सोजत | बिलाड़ा जाने वाली रोडवेज सेवा वापस शुरू करने की मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
बिलाड़ा जाने वाली रोडवेज सेवा वापस शुरू करने की मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
सोजत | सोजत सिटी से प्रतिदिन शाम सवा 6 बजे बिलाड़ा जाने वाली रोडवेज बस सेवा बंद कर देने से ग्रामीणों व सरकारी कर्मचारियों में रोष है। बिलाड़ा, अटपड़ा, रूंदिया, बरना, सरदारपुरा, मंडला, बोयल रूट के गांवों के अपडाउन करने वाले सरकारी कर्मचारियों तथा मजदूरों को परेशानी हो रही है। रोडवेज बस से मासिक अपडाउन करने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री वसुंधराराजे काे पत्र प्रेषित कर बताया कि गत कई दिनों से पाली डिपो प्रबंधक की मनमानी के चलते निजी बस संचालक को फायदा पहुंचाने के लिए ये बस सेवा बंद की गई है। ये बस शाम 7 बजे निकलती है जिसके लिए ग्रामीणों को एक घंटे इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने बस सेवा वापव शुरू करने की मांग की है।