PM मोदी की अमेरिकी CEOs के साथ हुई बैठक, GST को बताया गेमचेंजर

PM मोदी की अमेरिकी CEOs के साथ हुई बैठक, GST को बताया गेमचेंजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेशी दौरे के दूसरे पड़ाव पर रविवार को अमेरिका के वॉशिंगटन पहुंचे. पहले दिन पीएम मोदी ने वॉशिंगटन के होटल विलार्ड इंटरकंटीनेंटल में दिग्गज कंपनियों के मुख्यकार्यकारी अधिकारियों के साथ गोलमेज बैठक की.  यह बैठक सवा घंटे से ज्यादा समय तक चली. इस दौरान मोदी के मेक इन इंडिया और ट्रंप के फर्स्ट अमेरिका नीतियों के बीच तालमेल बैठाने को लेकर अमेरिकी कंपनियों के सीईओ से बातचीत हुई.

वैसे भी मोदी के इस दौरे में कारोबार और जीएसटी मुद्दे पर निवेशकों से बातचीत शीर्ष एजेंडे में हैं. मोदी के साथ बैठक में एडोब के प्रेसिडेंट और सीईओ, चेयरमैन शांतनु नारायण, अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, अमेरिकन टावर कॉरपोरेशन के सीईओ जेम्स टेकलेट, एप्पल के सीईओ टीम कुक, कैटरपिलर के सीईओ जिम यूम्पलेबाई, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, मरियोट्ट इंटरनेशनल के प्रमुख अर्ने सोरेनसन, जोन्सन एंड जोन्सन के एलेक्स गोर्स्की, मास्टरकार्ड के अजय बग्गा, वारबर्ग पिंचुस के चार्ल्स काये और कार्लिले ग्रुप के डेविड रुबेनस्टेन समेत 21 कंपनियों के सीईओ मौजूद रहे.

मोदी-ट्रंप वार्ता में ये बड़े मुद्दे हो सकते हैं शामिल

इससे पहले अमेरिका की दिग्गज कंपनियों के मुख्यकार्यकारी अधिकारी पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर बेहद उत्साहित दिखे. इस बैठक का मक्सद भारत में निवेश को प्रोत्साहित था. दरअसल, जीएसटी को लेकर विदेशी निवेशकों में तमाम आशंकाएं थी. ऐसे में यह बैठक यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. इससे निवेशकों को जीएसटी को समझने में भी मदद मिली.

post a comment