महिला की अश्लील क्लिप बना 6 साल से कर रहा था ब्लैकमेल, मामला दर्ज

महिला की अश्लील क्लिप बना 6 साल से कर रहा था ब्लैकमेल, मामला दर्ज

सोजत रोड | सोजतरोड थाना क्षेत्र में महिला की अश्लील क्लिप बना 6 साल से ब्लैकमेल कर रहे आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार महिला ने पीपाड़ निवासी ओमप्रकाश सोनी पुत्र भानजी सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर बताया कि आरोपी आेमप्रकाश 6 साल पहले उसके मकान में रहता था। इस दौरान उसने डरा धमका अश्लील क्लिप बना दुराचार किया और ब्लैकमेल करने लगा। 6 सालों से आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था और कुछ दिनों पूर्व वह रुपए और जेवरात की मांग करने लगा। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी उसे अब तक 3 से 4 लाख रुपए और जेवरात ले चुका है।

post a comment