बारिश के साथ गिरे ओले सादड़ी में आकाशीय बिजली गिरी

बारिश के साथ गिरे ओले सादड़ी में आकाशीय बिजली गिरी

पिछले चार दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से जिलेवासियों को बारिश ने दिलाई राहत

सोजतन्यूज | जैतारण/सादड़ी

जिलेभरमें शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया तेज हवा के साथ बारिश हुई ओले गिरे। वहीं सादड़ी के जाटों की डोरण में आकाशीय बिजली गिरने से लकड़ियां खाखला जल गया। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश की वजह से पारा 7 डिग्री गिर गया। जिले में दोपहर 3 बजे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, दो घंटे बाद यानि शाम 5 बजे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस हो गया। जिले में कई स्थानों पर दोपहर करीब दो बजे बूंदाबांदी से शुरू हुई बारिश ने हवा के साथ रफ्तार पकड़ी। कुछ ही देर में सड़कों पर पानी बहने लगा। वहीं मुंडारा सहित आसपास के क्षेत्रों में ओले भी गिरे। पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी तेज धूप से झुलस रहे जिलेवासियों को बारिश ने राहत दिलाई। वहीं रणकपुर, सादड़ी की अरावली पर्वतमालाओं में बादलों की तेज गर्जना के साथ बारिश हुई।

देसूरीमें तेज हवाओं के साथ हुई बरसात,गर्मी से मिली राहत : देसूरी/घाणेराव.मौसम में आए अचानक बदलाव के चलते शुक्रवार को शाम तेज हवाओं के साथ बरसात होने से गर्मी से ग्रामीणों को राहत मिली। शुक्रवार शाम को काले बादल छाने के साथ ही शाम चार बजे बादल गरजने शुरू हो गए 5 बजे तेज शेष|पेज18

हवाओंके साथ बरसात शुरू हो गई। यह करीब दस से पंद्रह मिनट तक जारी रही। वहीं घाणेराव, देसूरी, आना, नारलाई, नाडोल सहित आसपास के गांवों में भी बरसात हुई है।

सड़कोंपर बहा पानी, मौसम हुआ ठंडा : तेजधूप गर्मी से बेहाल ग्रामीणों के लिए बारिश सुकून बनकर बरसी। बूंदाबांदी से शुरू हुई बारिश ने हवा के साथ रफ्तार पकड़ी। सड़कों पर पानी बहने लगा। करीब आधे घंटे तक बारिश से फिजां में ठंडक घुल गई। बारिश के दो घंटे बाद ही तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट हुई। दिन और रात के पारे में गिरावट होने राहत मिली।

शादियोंमें पड़ा खलल, पांडाल में भरा पानी

सावासीजन के दौरान हुई बारिश की वजह से शादियों में खलल पड़ा। शादी-ब्याह वाले घरों और मैरिज गार्डन में पांडाल पानी से भर गए। तेज हवा की वजह से कई जगहों पर टैंट फट गए।

बारिशशुरू होते ही बिजली बंद

मुंडारा.जिले में बारिश शुरू होते ही बिजली बंद हो गई। मुंडारा में बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं बिजली भी बंद हो गई। इस कारण से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे बारिश की संभावना रहेगी। शनिवार को 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी आर्द्रता 15 प्रतिशत रहेगी।

जाटों की डोरण में आकाशीय बिजली गिरी

सादड़ी.कस्बे के निकट जाटों की डोरन खेरी वाला अरट बड़ीखेरी बेरा में आकाशीय बिजली गिरी। बेरा मालिक बाबूलाल लच्छाजी ने बताया कि उसके आवासीय मकान के पिछवाड़े पड़ी लकड़ियों में आकाशीय बिजली गिरी। इससे लकड़ियाें खाखले में अाग लग गई।

post a comment