News

‘ओखी’: तूफान से थमा गुजरात में घमासान, राहुल की 3 रैलियां रद्द , सोजत पाली में भी हल्की बारिश

गुजरात और महाराष्ट्र भीषण चक्रवाती तूफान ओखी की चपेट में हैं. जहां एक ओर चक्रवात ओखी तेजी से गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटीय कोंकण के अधिकांश इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश हुई.

इसके चलते गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार पर भी असर पड़ रहा है. कांग्रेस और बीजेपी अपनी राजनीतिक रैलियां रद्द कर रहे हैं. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी अपनी कई रैलियों को रद्द कर दिया है. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख बेहद नजदीक आ गई है, लेकिन उससे पहले ओखी के चलते चुनावी घमासान थम सा गया है.

वहीं, साइक्लोन ओखी के चलते उत्तर भारत में भी मौसम बदल चुका है. गुजरात से आए बादलों ने राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर में मौसम बदल दिया है. हरियाणा और उत्तराखंड में कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है.

मौसम विभाग के डायरेक्टर कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अगले 24 घंटों के अंदर हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है. इससे ठंड और बढ़ेगी. इस हल्की बारिश से दिल्ली एनसीआर के तमाम इलाकों को वायु प्रदूषण से निजात मिलने की संभावना भी जताई जा रही है.

LIVE UPDATE

– साइक्लोन सेंटर ने उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटीय इलाकों में समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठने की आशंका जाहिर की है. ये स्थिति 6 दिसंबर तारीख तक बनी रहेगी. साइक्लोन ओखी के चलते खराब मौसम की वजह से दक्षिण गुजरात में वलसाड़, सूरत, नवसारी, भरुच, डांग, तापी, अमरेली, गीर, भावनगर जिलों में पेड़ों और कच्चे मकानों को नुकसान पहुचने की आशंका है. दमन, दादर नगर हवेली और उत्तरी महाराष्ट्र में पालघर, थाणे, रायगढ़ और ग्रेटर मुंबई में भी तेज हवाओं और बारिश के चलते पेड़ों और कच्चे घरों को नुकसान पहुचने की आशंका है.

– साइक्लोन सेंटर ने गुजरात के तमाम इलाकों में 6 दिसंबर की सुबह तक हल्की से मध्यम दर्जे की बीरिश होने की संभावना जाहिर की है.सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में एक दो जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना भी जाहिर की गई है. उधर, महाराष्ट्र में उत्तरी कोंकण में ज्यादातर जगहों पर 6 दिसंबर की सुबह तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होते रहने की बात कही जा रही है.

– मौसम विभाग का कहना है कि इस डीप डिप्रेशन की वजह से सूरत और आस-पास के इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. सूरत पहुंचने के बाद डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगेगा और छह दिसंबर की शाम तक ये महज डिप्रेशन रह जाएगा.

– मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक चक्रवात ओखी की सूरत से दूरी महज 290 किलोमीटर रह गई है. अगले कुछ घंटों के भीतर ये तूफान और कमजोर होकर डिप्रेशन रह जाएगा. मौसम विभाग के एडीजी डॉ एम महापात्रा के मुताबिक दक्षिण गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तमाम इलाकों को सतर्क कर दिया गया है. जब ये वेदर सिस्टम सूरत के पास समंदर तट को पार करेगा, तो उस समय आधी रात का वक्त होगा.

– मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात ओखी तेजी से गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है. इसके साथ ही यह कमजोर होने लगा है. अब ये तूफान भीषण चक्रवाती तूफान की कैटेगरी से निकलकर महज चक्रवाती तूफान रह गया है. इस समय इसके अंदर 65 से लेकर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं उमड़-घुमड़ रही हैं.

GoogleForIndia: स्लो इंटरनेट स्पीड और एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स के लिए खास Google Go ऐप लॉन्च

गूगल ने भारत में GoogleForEvent के दौरान Google Go का ऐलान कर दिया है. Google Go एक नया ऐप है जिसे खास तौर पर भारत और इंडोनेशिया के यूजर्स के लिए बनाया गया है. यह इस्तेमाल करने में आसान है और खास बात ये है कि यह एंट्री लेवल या सस्ते स्मार्टफोन्स पर तेजी से काम करता है. इंटरनेट कनेक्शन स्लो है फिर भी इससे आप आसानी से सर्च कर सकते हैं.

