आम सुचना : सर्वसाधारण को सूचित किया जाता हैं की सरदारपुरा के वर्तमान खसरा न. 211 रबका 2.4160 हेक्टेयर कृषि भूमि के सम्बन्ध में सिलिंग प्रकरण संख्या 5310/2010 बअनवान लेखसिंह बनाम राजस्थान सरकार विचाराधीन हैं , जिससे उक्त कृषि भूमि की रेकर्ड एवं मोके की यथास्थिति बनाये रखने के आदेश हो रखा हैं तथा सहायक कलेक्टर महोदय सोजत में विचाराधीन प्रकरण संख्या 1218/2017 बअनवान अक्षरा बनाम ओमप्रकाश में भी उक्त कृषि भूमि के बेचान हस्तांतरण पर अंतरिम स्थगन आदेश पारित किया गया हैं | इसलिए हर आम खास को सूचित किया जाता हैं की उक्त कृषि भूमि को खरीद फरोक्त नही करे . इसके बावजूद भी कोई सख्स खरीद करेगा तो उसकी जिम्मेवारी उनकी स्वयं की होगी | जिसमे मै कतई उतरदायी नही रहूंगी |
केंद्रीयविधि राज्यमंत्री पीपी चौधरी की अनुशंषा पर क्षेत्र में सांसद स्थानीय कोष से सोजत विधानसभा में कुल 46 विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 2 लाख रुपये की स्वीकृतियां जारी की गई। ब्लॉक के 13 स्कूलों पोटलिया, गागुड़ा, मंडला, मेव, बासना, खोड़िया, झूपेलाव, बोयल, शिवपुरा, रेंदडी, सुरायता, चंडावल, मुरडावा, गुडा रामसिंह में आईसीटी कंप्यूटर लैब, अटबडा, मेव, गांगुडा, रूपावास में कक्षा कक्ष के लिए 6 लाख, बासना, दोरनडी, रायपुर पोटलिया, धुरासनी स्कूल में 5 लाख, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य खोखरा 7 लाख, सांडिया 5 लाख 6 लाख के पांच सार्वजनिक वाचनालय क्रमशः ग्राम पंचायत कुशालपुरा, देवली कलां, निंबेडा कलां बिलावास, चंडावल नगर, सोजत में सरगरा समाज के सभा भवन के लिए 10 लाख 1 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से 675 सोलर लाइटें भी लगाई जा रही हैं। साथ ही एक दर्जन से अधिक गांवों में सीसी सड़क के लिए भी स्वीकृति जारी की गई है। सोजत विधानसभा की ग्राम पंचायतों में 675 सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं। 1 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से ये सोलर लाइटें सांसद पीपी चौधरी के प्रयासों से विभिन्न कंपनियों के द्वारा सीएसआर के माध्यम से लगाई जा रही है।
सोजतनिवासी कस्टम इंस्पेक्टर परमानंद सिंघाड़िया की नौकरी लगे हुए चार साल ही हुए, मुंबई में पोस्टिंग मिलते ही काली कमाई का धंधा शुरू कर दिया। सीबीआई ने शुक्रवार को उसके मुंबई सोजत सिटी के घर पर एक साथ छापा मारा तो उसके यहां से 17 लाख रुपए कैश, 1 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा, 9 लाख रुपए के सोने के बिस्किट और आधा किलो सोने पांच किलो चांदी के आभूषणों सहित लाखों रुपए की प्रॉपर्टी मिली है। कस्टम इंस्पेक्टर यह पैसा सोजत ट्रांसफर कर रहा था जिसकी इंटेलीजेंस इन्फाॅर्मेशन मिली थी। सीबीआई की जोधपुर ब्रांच ने सोजत के एक बैंक खाते में हो रहे ट्रांजेक्शन की छानबीन की और मुंबई तक पहुंच गई। दोनों जगह तलाशी अभियान चल रहा है, शुक्रवार रात तक की छानबीन में लगभग 80 लाख रुपए का हिसाब-किताब और काफी जेवरात मिले हैं, जिनका आकलन किया जा रहा है।
बहन के खाते में पैसा भेजा, परिजनों के खाते भी चैक होंगे : कस्टम इंस्पेक्टर सिंघारिया ने यह पैसा सोजत में अपनी बहन के खाते में ट्रांसफर किया था। सीबीआई अब परिवार के सभी सदस्यों के बैंक खातों की जांच कर रही है। कुछ पैसा उसने मध्य प्रदेश भी भेजा था, उसका भी पता लगाया जा रहा है।
सीबीआई को सूचना मिली थी कि सोजत की स्टेट बैंक की शाखा के एक बैंक खाते में पिछले दो साल से काफी पैसा जमा हो रहा है। ब्यूरो टीम ने पता लगाया तो पता चला, कि यह पैसा कोलकाता स्टेट विक्ट्री को-ऑपरेटिव बैंक से ट्रांसफर हो रहा है। कोलकाता जाने पर टीम को कस्टम इंस्पेक्टर सिंघारिया की जानकारी हुई, क्योंकि वहां पैसा मुंबई में सिंघारिया के बैंक खाते से ट्रांसफर हो रहा था। काली कमाई को छुपाने के लिए उसने कोलकाता के रास्ते लाखों रुपया सोजत भेजा था।
प्रिंवेटिव ऑफिसर के रूप में पोस्टिंग के दौरान ज्यादा हो सकती है काली कमाई
