सोजत | पुलिस ने समझाइश के बाद नदी से हटाए घुमंतु लोगों के ठिकाने

सोजत | पुलिस ने समझाइश के बाद नदी से हटाए घुमंतु लोगों के ठिकाने

sojat

सोजत | पुलिस ने समझाइश के बाद नदी से हटाए घुमंतु लोगों के ठिकाने.

शहर में पिछले कई महिनों से नदी के बीच बैठे घुमंतु लोगों के कच्चे घरों को पुलिस ने समझाइश के बाद मंगलवार को हटवा दिए। यह लोग नदी के बीचोंबीच अपना डेरा डाले हुए थे व इन दिनों बारिश के मौसम में कभी भी नदी में पानी की आवक बढ़ने से इनकी जान जोखिम में होने की संभावना के बाद पुलिस व प्रशासन दोनों ही चिंताग्रस्त थे। शहरवासियों ने बताया कि इन डेरों के पास रात्रि के समय लूटपाट की घटना होने लगी थी। इससे लोगों में कड़ा रोष व्याप्त था।
देरी से हो सकता था बड़ा विवाद : शहरवासियों ने बताया कि लूटपाट की घटनाओं की जानकारी

जनप्रतिनिधियों को देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को दर्जनों नागरिक लामबद्ध होकर इन डेरों को हटाने पहुंचे। इस दौरान सूचना मिलने पर एएसआई राजेंद्रसिंह मय जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे व लोगों से समझाइश की। इसके बाद पुलिस ने सभी डेरों को वहां से हटा लिया।
पुलिस ने हिदायत दी कि भविष्य में वे कभी भी नदी में अपना डेरा नहीं लगाएंगे।

post a comment