मानसून केरल में, तपते राजस्थान में 1 जुलाई तक पहुंचने की आस

मानसून केरल में, तपते राजस्थान में 1 जुलाई तक पहुंचने की आस

केरल के पांच जिलों में तेज बारिश की चेतावनी एजेंसी

अाखिर एक सप्ताह की देरी से ही सही दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच गया। लेकिन इसे राजस्थान तक पहुंचने में अभी 23 दिन लगेंगे। माैसम विभाग के अनुसार मानसून के एक जुलाई काे प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है। पिछले साल यहां मानसून ने 27 जून काे एंट्री की थी। इस बीच, प्रदेश के भीषण गर्मी से तपने का सिलसिला शनिवार काे भी जारी रहा। लगातार चाैथे दिन धाैलपुर 48.2 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म शहर रहा। यह लगातार 9वां दिन है, जब प्रदेश का काेई न काेई शहर देश में सबसे गर्म रहा। देश के सबसे गर्म 10 शहराें में एकमात्र मध्यप्रदेश के खरगाेन 47 डिग्री काे हटा दिया जाए ताे सभी शहर राजस्थान के हैं। उधर, केरल में दस्तक देने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर के दक्षिण हिस्से के साथ ही केरल से अागे बढ़ रहा है। इसके अगले 48 घंटाें में तमिलनाडु अाैर बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्साें के साथ ही पूरे पूर्वाेत्तर में छा जाने की संभावना है। माैसम विभाग ने केरल के मछुअाराें काे समुद्र में न जाने का अलर्ट भी जारी किया है। केरल के पांच जिलाें में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

देश के 10 सबसे गर्म शहरों में राजस्थान के 9, धौलपुर लगातार चौथे दिन टॉप पर, पारा 48.2°

तस्वीर तिरुवनंतपुरम में बारिश की है। शनिवार को केरल में 75% बारिश दर्ज की गई।

सामान्य बारिश की संभावना 39%

श्रेणी बारिश % संभावना

अल्पवर्षा 90% 17%

सामान्य से कम 90-96% 32%

सामान्य 96-104% 39%

सामान्य से ज्यादा 105-110% 10%

बहुत ज्यादा बारिश 110% 2%

अगले 3 दिन राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार इस समय मानसून लक्षद्वीप में अमिनीदिवी, केरल में कोच्चि और तमिलनाडु में मदुरै से होकर गुजर रहा है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी-मध्य और पूर्वी-मध्य भागों में भी मानसून में प्रगति हुई है। मौसम वि‌‌भाग का कहना है कि अगले तीन दिन राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और विदर्भ में गर्मी की स्थिति और ज्यादा गंभीर होने की आशंका है। यहां के ज्यादातर हिस्सों में पारा 40 डिग्री से ऊपर बना रहेगा। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 70% बारिश की संभावना। पाली के सोजत व राणावास में तेज गर्मी से दो लोगों की मौत हो गई।

शहर पारा

धौलपुर 48.2

चूरू 47.4

धरियावद 47.2

बीकानेर 47.1

खरगोन 47.0

बाड़मेर 47.0

जैसलमेर 46.8

श्रीगंगानगर 46.7

काेटा 46.5

चित्तौड़गढ़ 46.4

पारा डिग्री सेल्सि. में। मप्र के खरगोन को छोड़ सभी शहर राजस्थान के।

post a comment