Categories Archives: Sojat Road

जीप की टक्कर से बाइक सवार घायल, एंबुलेंस नहीं आई तो टेंपो से लाए अस्पताल

sojat road

जीप की टक्कर से बाइक सवार घायल, एंबुलेंस नहीं आई तो टेंपो से लाए अस्पताल बगड़ी नगर | कस्बे के रेलवे स्टेशन के सामने सोजतरोड़ बगड़ी मार्ग पर एक जीप ने बाइक सवार अधेड़ को [...]read moreजीप की टक्कर से बाइक सवार घायल, एंबुलेंस नहीं आई तो टेंपो से लाए अस्पताल

कल से शुरू होगा सोजत महोत्सव, होंगे कई आयोजन

sojat mahotsaw

कल से शुरू होगा सोजत महोत्सव, होंगे कई आयोजन


सोजत महोत्सव समिति के तत्वावधान में 10 से 19 अक्टूबर के बीच आयोजित होने वाले सोजत महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को मां सेजल की पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। इस दौरान मां चामुंडा माता मंदिर में विशेष श्रृंगार किया जाएगा।



शुभारंभ बुधवार को मां सेजल की पूजा-अर्चना के साथ




इसके अलावा शहर के सभी देवी मंदिरों में घट स्थापना के साथ देश में खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना के बीच पूजा-अर्चना की जाएगी। समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व पालिकाध्यक्ष आनंद भाटी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरवरसिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह पूरे शहरवासियों का है न की किसी व्यक्ति विशेष का ओर न ही किसी संस्था का। 10 दिनों के आयोजन के दौरान शहर के 36 ही कौम के नागरिक इसमें बढ़ चढ़ कर भाग ले।
[...]

read more

आमेर और मेहरानगढ़ से भी पुराना है सोजत का किला… रोचक है इतिहास.

आमेर और मेहरानगढ़ से भी पुराना है सोजत का किला... रोचक है इतिहास.


जोधपुर संभाग के पाली जिले में स्थित है सोजत... यहां बना दुर्ग जयपुर के आमेर और जोधपुर के मेहरानगढ़ से भी पुराना है। यह किला रामेलाव तालाब के पास स्थित है। किले में कई छोटे छोटे दुर्ग बने हुए हैं, जो बताते हैं सोजत का सैकड़ों साल पुराना इतिहास और उस समय का रहन सहन... किले के दो विशाल द्वार हैं। किला चारों ओर से मोटी दीवारों से घिरा है। दीवारों में युद्ध के दौरान तोप व अन्य हथियारों से वार करने के लिए छोटे छोटे छेद भी हैं, जहां से वार करने वाला नहीं दिखाई देता, लेकिन शत्रु को आसानी से देखा जा सकता है।




किले में एक पोल है, जो राव निंबा जोधावत ने बनवाई थी। तुर्कों ने यहां एक परकोटा बनवाया था। यहां के परगने में हाकम, सरदार रहते थे। परकोटे की पोल के उपर दीवान खाना तथा नीचे कोठार है। पोल के पास ही चारभुजा मंदिर है। सोजत के तालाबों की बात करें तो धुवन्ली वाड़ी के पास कुंवर वाधा सुजावत ने बघेवाल, किले के नीचे रिडमल ने रिडमेलाव, पावटा के आगे बाघेलाव जो अब पाट दिया गया है तथा श्रीमाली ब्राह्मण गादा ने हणवन्त थान के पास सोझाली की स्थापना कर हनवन्त नाडी खुदवाई थी। ये अब सोजत के लिए पानी के स्त्रोत हैं।


दुर्ग में होती है गैर


आजकल सोजत दुर्ग में होली के पर्व पर गैर करते हैं। यहां मेला भी भरता है।

मेहंदी ने दिलाई ख्याति


सोजत प्राचीन ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी तो है ही, साथ ही धार्मिक आस्था के लिए भी जाना जाता है। यहां की मेहंदी के कारण सोजत अन्तराष्ट्रीय मानचित्र पर भी छाया है।

बड़ा रोमांचक सफर है नगरी का


सोजत की ये धरा देवताओं की क्रीड़ा स्थली के साथ ही ऋषि मुनियों की तपो भूमि है। शास्त्रों में शुद्धदेती के नाम से प्रसिद्ध इस नगरी के नाम का सफर बड़ा रोमांचक है। आइए चलें इसके निर्माण सफर पर...




आबू और अजमेर के बीच किराड़ू लोद्रवा के पुंगल राज के दौरान यहां पंवार भी राज करते थे। राजा त्रंबसेन त्रवणसेन यहां के राजा थे। ये नगरी तब त्रंबावती नाम से जानी जाती थी। त्रवणसेन की बेटी थी, जिसका नाम सेजल थी। उम्र में आठ से दस बरस की। [...]

read more

चलती कार में किया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार

sojat

 चलती कार में किया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार


सोजत थाना क्षेत्र के एक गांव से 9वीं में पढ़ने वाली दलित छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना गत 2 अक्टूबर की बताई जाती है, जिसमें शामिल जोधपुर जिले के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कार में डाल कर पीड़िता को पहले सोजत की होटल में ले गए, जहां एक आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में कार में पीड़िता को जोधपुर के बनाड़ इलाके में ले गए। जहां राह चलती कार में तीनों आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार सोजत के निकट एक गांव की पीड़िता 9वीं कक्षा में पढ़ती है, जो 2 अक्टूबर को दिन में शौच के लिए जा रही थी। इस दाैरान कार लेकर आए आरोपी ने अकेली देख पीड़िता को कार में डाल कर अपने साथ ले गए।

रिश्तेदार युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश


पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले सांडिया गांव का उसका रिश्तेदार कमलेश मेघवाल भी उसके गांव आया था। आरोप है कि कमलेश ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।  [...]

read more

20 गांवों में कंठी लूट-चोरी करने वाली गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार

news sojat

आरोपियों पर कुल 60 से 70 आपराधिक वारदात करने के मामले अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज है।


पुलिस ने जिले भर में लूट, चोरी तथा नकबजनी करने वाली नामचीन अतंरराज्यीय गैंग का राज खोलने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी शातिर व हार्डकोर अपराधी हैं। यह आरोपी घरों में सोती हुई महिलाओं के जेवर लूटकर फरार हो जाते थे। इस गैंग के पूरे प्रदेश में सक्रिय अन्य गैंग के सदस्यों से भी गहरा नाता है। आरोपियों ने जिले के 9 थाना क्षेत्रों में 20 तथा पूरे प्रदेश में 30 वारदात कबूल कर ली है। पुलिस का दावा है कि इस गैंग ने मारवाड़, गोडवाड़ तथा मेवाड़ इलाके में अनगिनत वारदात को अंजाम दिया है। सभी आरोपियों पर कुल 60 से 70 आपराधिक वारदात करने के मामले अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज है।

[...]

read more