फोरलेन पर बाइक स्लिप होने से पिता-पुत्री घायल

फोरलेन पर बाइक स्लिप होने से पिता-पुत्री घायल

फोरलेन पर बाइक स्लिप होने से पिता-पुत्री घायल




पाली | सोजत के फोरलेन हाईवे पर बुधवार दोपहर नागाबेरी के पास पाली से ब्यावर की आेर जा रहे बाइक सवार बाप-बेटी का अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वे नीचे गिरकर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से पिता की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर पर रेफर किया गया। वहीं बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सवराड़ निवासी छोगाराम 49 व उनकी बेटी किरण दोनों पाली से सवराड़ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान नागाबेरी के पास बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे गिर गए।

post a comment