सोजत में भागवत कथा नानी बाई राे मायरा 3 से
सोजत | श्रीदातिया बालाजी गौ सेवा संस्थान के तत्वावधान में स्थानीय धोलीवाडी, माली समाज बगेची, मैला चौक स्कूल के सामने 3 से 9 जून तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ नानी बाई रा मायरा का आयोजन किया जाएगा। महंत हरिआेमगिरी महाराज ने बताया कि आयोजन के तहत दिन में 12 से 4 बजे तक बाल व्यास ममता द्वारा श्रीमद् भागवत रात्रि 8 से 11 बजे तक बालसंत कृष्णा दादूपंथी पुष्कर द्वारा नानी बाई रा मायरा कथा का वाचन किया जाएगा।