कबीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा

कबीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा

सोजत | सदगुरुकबीर साहेब के 619 वें प्राकट्य दिवस को लेकर शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। सत्यधाम कबीर आश्रम नदी किनारे के महंत जीवनदास साहेब, दुर्गादास साहेब, जयमल साहेब साध्वी कमलाबाई आदि संतों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा स्थानीय नेहरू पार्क से रवाना होकर राजपोल गेट, मुख्य बाजार, आडा बाजार, जोधपुरिया दरवाजा होते आश्रम पर पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा समापन के बाद आश्रम में ध्वजारोहण किया गया तथा दोपहर में संतों ने प्रवचन दिए। रात्रि में सत्संग का आयोजन किया गया।

post a comment