गूगल गो ऐप प्ले स्टोर पर 5 दिसंबर से उपलब्ध होगा यानी आज से ही इसे आप यूज कर पाएंगे. फिलहाल कंपनी ने भारत और इंडोनेशिया के यूजर्स के लिए इस ऐप का प्रीव्यू वर्जन ही जारी किया है. कंपनी के मुताबिक अगले साल यह Android Go एडिशन वाले स्मार्टफोन में दिया जाएगा.

सर्च करना होगा इससे और भी आसान

कंपनी का कहना है कि जो कस्टमर इंटरनेट पर नए हैं उन्हें ये नहीं पता होता है कि वो क्या सर्च करें और छोटे स्मार्टफोन में टाइप करना भी थोड़ा मुश्किल होता है. इसलिए कंपनी ने इस ऐप में टैप फर्स्ट यूजर इंटरफेस दिया है जिसके जरिए इस ऐप पर क्लिक करते ही आपको ये पता चलेगा कि आप क्या सर्च कर सकते हैं. इसमें ताजा खबरों से लेकर कई तरह की जानकारियां शामिल हैं.

कम रैम वाले स्मार्टफोन्स के लिए खास तौर पर बनया गया है

Google Go को कंपनी ने एंट्री लेवल या सस्ते स्मार्टफोन्स के लिए डिजाइन किया है. इस ऐप का साइज सिर्फ 5MB है और यह सर्च करने पर 40 फीसदी कम डेटा की खपत करता है. इसके लिए इसमें कंपनी ने एडवांस्ड कंप्रेशन टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल किया है . अगर आप 2G इंटरनेट यूज कर रहे हैं फिर भी यह ऐप आपके लिए बेहतरीन काम करेगा. इंटरनेट न होने की स्थिति में आप सर्च कर सकते हैं और जैसे ही कनेक्टिविटी मिलेगी वैसे ही आपको उसका रिजल्ट मिलेगा.

Google Go में कई भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है

Google Go  इंग्लिश के सात 10 भारतीय भाषाओं में काम करता है जिनमें हिंदी, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं. अगर आप दो भाषा- इंग्लिश और हिंदी में सर्च करते हैं तो दोनों को सेट कर सकते हैं ताकि स्विच करने में आसानी होगी.

आपको बता दें कि गूगल एक तरह से लाइट वर्जन ऐप का इकोसिस्टम तैयार कर रहा है जिसे खास तौर पर उन देशों में पेश किया जा रहा है जहां इंटरनेट स्लो है.

चलती बस में रिटायर्ड एएसआई की पत्नी की अटैची से जेवरात ले गए चोर

सोजत | बिलाड़ासे सोजत के बीच बस में सवार महिला यात्री की अटैची खोल चोर करीब 12 तौला सोना के जेवरात 2 हजार रुपए चोरी कर ले गए। महिला रिटायर्ड एएसआई झानाराम गर्ग की प|ी है, जो शनिवार को बिलाड़ा अपने गांव से अकेली ही पाली में अपने घर रही थी। घर आने पर उसे पता चला कि अटैची का लॉक खुला है तथा उसमें रखे जेवरात नकदी गायब है। इसके बाद सोजत थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस अब रोडवेज बस के कंडक्टर चालक से बस में सवार संदिग्ध यात्रियों के बारे में जानकारी जुटाएगी। पाली में बापू नगर निवासी रिटायर्ड एएसआई झानाराम गर्ग की रिपोर्ट पर सोजत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला का कहना है कि बिलाड़ा से दो संदिग्ध युवक रोडवेज की बस में चढ़े थे, जो उसकी अटैची के पास खड़े थे। मगर महिला ने उस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। दोनों संदिग्ध युवक सोजत में उतर गए, जिससे माना जा रहा है कि उन्होंने बिलाड़ा से सोजत के बीच अटैची से जेवरात चुराए।

चक्रवाती तूफान ओखी का असर सोजत पाली पर भी पड़ेगा, तेज हवाएं चलेंगी, बारिश की संभावना

{गोडवाड़ के कुछ क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

{पाली शहर में इसका असर थोड़ा कम रहेगा

अगले दो-तीन दिन में पड़ेगा असर

मौसमविभाग के अनुसार यह साइक्लोन केरल, मुंबई गुजरात से होते हुए राजस्थान की तरफ बढ़ेगा। इसकी वजह से केरल, मुंबई के अलावा दक्षिणी गुजरात, यानी सूरत, वड़ोदरा, खंभात की खाड़ी क्षेत्र में नुकसान की आशंका है। वहीं राजस्थान के बांसवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर,पाली सिरोही में इसका असर दिखाई देगा। शेष राजस्थान में तेज हवाएं चलेंगी बादल छाएंगे, जिससे केवल तापमान में बदलाव दिखाई देगा।

