जिले में 6 मई काे गर्मी का 5 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा 42.8 डिग्री

जिले में 6 मई काे गर्मी का 5 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा 42.8 डिग्री

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगा दिन रात का पारा

  सोजत|जैतारण

जैसे-जैसेमई माह में तारीख आगे बढ़ रही है वैसे ही तापमान भी बढ़ रहा है। हालांकि लोगों को अब भी इस झुलसाती गर्मी से एक उम्मीद दिख रही है वो है बारिश। शुक्रवार को जिले में बारिश के साथ ओले गिरे। हालांकि इससे उमस बढ़ गई। वहीं शनिवार को दिन का पारा और बढ़ गया। शनिवार को गर्मी ने दिन रात के पारे का 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया तथा तापमान 42.8 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं रात का पारा भी 28 डिग्री पर रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों में पारा और बढ़ने की संभावना है।

आगेक्या : और बढ़ेगा पारा : मौसमवैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों में पारा और बढ़ने की संभावना है तथा तापमान 45 डिग्री से पार जा सकता है। रविवार को 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी तो आर्द्रता भी 14 प्रतिशत के करीब रहेगी।

यहहै तापमान में वृद्धि का कारण : ग्लोबलवार्मिंग, बार-बार रहे पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय शहरी कारक न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि के लिए जिम्‍मेदार हैं। वैज्ञानिकों ने न्यूनतम तापमान बढ़ने के जो कारण बताए हैं, उनमें ग्रीनहाउस गैसों का ज्यादा सक्रिय होना है। रात में ये गैसें इंफ्रारेड किरणें ज्यादातर सोखती हैं, जिससे तापमान बढ़ जाता है।

जिले में बूंदाबांदी ओले गिरने के बावजूद गर्मी के तेवर तीखे

जिलेमें शुक्रवार को ही बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश के बाद उमस और बढ़ गई। वहीं पारे में भी कमी नहीं आई। दिन रात के पारे में लगातार वृद्धि हो रही है।

दिन-रातके पारे में 13 डिग्री का अंतर : दिनरात के पारे में 13 डिग्री अंतर रहा। शनिवार को दिन का पारा 42.8 डिग्री रात का पारा 28.0 डिग्री रहा।

पिछले दो दिनों का पारा

दिनांकन्यूनतम अधिकतम

5मई 27.6 42.0

6 मई 28.0 42.8

पिछले5 सालों का पारा

सालन्यूनतम अधिकतम

201323.0 41.0

2014 22.0 40.8

2015 27.0 42.6

2016 25.8 38.6

2017 28.0 42.8

पाली. गर्मी शुरू होने के साथ ही हेमावास बांध का पानी सूखने लगा है। बांध के हिस्से में सिर्फ एक तरफ ही थोड़ा पानी बचा है। यहीं प्रवासी परिंदों का आसरा है।

post a comment