पाली मारवाड़ जंक्शन का हुआ भाजपा बूथ सम्मेलन
बूथ कार्यकर्ताओं को दी जानकारी
सोजत | पाली
पालीएवं मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के विस्तारकों का सोमवार सोजत रोड पर स्थित रूप रजत विहार में सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में कार्यक्रम में केंद्रीय विधि राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने केन्द्र सरकार की जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी दी एवं अब तक किए गए कार्यों की चर्चा की। बूथ सम्मेलन में मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी ने बूथ विस्तारकों को बूथ प्रबंधन चुनाव के रणनीति के तहत किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। सम्मेलन विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। बूथ कार्यकर्ताओं से पार्टी की पहचान होती है। उन्होंने बूथ विस्तारकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की बात कही।कार्यक्रम में चेयरमैन महेंद्र बोहर भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक का इतिहास के बारे में बताया। पूर्व सांसद पुष्प जैन ने एक दिन पूर्व केरल में गौहत्या के विरुद्ध में कांग्रेस एवं कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हिंसक कार्य की निंदा प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। अंत में यूआईटी अध्यक्ष संजय ओझा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन शिवाजी मंडल के अध्यक्ष रामकिशोर साबू ने किया।