भाजपा ने जिलास्तरीय बूथ सम्मेलन में मनाया काला दिवस, मीसाबंदियों का सम्मान

भाजपा ने जिलास्तरीय बूथ सम्मेलन में मनाया काला दिवस, मीसाबंदियों का सम्मान

पाली | अगलेसाल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर रविवार को निजी स्कूल मेंं बूथ विस्तारक सामग्री वितरण एवं बूथ विस्तारकों को आवंटन करने के लिए जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा की अध्यक्षता में किया गया। सम्मेलन में भाजपा ने आपातकाल के विरुद्ध काला दिवस मनाकर मीसाबंदियों का सम्मान किया। इस सम्मेलन में जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख विस्तारकों को ही बुलाया गया था। सम्मेलन में उपमुख्य सचेतक मदन राठौड़ ने कहा कि आपातकाल के दौरान जिस तरह से आरएसएस कार्यकर्ताओं को इंद्रा गांधी सरकार प्रताड़ित किया गया था। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नेतरा ने बूथ विस्तारकों के 15 दिवसीय कार्य सूची के बारे में चर्चा की। समारोह को पूर्व सांसद पुष्प जैन, विधायक ज्ञानचंद पारख, यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा, नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा, महामंत्री सुनील भंडारी ने भी संबोधित किया।

सोजत पालिका अध्यक्ष मांगीलाल चौहान, एसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री गणपत मेघवाल, उम्मेदसिंह डेंडा, नेमसिंह रावलवास पंकज मीणा समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपातकाल के विरुद्ध मनाया काला दिवस

भाजपा के विस्तारक सम्मेलन के साथ भाजपा ने आपातकाल के विरुद्ध काला दिवस मनाया। इस दौरान मीसाबंदी मेघराज बंब, अरविंद गुप्ता, करणसिंह नेतरा, ज्ञानदास वैष्णव, चंद्रशेखर भायल, सत्यनारायण गोयल गौतम यति का जिला भाजपा कि ओर से सम्मान किया गया। इसी प्रकार लोकतंत्र रक्षा मंच की ओर से केशव भवन में भी आपातकाल के विरुद्ध काला दिवस मनाया गया। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मेघराज बंब ने आपातकाल को याद करते हुए कहा कि 25 जून लोकतंत्र के इतिहास में एक काला कालखंड के रूप मेें याद किया जाता है। इसी दिन इंद्रा गांधी की आपातकाल लागू कर संघ के कार्यकर्ताओं को यातनाएं झेलनी पड़ी थी। आपातकाल में जयप्रकाश नारायण, अटलबिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवानी, जार्ज फर्नाडीज संघ के सरसंघचालक बालासाहब देवरस समेत देश के कई नेताओं को जेलों में बंद कर दिया था। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारी समेत कई जने मौजूद थे।

post a comment