिलेगी 5% छूट

पाली| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन तथा बहनोई हंसमुखलाल

पाली| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन तथा बहनोई हंसमुखलाल मोदी दो दिवसीय पाली दौरे पर रहे। लाखोटिया महादेव मेला समिति के संस्थापक अध्यक्ष नेमीचंद देवड़ा ने बताया कि वे यहां पर शादी समारोह सहित अन्य सामाजिक कार्यों में सम्मिलित हुए। इसके साथ उन्होंने सोनाणा खेतलाजी, आशापुरा माताजी नाडोल, सोजत पुरणेश्वर धाम पर दर्शन किए। सोजत, सोनाणा खेतलाजी तथा सेवाड़ी खेतलाजी में उनका स्वागत किया गया।