गुजरात के बाद गति कम हो जाएगी

मौसमविशेषज्ञों के अनुसार साइक्लोन लक्षद्वीप से चलते हुए केरल, मुंबई, सूरत, वड़ोदरा, खंभात की खाड़ी होते हुए राजस्थान के बॉर्डर एरिया को छुएगा। विभाग की ओर से इस साइक्लोन के लिए गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, दमन-दीव, पुद्दुचेरी, केरल लक्षद्वीप के लिए चेतावनी जारी की गई है। गुजरात के बाद इसकी गति कम हो जाएगी, राजस्थान में थोड़ा बहुत असर दिखाएगा।

मौसम विभाग ने ओखी साइक्लोन की अगले तीन दिन तक की पोजिशन बताते हुए विभिन्न राज्य सरकारों को दी चेतावनी

यूपी को भगवा राज पसंद है, पहले इम्तिहान में योगी टॉपर !

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पहली चुनावी परीक्षा में टॉपर बनकर उभरे हैं. सूबे के स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली है. 16 में 14 नगर निगमों की मेयर की कुर्सी बीजेपी के खाते में गई है. सबसे बुरा हाल एक साथ विधानसभा चुनाव लड़ने वाली राहुल गांधी और अखिलेश यादव की पार्टी का हुआ है. पहले लोकसभा, फिर विधानसभा और अब निकाय चुनाव में सपा और कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है.

वहीं, उत्तर प्रदेश के सियासी मैदान में बीजेपी की फिर से बल्ले-बल्ले हो गई है. मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले चुनावी इम्तिहान में योगी आदित्यनाथ अपने तमाम विरोधियों को करारी शिकस्त देते हुए बड़े अंतर से पास करने में कामयाब रहे. उत्तर प्रदेश के 16 में से 14 नगर निगमों के मेयर पद पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है. बीएसपी के खाते में दो सीट आई हैं, जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाईं.

उत्तर प्रदेश में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में तीन चरणों में हुए चुनावों के नतीजों और रुझानों से साफ है कि बीजेपी का जादू बरकरार है. चुनाव में सबसे बड़ा झटका समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को लगा है.

यूपी निकाय चुनाव में मिली प्रचंड जीत यकीनन बीजेपी में योगी के कद को और ऊंचा करेगी, लेकिन इस जीत की घड़ी में उन्हें अपने ही घर में झटका भी लगा है. पुराना गोरखपुर में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है. वहां से निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद शमीम ने जीत हासिल की. आदित्यनाथ ने इसी वार्ड में अपना वोट डाला था. खास बात ये है कि गोरखनाथ मंदिर के आसपास के चार वार्ड का चुनाव भी बीजेपी हार गई, लेकिन ये हार जीत के जश्न के आगे दब गई है.

इन नगर निगमों में बीजेपी ने हासिल की जीत

– बीजेपी की संयुक्ता भाटिया लखनऊ की पहली महिला मेयर बनीं.

– इलाहाबाद से अभिलाषा गुप्ता नंदी और वाराणसी से मृदुला जायसवाल ने मेयर चुनाव में बीजेपी का परचम लहराया.

– मुरादाबाद से बीजेपी के विनोद अग्रवाल जीते.

– आगरा से नवीन जैन, झांसी से रामतीर्थ सिंघल और योगी के गृह क्षेत्र गोरखपुर से सीताराम जायसवाल ने जीत दर्ज की.

– अयोध्या, मथुरा और फिरोजाबाद में पहली बार नगर निगम चुनाव हुए. इन जगहों पर भी बीजेपी को जीत मिली.

– ऋषिकेश उपाध्याय अयोध्या के मेयर चुने गए.

– मथुरा से मुकेश आर्य जीते और फिरोजाबाद से नूतन राठौर जीतीं.

– सहारनपुर से संजीव वालिया, कानपुर से प्रमिला पांडेय, गाजियाबाद से आशा शर्मा और बरेली से उमेश गौतम ने जीत दर्ज की

बीएसपी ने दो सीटों पर किया कब्जा

यूपी नगर निकाय चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी ने जिन दो शहरों में मेयर पद पर जीत दर्ज की उसमें अलीगढ़ और मेरठ हैं. अलीगढ़ से बीएसपी के प्रत्याशी मोहम्मद फुरकान और मेरठ से सुनीता वर्मा ने जीत हासिल की.