चाकुओं से गोद कर महिला की हत्या

चाकुओं से गोद कर महिला की हत्या

 

 सोजत – नगर के नरसिंहपुरा साहेब की कुटिया के निकट एक मकान में सोमवार देर रात को चाकुओं से गोद एक महिला की हत्या कर दी गई। छत पर महिला के पास सो रहे उसके 8 साल के बेटे विशाल को भी चोट आई। पुलिस मौके पर। जानकारी के अनुसार घर की छत पर अपने बेटे विशाल के साथ सो रही सीमा पत्नी (35)शिवलाल माली की सोमवार रात 1-2 बजे के बीच किसी ने चाकुओं से 8-10 वार कर निर्मम हत्या कर दी। इस बीच विशाल जग गया आरोपी ने उसके चेहरे पर भी चाकू से वार किया और फरार हो गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुची। जहा खून से लथपथ महिला का अर्धनग्न शव मिला। जानकारी के अनुसार महिला मजदूरी का काम करती थी और पिछले कई सालों से पति अलग रह रही थी।  मृतका का पति भी इसी मोहल्ले में रहता है।

post a comment