सोजत में कलशयात्रा भागवत कथा आज

सोजत में कलशयात्रा भागवत कथा आज

सोजत | श्रीदांतिया बालाजी गो सेवा संस्थान के तत्वावधान में गो हितार्थ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शनिवार को बागेलाव स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले पार्क में शुरू होगा। महंत हरिआेमगिरी महाराज ने बताया कि कथा से पूर्व शनिवार को सुबह 8 बजे स्थानीय चारभुजा मंदिर से कलशयात्रा रवाना होगी। यह शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथास्थल पर पहुंचेगी। कथा का वाचन नागौर राजस्थान भागवत सेवा वाचिका बाल व्यास ममता देवी द्वारा किया जाएगा।

post a comment