सोजतरोड थाने में पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
सोजतरोड निवासी अर्चना लड्ढा ने अपनी पति अनिल लड्ढा के खिलाफ मारपीट का मामला सोजत रोड थाने में दर्ज कराया है। उसने बताया कि वह उसकी बेटी के साथ जा रही थी तो रास्ते में उसके पति ने तीन चार लोगों के साथ रोककर मारपीट की और मेरे बेटे द्वारा किए गए मुकदमे को विड्रो करने का दबाव बनाया।