जानकारोंकी मानें तो कस्टम इंस्पेक्टर को अगर प्रिंवेंटिव ऑफिसर के रूप में जिम्मेदारी मिलती है तो उसकी काली कमाई की संभावनाएं ज्यादा बढ़ जाती हैं। एयरपोर्ट पर इनकी बाहर से आने वाले यात्रियों के सामान चैक करने कस्टम क्लीयरेंस की जिम्मेदारी होती है। इसमें भ्रष्ट अधिकारियों के लिए काली कमाई की संभावनाएं ज्यादा होती हैं।
छह माह में 23 लाख रुपए भेजे
दोनोंघरों की तलाशी में सीबीआई को 17 लाख रुपए कैश, 9 लाख के गोल्ड बिस्किट, आधा किलो सोने 5 किलो चांदी के आभूषण, 1 लाख रुपए के बराबर डॉलर, 15 लाख का बैंक बैलेंस और 16 लाख रुपए की एफडीआर मिली है। उसने अक्टूबर 2015 से अप्रैल 2016 के बीच छह माह में 23 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे।
सोजत स्थित कस्टम इंस्पैक्टर का पैतृ़क मकान, जहां सीबीआई ने छापा मारा।
{ 6 माह के दौरान ही एक बहन के खाते में 23 लाख रुपए जमा करवाए। सीबीआई ने एक साथ मुंबई स्थित सिंघाड़िया के निवास सोजत स्थित पैतृक निवास पर छापा मारा। अन्य बहनों परिजनों के खाते भी खंगालेगी सीबीआई। अधिकारियों के अनुसार और भी चल-अचल संपत्ति का खुलासा हो सकता है।
{ कोलकाता में किसी अन्य के खाते से बहन के खाते में कैश ट्रांसफर करवाता फिर भी पकड़ा गया, क्योंकि- सीबीआई को सूचना मिली थी कि सोजत के स्टेट बैंक स्थित एक खाते में लगातार बड़ी नकदी जमा हो रही है। विजिलेंस टीम ने निगरानी बढ़ाई तो कस्टम अधिकारी सिंघाड़िया का कनेक्शन सामने आया।
{कस्टम इंस्पेक्टर परमानंद सिंघाड़िया के मुंबई सोजत स्थित घर की तलाशी में मिले 17 लाख रुपए नकद, 1 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा, 9 लाख रुपए के साेने के बिस्किट, आधा किलो सोना पांच किलो चांदी के आभूषण, 15 लाख का बैंक बैलेंस 16 लाख रुपए की एफडी
बजरीके खनन पर हाईकोर्ट की रोक के बाद भी क्षेत्र में चोरी छिपे बजरी का अवैध खनन जारी है। समीप के सवराड़, दादिया सहित सुकड़ी नदी से बजरी का खनन किया जा रहा है। बुधवार रात्रि पुलिस ने सवराड़़ नदी से ट्रैक्टर में बजरी भर कर धूंधला कच्चे मार्ग से गुजरते एक ट्रैक्टर को जब्त किया। पुलिस ने बताया कि सवराड़ निवासी दिनेश पुत्र मोहनलाल नायक सवराड नदी से बजरी भरकर धुंधला की तरफ कच्चे मार्ग से जा रहा था। जिसे जब्त कर खनिज विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर खनिज विभाग सोजत के सहायक अभियंता सोजत रोड पुलिस थाना पहुंचे 26 हजार 400 रुपए की पेनल्टी बनाई।
सोजत-जैतारण | अखिलराजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ से जुड़े चिकित्सक शुक्रवार को एक बार फिर से अपनी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। इसके तहत जिले के सेवारत संघ से जुड़े करीब 242 से अधिक डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध जताएंगे। जिला अध्यक्ष डॉ. एसएन स्वर्णकार ने बताया कि सेवारत संघ और राज्य सरकार के बीच 12 नवंबर को हुए समझौते को लागू नहीं करने, पदाधिकारियों का स्थानांतरण, सरकार की वादाखिलाफी एवं दमनकारी नीतियों के खिलाफ जिले के समस्त सेवारत चिकित्सक विरोध करेंगे। इधर, अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को कोई परेशानी हो इसके लिए मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी को ओपीडी में नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को व्यवस्था संभालने के लिए कॉलेज के विशेषज्ञ मरीजों को देखेंगे। गौरतलब है कि इसको लेकर पिछले कई दिनों से डॉक्टर अपने चैंबर के बाहर मरीजों को देख इसका विरोध भी कर रहे थे।
उपजिला अस्पताल सोजत और सीएचसी पीएचसी पर संविदा कर्मी लगाए
चिकित्सकोंके एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाने से सोजत उपजिला अस्पताल समेत सीएचसी पीएचसी पर एक बार के लिए व्यवस्था बिगड़ सकती है। हालांकि चिकित्सा विभाग की ओर से यह दावा किया जा रहा है की यहां पर संविदा पर लगे आयुष चिकित्सकों को नियुक्त किया जाएगा। वहीं जहां डॉक्टर नहीं है उस चिकित्सा संस्थान में नर्सिंगकर्मियों के भरोसे व्यवस्था रहेगी।