सोजत शहर के लिए 1 करोड़ रुपए की पेयजल योजना स्वीकृत
सोजत| सोजतशहर में जल वितरण पाइप लाइनों के दुरस्तीकरण के लिए राज्य सरकार ने एक करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। इससे समूचे शहर के जल वितरण व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जाएगा। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्यामलाल गहलोत ने बताया कि विधायक संजना आगरी ने बिराठिया खुर्द गांव में आयोजित समारोह के दौरान शहर के जल वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल से चर्चा की थी। इसमें आपसी विचार-विमर्श के बाद गोयल ने सोजत के लिए एक करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।