पाली में 195 करोड़ की लागत से बनेंगे 5 अारओबी और 51 आरयूबी

पाली में 195 करोड़ की लागत से बनेंगे 5 अारओबी और 51 आरयूबी

केंद्रीय विधि राज्य मंत्री स्थानीय विधायक करेंगे शिलान्यास

जिलेमें करीब 195 करोड़ की लागत से 5 आरओबी और 51 आरयूबी का निर्माण करवाया जाएगा। इन सभी के वर्क आर्डर भी जारी कर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं दो दिनों में सभी का शिलान्यास कर कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। जिनका उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री पीपी चाैधरी आैर स्थानीय विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की ओर से किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि राकेश भाटी ने बताया कि जिले के सोजत रोड, जवाली, रानी में दो ओर फालना में एक-एक आरओबी का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें सोजत रोड में 25 करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आरओबी का शिलान्यास शनिवार दोपहर 2 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी और स्थानीय विधायक शेष|पेज15

जनप्रतिनिधियोंद्वारा किया जाएगा। वहीं जवाली और रानी के दो आरओबी का शिलान्यास सुबह 9 बजे फालना आरओबी का शिलान्यास दोपहर 12 बजे तक होगा। जिसमें सभी विधायक जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

जिले में 68.5 करोड़ की लागत से बनेंगे 51 आरयूबी

इसके साथ ही जिले में 68.5 करोड़ की लागत से 51 रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा। भाटी ने बताया कि इनके भी वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए है और शिलान्यास भी दो दिनों में कर दिए जाएंगे। शिलान्यास के बाद इनका भी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसमें भी सभी विधायक जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ, जाम से मिलेगी मुक्ति

जिले में 51 आरयूबी और 5 आरओबी बनने से स्थानीय लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इसके साथ ही जाम से मुक्ति मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू करवा काम पूरा कर दिया जाएगा। ताकि आमजन को इसका जल्द ही फायदा मिल सके। गौरतलब है कि इन क्षेत्रों में अकसर जाम की नौबत जाती है। जिसके बाद अब स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

यह 126 करोड़ की लागत से बनेंगे रेलवे ओवर ब्रिज

सोजतरोड़ लागत: 25.04करोड़

जवाली लागत: 25.04करोड़

रानी लागत: 25.85करोड़

51आरयूबी, 68.5 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

जैतारण06आरयूबी

सोजत 12आरयूबी

मारवाड़ जंक्शन 16आरयूबी

बाली 14आरयूबी

सुमेरपुर 03आरयूबी

post a comment