सोजत में बेटियों को बांटी स्कूटी

सोजत में छात्रों को बांटी स्कूटी
सोजत| राजकीयमहाविद्यालय सोजत में शनिवार को मेघावी छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत महाविद्यालय के 16 नियमित बेटियों को स्कूटी वितरित की। प्राचार्य डॉ. रतन शर्मा ने बताया कि जिले में सोजत महाविद्यालय को सर्वाधिक 16 स्कूटी मिली है। इस अवसर पर मेघावी छात्रा आयशा तरन्नुम, अभिलाषा कंवर, अंजू पटेल, चेतन कंवर, फरजाना बानू, गणेश कंवर, खुशबु कंवर, नीतू, आेम कंवर, पिंकी देवी, रेखा कुमावत, रितिका मालवीया, संगीता डांगी, संगीता, तारा पंवार, विजयाकंवर राठौड़ को स्कूटी भेंट की। इस मौके प्रभारी श्यामलाल तोसावड़ा, लक्ष्मण जोशी, सरदारसिंह, डॉ.सुभाषचंद्र नवल, डॉ.शेलेंद्र गहलोत, महेंद्रकुमार रांका आदि उपस्थित थे।
जैतारण| राजकीयमहाविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा मेघावी स्कूटी योजना के तहत प्राचार्य डॉ. जे.पी टेलर की मौजूदगी में 6 छात्राआें को स्कूटी प्रदान की गई।